Responsive Scrollable Menu

Sunil Bharti Mittal को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, मैक्रों ने दिया Legion of Honour

भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। नेपोलियन बोनापार्ट ने 1802 में ‘लेजियों द ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

कंपनी के एक बयान के अनुसार, मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों तथा दूरसंचार एवं डिजिटल बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथू ने कहा कि सुनील भारती मित्तल 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही, यानी 30 साल से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मित्तल ने दशकों से इन संबंधों को लगातार मजबूत किया है और दिखाया है कि फ्रांस और भारत के कारोबारी मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं।

आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसा समय है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।’’ यह सम्मान ‘शेवेलिये दे ल ऑर्द्र नासियोनाल दे ला लेजियों द ऑनर’ (नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) 28 अक्टूबर, 2026 को नयी दिल्ली स्थित फ्रांस के दूतावास में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान पर मित्तल ने फ्रांस गणराज्य के प्रति आभार व्यक्त किया।

मित्तल ने कहा, ‘‘फ्रांस के साथ मेरा जुड़ाव 1992 में एयरटेल की शुरुआत से रहा है जब कंपनी जनरल दे जो (कॉम्पैनी जेनेराल दे जो) ने भारत में मोबाइल दूरसंचार सेवाएं शुरू करने के लिए भारती के साथ साझेदारी की थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह जुड़ाव आज भी जारी है। मैं यूरोपीय उपग्रह क्षेत्र की प्रमुख कंपनी यूटेलसैट के सह-चेयरमैन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा हूं। मैं फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के प्रति आभार के साथ यह सम्मान स्वीकार करता हूं।

साथ ही भारत तथा फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता हूं।’’ मित्तल को 2007 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2024 में वह ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा ‘नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ (केबीई) से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नागरिक बने थे।

Continue reading on the app

काले घाघरे में लड़की ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, 'अफगान जलेबी' गाने पर दिखाए गजब के मूव्स!

सोशल मीडिया पर आए दिन डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी किसी शादी में लोगों के शानदार ठुमके देखने को मिलते हैं, तो कभी लड़कियां अपने जबरदस्त डांस मूव्स से सबका ध्यान खींच लेती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक लड़की काले रंग का घाघरा पहनकर बॉलीवुड के मशहूर गाने 'अफगान जलेबी' पर गजब का डांस करती नजर आ रही है. गाना बजते ही लड़की पूरे जोश के साथ डांस करना शुरू कर देती है. वह गाने की धुन पर एक से बढ़कर एक शानदार डांस मूव्स दिखाती है. उसके चेहरे के एक्सप्रेशन और डांस करने का अंदाज वीडियो को और भी दिलचस्प बना देते हैं. काले घाघरे में लड़की का यह डांस सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.Video Credit: Instagram-@_____thearcher1

Continue reading on the app

  Sports

नंबर 11 पर रिकॉर्ड बनाने वाले टॉप 5 टेस्ट बल्लेबाज, 2 रन से शतक बनाने से चूका एक बैट्समैन, लिस्ट में एक भारतीय नाम शामिल

no11 highest run record: टी20 के आज के दौर में हर कोई किसी भी नंबर पर रन बना रहा है पर 100 साल से ज्यादा के टेस्ट इतिहास पर नजर डाले तो नंबर 11 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप 5 ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने क्रीज पर जूझते हुए बड़ी पारियां पारी खेली और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया. इस लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम भारत का भी है. Mon, 12 Oct 2026 20:13:50 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi vs Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress के Supreme Court March में क्या हुआ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T15:15:12+00:00

Rahul Gandhi Vs BJP | राहुल को 'अशांति', BJP को जवाब! #rahulgandhi #congressprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T15:16:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers