भारत-अमेरिका ट्रेड डील रत्न और आभूषण क्षेत्र के लिए साबित होगी गेम चेंजर, व्यापार कई गुना बढ़ेगा : इंडस्ट्री
जयपुर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका ट्रेड डील रत्न और आभूषण क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगी और इससे व्यापार आने वाले वर्षों में कई गुना बढ़ सकता है। यह जानकारी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से सोमवार की दी गई।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के रत्न और आभूषण क्षेत्र पर प्रभाव पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए द्वारका जेम्स लिमिटेड के सीएमडी कृष्ण बिहारी गोयल ने कहा कि जीरो प्रतिशत टैरिफ से भारतीय निर्यातकों के लिए अमेरिका जैसा बड़ा बाजार खुलेगा। इससे भारत चीन, थाईलैंड जैसे देशों को अमेरिकी बाजार में कड़ी टक्कर दे पाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी टैरिफ 50 प्रतिशत होने से बिजनेस काफी कम हो गया था, लेकिन अब इसके कई गुना बढ़ने की संभावना है।
गोयल ने आगे कहा कि अमेरिका में बड़े से छोटे सभी व्यापारी कारोबार करते हैं। ऐसे बढ़े हुए टैरिफ से सबसे ज्यादा नुकसान एमएसएमई को हुआ था। ऐसे में अब टैरिफ कम होने का ज्यादा फायदा भी एमएसएमई को मिलेगा।
गोयल ने आगे बताया कि रत्न और आभूषण क्षेत्र देश के सबसे अधिक विदेशी मुद्रा अर्जित करने वाले क्षेत्र में से एक है। ऐसे में इससे देश की पूरी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
ऑल इंडिया जेम एड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के वाइस चेयरमैन ने अविनाश गुप्ता ने कहा कि इस डील से अमेरिका को भारतीय रत्न और आभूषण निर्यात पर टैरिफ जीरो हो जाएगा। इससे देश की कटिंग और पॉलिश इंडस्ट्री को काफी फायदा होगा। टैरिफ से पिछले कुछ समय में जो नुकसान हुआ है, अगले दो वर्षों में उससे अधिक फायदा होगा।
इससे पहले, आईएएनएस से बात करते हुए किरन जेम्स प्राइवेट लिमिटेड के दिनेश लखानी ने कहा कि इस समझौते से दोनों अर्थव्यवस्थाओं को फायदा होगा साथ ही, इससे अधिक टैरिफ से प्रभावित हुए निर्यात को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सेक्टर पर इस समझौते के असर के बारे में बताते हुए लखानी ने कहा कि भारत के 50 प्रतिशत से अधिक रत्न और आभूषण का निर्यात अमेरिका को होता है और अमेरिकी टैरिफ के कारण बीते एक साल में यह काफी रुक गया है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत के रत्न और आभूषण पर अमेरिकी टैरिफ जीरो हो गया है। इससे भारतीय उत्पादों के लिए एक बड़ा बाजार खुल गया है। अमेरिका के ज्वेलर्स और चेन स्टोर्स भारत से अधिक मात्रा में सामान की खरीद कर पाएंगे।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पेइचिंग में सीएमजी "2026 स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला" की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
बीजिंग, 9 फरवरी (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित की गयी, जिसमें सीएमजी, क्वांगशी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश, चीनी राष्ट्रीय अभिलेखागार, चीन थिएटर एसोसिएशन, राष्ट्रीय ओपेरा कॉलेज, पेइचिंग ओपेरा थिएटर आदि इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ देश भर के प्रसिद्ध और उभरते ओपेरा कलाकारों ने भाग लिया।
बताया गया है कि इस वर्ष के सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला की प्रस्तुति पहली बार क्वांगशी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश में की जाएगी, जिससे वसंत महोत्सव के उत्सवपूर्ण माहौल के बीच पारंपरिक ओपेरा के प्रसार के लिए एक फैशनेबल और युवा नया मॉडल तैयार होगा।
इस भव्य समारोह में चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति से प्रेरणा लेते हुए तकनीकी नवाचार का उपयोग करते हुए पारंपरिक कलाओं को आधुनिक युग में भी चमकते रहने में मदद मिलेगी। साथ ही, वीडियो को एक माध्यम के रूप में उपयोग करते हुए कई आसियान देशों के सांस्कृतिक तत्वों को शामिल किया जाएगा, जिससे सभ्यताओं के बीच लोगों के आपसी जुड़ाव और आपसी सीख का अंतर्राष्ट्रीय वातावरण प्रस्तुत होगा।
जानकारी के अनुसार, क्वांगशी चीन का वह स्वायत्त प्रदेश है जहां अल्पसंख्यक आबादी सबसे अधिक है, और यह जातीय एकता, सांस्कृतिक एकीकरण, खुलेपन और समावेशिता की भूमि भी है। समारोह में देश भर के प्रख्यात और उभरते ओपेरा कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, साथ ही, विभिन्न आसियान देशों के कलाकारों की विशेष उपस्थिति भी होगी। सितारों से सजी कलाकारी और मनमोहक प्रस्तुति के साथ, यह समारोह चीनी पारंपरिक त्योहार- वसंत उत्सव के दौरान दर्शकों को राष्ट्रीय विशेषताओं, समकालीन शैली और आसियान संस्कृति का अनूठा संगम प्रदान करने का वादा करेगा।
यह भी बताया गया है कि सीएमजी 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला में देश भर से लगभग 80 कला मंडलों और 30 से अधिक ओपेरा शैलियों को एक साथ लाया जाएगा, जिसमें 100 से अधिक प्रसिद्ध कलाकार, उभरते हुए कलाकार, मशहूर अभिनेता और गायक सहित 1,000 से अधिक कलाकार शामिल होंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















.jpg)





