'नाना पाटेकर जिंदा है, प्लास्टिक सर्जरी करवा ली', तनुश्री दत्ता ने जताई शंका, एक्टर के निधन पर उठाए कई सवाल
Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को गोवा में निधन (Nana Patekar Death) हो गया था. जानकारी के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्टर 75 साल की उम्र में दुनिया को छोड़कर चले गए. वहीं, उनके निधन के बाद से ही एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता विवादित बयान दे रही हैं. कभी उनके निधन को इविल डैड बता रही हैं तो कभी उनके सपोर्ट्स को राख में बदलते देखने की बात कर रही है. अब तो हद ही हो गई और तनुश्री ने नाना की मौत को फेक बता दिया है. चलिए जानते हं, उन्होंने अब क्या-क्या सवाल उठाए हैं.
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल
तनुश्री दत्ता एक बार फिर इंस्टाग्राम पर लाइव आई और उन्होंने नाना पाटेकर की मौत पर सवाल उठाए हैं. एक्ट्रेस ने अंतिम संस्कार पर सवाल उठाते हुए कहा- 'बॉलीवुड इंडस्ट्री और मीडिया में किसी ने भी नाना पाटेकर का शव नहीं देखा. इतनी जल्दी क्या थी कि आधी रात को अंतिम संस्कार कर दिया गया? हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार आमतौर पर सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता, लेकिन उनका अंतिम संस्कार रात 11:28 बजे किया गया. इतनी रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने की क्या जल्दी थी? क्या उनके परिवार ने भी उनका चेहरा ठीक से देखा था?'
प्रेयर मीट क्यों नहीं की गई- तनुश्री दत्ता
अंतिम संस्कार पर सवाल उठाने के बाद तनुश्री ने नाना की प्रेयर मीट न होने पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा- 'इतने बड़े दिग्गज और महान इंसान के लिए प्रेयर मीट होनी चाहिए थी, ताकि बॉलीवुड के लोग और मीडिया के लोग आकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें और आखिरी बार उनके दर्शन कर सकें. हिंदू परंपरा में लोग अंतिम दर्शन करते हैं, शव को छूते हैं और प्रणाम करते हैं. लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी, लेकिन क्या उन्होंने वास्तव में शव देखा था? उनका चेहरा ढका हुआ था. गांव के लोग शायद ऐसे सवाल न पूछें, लेकिन दूसरे लोग ये सवाल जरूर पूछते हैं. आखिर किसका अंतिम संस्कार किया गया?'
'शव का वीडियो क्यों नहीं आया?'
तनुश्री ने नाना पाटेकर को अस्पताल ले जाने से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो सामने न आने पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने इसे लेकर अपने एक्सीडेंट का हवाला दिया कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था तो कई फोटोज और वीडियो वायरल हो गए थे. लेकिन नाना पाटेकर का एक भी वीडियो सामने नहीं आया. एक्ट्रेस ने कहा- ' उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया और पोस्टमार्टम भी हुआ. लेकिन कोई फोटो या वीडियो नहीं आया.'
जिंदा होना का जताया शक!
वहीं, तनुश्री ने तो नाना पाटेकर के जिंदा होने तक का शक जता दिया. इतना ही नहीं उन्होंने तो ये तक कह डाला कि एक्टर विदेश में जिंदा है और मौत का झूठा नाटक रचा गया है. एक्ट्रेस ने कहा- 'जिस बॉडी का अंतिम संस्कार किया गया, वो नाना पाटेकर की नहीं थी. मुझे लगता है कि वो सिंगापुर या मलेशिया में जिंदा हो सकते हैं. उन्होंने अपनी मौत का नाटक किया हो सकता है और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया.' तनुश्री ने तो एक्टर के प्लास्टिक सर्जरी करवाने की भी बात कही कि- 'उन्होंने अपना लुक बदल लिया है, तो DNA टेस्ट कराया जाना चाहिए, ताकि उनकी पहचान हो सके.'
ये भी पढे़ं- नाना पाटेकर की मौत को तनुश्री दत्ता ने बताया 'इविल डैड', बोलीं- 'आज का दिन कितना अजीब...'
CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, जंतर-मंतर मामले में हुई कार्रवाई
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सीजेपी के दोनों नेताओं को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर में घुसने के आरोप में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था. बुधवार को पुलिस ने दोनों को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
जमानत पर छोड़े गए अजिंक्य शिंदे
बता दें कि सौरव दास और आशुतोष रांका को मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. घटना के समय उनके साथ मौजूद अजिंक्य शिंदे को बॉन्ड भरने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया. बता दें कि सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर के बंद गेट पर चढ़ने के बाद हिरासत में लिया गया था.
यह घटना जंतर-मंतर को को विरोध प्रदर्शन के लिए तय जगह की सूची से हटाए जाने के एक दिन बाद हुई थी. हालांकि बाद में दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रिवेंटिव अरेस्ट (एहतियाती गिरफ्तारी) में ले लिया. वहीं CJP की लीगल मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने आरोप लगाया है कि इन नेताओं को मंगलवार देर रात तक वकीलों से मिलने नहीं दिया गया.
#WATCH | Delhi: Advocate Abhisht Hela, representing CJP's Saurav Das, Ashutosh Ranka, and Ajinkya Shinde says, "They have been sent to 5-day judicial custody because of the presumption of the Police that they can commit a crime...Police lied in Court that they had given a call… pic.twitter.com/s6eHugD8T6
— ANI (@ANI) October 14, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











