MP Har Ghar Tiranga Abhiyan: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने सभी संभागायुक्त और कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर दिए हैं।
सभी कलेक्टर्स से कहा गया है कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मानने के लिए सहभागिता सुनिश्चित करें। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत शासकीय कार्यक्रम/चर्चाएँ जैसे आयोजन किए जाएंगे। राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के जश्न को’हर घर तिरंगा अभियान 2026′ के साथ जोड़ा गया है। इतना ही नहीं तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल (www.harghartiranga.com) पर अपलोड करने और सोशल मीडिया हैंडल पर अभियान का प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अगस्त आज़ादी का पर्व मनाने का महीना है। हम सब हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाएं। 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस मनाया जाए। इस दिन भोपाल में नागरिकों और युवाओं के सहयोग से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाए। यह तिरंगा यात्रा समाज में अपनी आज़ादी को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रेरणा सहित देशभक्ति की भावना के प्रसार का माध्यम बनेगी।
हर घर तिरंगा अभियान में क्या-क्या होगा खास
- सभी जिलों में तिरंगा से प्रेरित कला, तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन, तिरंगा रंगोली, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोतरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा, तिरंगा सजावट का कार्यक्रम रखा जाएगा।
- सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों को ‘पत्र लेखन’ जैसे कार्यक्रम तथा तिरंगा संगीत कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जायेगा।
- स्थानीय स्व-सहायता समूहो और उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से आम नागरिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में खादी/पॉलिएस्टर के राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।
- तिरंगा मेला, तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा बाइक तिरंगा ई-बाइक/तिरंगा साइकिल रैली, तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वजबिक्री और समुचित व्यवस्था, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा एंथम आदि महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
- डिजिटल सहभागिता अभियान में तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल ( www.harghartiranga.com ) पर अपलोड करने व सोशल मीडिया हैंडल पर अभियान का प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।
- घर, कार्यालय तथा वाहनों पर तिरंगा लगाना, सेल्फ़ी अपलोड, सर्वत्र तिरंगे की दृश्यता तथा संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाओं का सतत आदान-प्रदान किया जाना, हर जगह तिरंगा दृश्यता, तिरंगा के साथ रिकॉर्ड इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- 14 अगस्त को देश के विभाजन के समय विस्थापन का दंश झेलने वाले और अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन को संवेदनशीलता के साथ मनाया जाएगा।
- जिला और संभाग स्तर पर शांति मार्च (मौन जुलूस) निकाला जाएगा तथा शहीदों की स्मृति में सभाएं आयोजित की जाएंगी।
- कार्यक्रमों में विभाजन से प्रभावित परिवारों अथवा उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराए जाएंगे।
- सार्वजनिक स्थलों, पुस्तकालयों और मुख्य प्रशासनिक भवनों में विभाजन के ऐतिहासिक घटनाक्रम और विस्थापितों के संघर्ष को दर्शाने वाली तस्वीरों/अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
- कार्यक्रम में जिलों, विकासखंडों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।
“वंदे मातरम” गान के 150 वर्ष पूरे होने का भी मनेगा जश्न
- शासकीय कार्यक्रमों, शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक सभाओं में जहां राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों प्रस्तुत किए जा रहे हो, वहां ‘वंदे मातरम’ (राष्ट्रगीत) पहले गाया और बजाया जाएगा, उसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन होगा।
- राष्ट्रगीत गायन के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक सावधान की मुद्रा में सम्मानपूर्वक खड़े रहेंगे।
- शासकीय कार्यालयों एवं महाविद्यालयों के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के निर्धारित छंदों का शुद्ध और गरिमापूर्ण वाचन सुनिश्चित किया जाएगा।
- सभी प्रत्यक्ष आयोजनों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन और राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराना/प्रदर्शन करना दोनों शामिल किए जाएंगे।
- हर घर तिरंगा’ की वेबसाइट (www.harghartiranga.com) पर नागरिकों द्वारा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी को अपलोड करने पर तस्वीर पर “वंदे मातरम” अंकित होगा।
कांवड़ यात्रा में दिखा देशभक्ति का अनोखा रंग, तिरंगे और अग्नि मिसाइल जैसी अनोखी कांवड़ देख लोग कर रहे सलाम!
Sawan Kawad Viral Video : सावन की कांवड़ यात्रा से जुड़ा एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें भक्ति के साथ देशप्रेम की ऐसी झलक देखने को मिली, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, आखिर इस खास कांवड़ में ऐसा क्या है, आइए जानते हैं..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18





















