इंसानी दिमाग को बिजनेस बनाने में जुटा चीन:ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस में अमेरिका से आगे निकलने की तैयारी में ड्रैगन; मस्क को दी चुनौती
चीन अब इंसानी दिमाग को अपना अगला बड़ा बिजनेस बनाने की तैयारी में है। क्वांटम कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स और फ्यूजन पावर की तरह उसने ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (बीसीआई) को भी भविष्य की उन इंडस्ट्री में गिना है, जिन पर वह दबदबा चाहता है। बीसीआई यानी ऐसी मशीनें, जो दिमाग से संकेत लेती हैं और उसे संकेत भेजती हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में अमेरिका के साथ चीन की होड़ का यह नया मोर्चा है। हांगझोउ की स्टार्टअप कंपनी ब्रेनको की प्रदर्शनी में इसकी झलक दिखती है। यहां हाथ गंवा चुका एक व्यक्ति पियानो बजाता है और फिर अपनी बायोनिक बांह आसानी से उतार भी देता है। यह बांह बिना सर्जरी के शरीर से जुड़ जाती है। कृत्रिम पैर वाला एक अन्य शख्स टहलते हुए दर्शकों से पूछता है कि असली पैर कौन-सा है। एक कोने में रिपोर्टर को मास्क पहनाकर दिमाग के अगले हिस्से में बिजली का हल्का करंट दिया गया, ताकि उसे आराम महसूस हो सके। बीसीआई की पहचान अब इलॉन मस्क की न्यूरालिंक से रही है। इसने 2016 में शुरुआत की और वायरलेस ब्रेन इम्प्लांट का ट्रायल करने वाली पहली कंपनी बनी। यह फासला पाटने के लिए चीन सरकारी ताकत झोंक रहा है। चीन की चालू पंचवर्षीय योजना में न्यूरो-टेक शामिल है। 2024 में बीसीआई रिसर्च के नैतिक दिशानिर्देश बने। 2025 में अस्पतालों में इलाज के लिए मानक शुल्क और बिलिंग कोड तय हुए, ताकि टेक्नोलॉजी अपनाना आसान हो। थ्येनचिन यूनिवर्सिटी में इसी साल बीसीआई की पहली अंडरग्रेजुएट क्लास शुरू होगी। यह दुनिया में इस तरह का पहला कोर्स है। मैदान में सैकड़ों चीनी स्टार्टअप और हजारों सप्लायर हैं। न्यूरोएक्सेस पूरी तरह वायरलेस ब्रेन इम्प्लांट के क्लिनिकल ट्रायल पूरे करने वाली पहली स्थानीय कंपनी है। अलीबाबा समर्थित स्टेयरमेड और सरकार समर्थित न्यूकाइबर भी दौड़ में हैं। स्थानीय सरकारें निवेश खींचने में जुटी हैं। आनहुई प्रांत के अफसरों ने 2028 तक इम्प्लांटेड इलेक्ट्रोड के तीन क्लीनिकल ट्रायल मंजूर करने का लक्ष्य रखा है। सबसे बड़ा संकेत नियामकीय रफ्तार का है। शंघाई की न्यूराकल के हाथ की गतिशीलता सुधारने वाले उपकरण को मार्च में मंजूरी मिल गई। यह दुनिया का पहला व्यावसायिक रूप से उपलब्ध सेमी-इनवेसिव बीसीआई इम्प्लांट है। मंजूरी के दो दिन के भीतर स्वास्थ्य विभाग ने इसे मेडिकल इंश्योरेंस कोड दे दिया, यानी बिक्री का रास्ता खुल गया। यानी सरकारी नीति, पढ़ाई, अस्पताल का बिल और इंश्योरेंस, चीन पूरी कड़ी एक साथ जोड़ रहा है। बाजार की असली उम्मीद पहनने वाले उपकरणों से है। करीब 20 कंपनियां नींद सुधारने से लेकर दिमाग से चलने वाले गेमिंग गैजेट तक बेच रही हैं। अभी चीन में इन तीन तरीकों से ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस का इस्तेमाल हो रहा है ब्रेनको की निक्स हे कहती हैं- अब विज्ञान बाधा नहीं है। चुनौती रोजमर्रा के काम आने वाले प्रोडक्ट बनाने की है। चीन के न्यूरो-टेक कारोबारियों को बस यह उम्मीद है कि उपभोक्ता भी अपना दिमाग खुला रखेंगे। वहां 20 कंपनियां ऐसे डिवाइस बेच रही हैं। 1. इनवेसिव - इसमें इलेक्ट्रोड दिमाग के टिश्यूज के भीतर तक जाते हैं। यह गंभीर रूप से दिव्यांग लोगों को सिर्फ सोच से कंप्यूटर चलाने में मदद करता है। 2. सेमी-इनवेसिव - इसमें दिमाग की सतह पर उपकरण लगाया जाता है, भीतर नहीं घुसता। हाथ की गतिविधियों में मदद करने वाले ऐसे उपकरण मंजूरी। 3. नॉन-इनवेसिव - सर्जरी की जरूरत नहीं। उपकरण सिर पर पहना जाता है। दिमागी तरंगें पढ़ता है। इस्तेमाल नींद में मदद और सोच से गेम खेलने में होता है।
OTT Release This Week: 'द ट्रैप' से 'कॉफी विद करण' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर देखें ये फिल्में, सीरीज और शोज
OTT Release This Week: अक्टूबर का नया हफ्ता शुरू हो चुका है और इसके साथ ही ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का नया डोज भी मिलने वाला है. 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच दर्शकों को कई नई फिल्में, वेब सीरीज और मनोरंजन से भरपूर शोज देखने को मिलने वाले हैं. अगर आप घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज लिस्ट आपके काम आ सकती है. इसमें थ्रिलर और ड्रामा से लेकर सेलिब्रिटी चैट शो तक शामिल हैं. ‘द ट्रैप’ से लेकर ‘कॉफी विद करण 9’ तक, आइए जानते हैं कि इस हफ्ते क्या नया रिलीज होने वाला है और उसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
1. द ट्रैप (The Trap)
द ट्रैप एक जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसमें फ्रिडेरिके बेख्ट (Friederike Becht) लीड रोल में है. इसकी कहानी लिसा कोनराड नाम की एक सफल लेखिका की है, जो अपनी बहन की हत्या देखने के बाद करीब 10 साल तक घर से बाहर नहीं निकलती. एक दिन टीवी पर उसे अपनी बहन का हत्यारा नजर आता है. इसके बाद वो उसकी खोज पर निकलती है. ‘द ट्रैप’ को आप 13 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं.
2. डिस्क्लोजर डे (Disclosure Day)
डिस्क्लोजर डे एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें पृथ्वी से बाहर किसी और के होने के बारे में पता चलता है. इसकी कहानी इसी सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है कि अगर इंसानों को पृथ्वी से बाहर जीवन होने का पक्का सबूत मिल जाए, तो दुनिया पर इसका क्या असर पड़ेगा. इस फिल्म को स्टीवन स्पीलबर्ग ने डायरेक्ट किया है और ये फिल्म 12 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' भी चमकी, जानें बाकियों का हाल
3. मोटू पतलू: स्टोन ऐज एडवेंचर (Motu-Patlu Stone Age Adventure)
‘मोटू पतलू: स्टोन ऐज एडवेंचर’ बच्चों के लिए एक मजेदार एनिमेटेड सीरीज है, जिसमें मोटू और पतलू की जोड़ी एक नए रोमांचक सफर पर निकलती है. इस बार कहानी में स्टोन एज की दुनिया देखने को मिलेगी, जहां दोनों को नई चुनौतियों और मजेदार परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा. कॉमेडी, मस्ती और रोमांच से भरपूर ये सीरीज बच्चों को खूब पसंद आएगी. इसे 12 अक्टूबर 2026 से जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं.
4. कॉफी विद करण सीजन 9 (Koffee With Karan 9)
इस हफ्ते करण जौहर (Karan Johar) अपने चैट शो कॉफी विद करण के साथ वापस लौट रहे हैं. ये कॉफी विद करण का आखिरी 9वां सीजन होने वाला है. 14 अक्टूबर को ये शो शुरू होगा. इसके हर हफ्ते नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे. इस शो को हिंदी में देखा जा सकता है.
5. कप्पी स्क्वाड (Kappi Squad)
इस हफ्ते कप्पी स्क्वाड नाम की एक मलयालम वेब सीरीज भी आ रही है. इस सीरीज की कहानी 4 एडल्ट पर बेस्ड है जो अपनी इनसिक्यूरिटी, ईगो और स्वाभिमान के बीच उलझे हुए हैंय ये सीरीज 15 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत की वजह का हुआ खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation










