Responsive Scrollable Menu

2 लाख का Credit Card बिल या 5 लाख का Personal Loan? जानें पहले किसे चुकाना है सही

कर्ज के बोझ तले दबे लोगों के लिए सबसे बड़ी उलझन ये होती है कि क्रेडिट कार्ड का बिल पहले भरें या पर्सनल लोन का. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ब्याज दर के हिसाब से कर्ज चुकाने का प्लान बनाना चाहिए.

Continue reading on the app

MP में राजस्व संग्रहण 11.37% बढ़ा, अप्रैल से सितंबर 2026 तक मिले 44711 करोड़, आबकारी विभाग लक्ष्य के सबसे करीब

मध्यप्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 में राजस्व संग्रहण की रफ्तार सकारात्मक बनी हुई है। चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती 6 महीनों में राजस्व संग्रहण में 11.37% की वृद्धि हुई है। वाणिज्यिक कर, आबकारी और पंजीयन-मुद्रांक विभागों ने 6 महीने के लक्ष्य का 94.25% हासिल किया है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से सितंबर तक इन तीनों विभागों ने कुल 44,711 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह निर्धारित लक्ष्य 47,439 करोड़ रुपये का 94.25 प्रतिशत है। इसमें वाणिज्यिक कर विभाग ने  28,385 करोड़ रुपये, आबकारी विभाग ने 9,769 करोड़ रुपये तथा पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने 6,557 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।  खास बात ये है कि अभी वित्तीय वर्ष समाप्ति में 6 महीने बचे हैं।

अप्रैल 2026 में तीनों विभागों ने संयुक्त रूप से 7,411 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 7,938 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया, जो लक्ष्य का 107.11% है। पिछले वर्ष की तुलना में 35.74% की वृद्धि हुई। सितंबर 2026 में भी तीनों विभागों ने 6,936 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 6,676 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। यह लक्ष्य का 96.25 % है। पिछले वर्ष सितंबर की तुलना में इस माह राजस्व संग्रहण 12.89% अधिक रहा।  पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त 40,147 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार राजस्व संग्रहण 44,711 करोड़ हुआ है, जिससे गत वर्ष की तुलना में 11.37% की वृद्धि दर्ज की गई है।

किस विभाग ने कितना राजस्व अर्जित किया

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वाणिज्यिक कर विभाग ने सबसे ज्यादा राजस्व हासिल किया है। विभाग ने अप्रैल से सितंबर तक 30,686 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 28,385 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया, जो यह लक्ष्य का 92.50% है। पिछले वर्ष की समान अवधि में विभाग ने 26,052 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। इस प्रकार विभाग के राजस्व में 8.96% की वृद्धि हुई है।

आबकारी विभाग ने  9,900 करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 9,769 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह लक्ष्य का 98.68% है। पिछले वर्ष की समान अवधि में प्राप्त 8,295 करोड़ रुपये की तुलना में राजस्व संग्रहण में 17.77% की वृद्धि हुई है। तीनों विभागों में आबकारी विभाग लक्ष्य प्राप्ति के सबसे करीब रहा।

पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने अप्रैल से सितंबर तक 6,853 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 6,557 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया। यह निर्धारित लक्ष्य का 95.68% है। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में विभाग ने 5,800 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था। इस बार इसमें 13.06% की वृद्धि दर्ज हुई है।

एक नजर में आंकड़े

  • वाणिज्यिक कर विभाग: 30,686 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 28,385 करोड़ की वसूली (92.50%), पिछले साल से 8.96% की बढ़त।
  • आबकारी विभाग: 9,900 करोड़ के लक्ष्य पर 9,769 करोड़ की वसूली (98.68%), लक्ष्य के सबसे करीब, पिछले साल से 17.77% ज्यादा।
  • पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग: 6,853 करोड़ के लक्ष्य पर 6,557 करोड़ की वसूली (95.68%), पिछले साल से  13.06% की वृद्धि।

 

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तानी प्लेयर्स के कप्तान बने शिखर धवन? बोले- कोर्ट केस करूंगा, भयंकर गुस्से में 'गब्बर'

Shikhar Dhawan World T20 Continent Cup: शिखर धवन ने साफ कर दिया है कि वह ऐसे किसी भी क्रिकेट टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं, जहां उनकी टीम में पाकिस्तानी प्लेयर्स को भी रखा गया है. इतना ही नहीं पूर्व भारतीय ओपनर ने वर्ल्ड टी-20 कॉन्टिनेंट कप (World T20 Continent Cup) के आयोजकों को अपने नाम के गलत इस्तेमाल के चलते कानूनी नोटिस की धमकी भी दी है. Wed, 14 Oct 2026 10:14:19 +0530

  Videos
See all

Hajipur Boat Accident News: नाव पलटी, उजड़ गई परिवारों की खुशियां #shortvideo #biharnews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T04:11:12+00:00

AAJTAK 2 LIVE | PROTEST AGAINST CEC | AMIT SHAH ने विपक्ष और RAHUL GANDHI पर बड़ी बात कह दी | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T04:16:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers