'धुरंधर 2' को मिल सकता है ग्रैमी अवॉर्ड, इन 8 कैटेगरी में सबमिट किए गए फिल्म के गाने
Dhurandhar 2 Grammy Awards: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh), आर माधवन और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) इस साल की टॉप फिल्मों में से एक हैं. ये साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की भी लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया था. इस बीच अब खबर आ रही है कि ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 की रेस में शामिल हो गई है.
गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स में सबमिट किया गया
दरअसल, 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब अपने म्यूजिक को लेकर इंटरनेशनल लेवल पर पहुंच गई है. करीब 225 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के 9 साउंड ट्रैक और गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स की 8 अलग-अलग कैटेगरी में सबमिट किया गया है. म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के गानों को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने के लिए कैंपेन चलाया जा रहा है. वहीं, अभी गाने विचार और समीक्षा के लिए भेजे गए हैं. इन्हें फाइनल नॉमिनेशन या ट्रॉफी जीतने की गारंटी नहीं मिली है.
DHURANDHAR THE REVENGE for your GRAMMY®️ consideration. Thank you for all the love. ???? - https://t.co/huzbJe8xwS #ForYourConsideration #Grammys #RecordingAcademy #FYC @RanveerOfficial @rampalarjun @duttsanjay @ActorMadhavan #AkshayeKhanna #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande @LokeshDharB62 @jiostudios #B62Studios @TSeries @JioHotstar @StarGoldIndia
— B62 Studios (@B62Studios) October 9, 2026
अलग-अलग कैटेगरी में भेजे गए गाने
'धुरंधर 2' के मेकर्स B62 स्टूडियोज ने X पर पोस्ट कर बताया कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के 9 गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स की 8 अलग-अलग कैटेगरी में सबमिट किया गया है.
इनमें 'फिर से' को 'बेस्ट सॉन्ग रिटेन फॉर विजुअल मीडिया'
1. 'जाइए सजना' को 'बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस'
2. 'आन से गुजरते हैं' और 'कन्हैया' को 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' कैटेगरी में भेजा गया है.
3. वहीं, 'आरी आरी' को 'बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस'
4. 'डेस्टिनी0मान अटकेया' को 'बेस्ट रैप परफॉर्मेंस'
5. 'वारी जावां' को 'बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग'
6. 'हम प्यार करने वाले' को 'बेस्ट रीमिक्स्ड रिकॉर्डिंग' कैटेगरी में सबमिट किया गया है.
इसके अलावा, फिल्म के साउंडट्रैक को 'बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया' कैटेगरी में भी सबमिट किया गया है. इस तरह कुल 9 गानों की एंट्रीज 8 अलग-अलग कैटेगरी में हैं। हालांकि, इन एंट्रीज को अभी ग्रैमी नॉमिनेशन मिलना बाकी है.
ये भी पढ़ें- Explainer: नाना पाटेकर का मन्या सुर्वे से क्या था नाता? जानिए 'अंडरवर्ल्ड डॉन बन जाता' वाले बयान की कहानी
जानिए कब होगा ग्रैमी अवॉर्ड्स?
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 की बात करे तो ये अगले साल 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. इस बार लैटिन, एशियन पॉप और R&B जैसे म्यूजिक जॉनर में पांच नई कैटेगरी जोड़ी जाएंगी. इसके अलावा, 'बेस्ट न्यू आर्टिस्ट' और 'बेस्ट एल्बम' जैसी कैटेगरी में भी कुछ अहम बदलाव भी किए जाएंगे. इन बदलावों का मकसद म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग-अलग तरह के कलाकारों और उनके काम को बेहतर तरीके से पहचान देना है.
कब रिलीज हुई थी ‘धुरंधर 2’
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरधंर: द रिवेंज’ इस साल 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. ये मूवी साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि ये मूवी ऑस्कर में देखने को मिलेगी. लेकिन ये फिल्म ऑस्कर से चूक गई थी, जिसके बाद फैंस काफी निराश हुए थे. हालांकि, अब फिल्म के गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के लिए शामिल किया गया है. देखना हो गा कि इस बार फिल्म के गानों को ग्रैमी मिलेगा या नहीं.
ये भी पढ़ें: भाई-बहन की मर्यादा लांघ स्काउट ओपी ने पार की हदें? भड़कीं काम्या पंजाबी, बोलीं- 'यहां चल क्या रहा है?'
महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी हुए डिटेन, जंतर-मंतर के समर्थन में मुंबई में प्रदर्शन की थी तैयारी
Mahatma Gandhi Great Grandson Tushar Gandhi: दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच मुंबई में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुंबई पुलिस ने महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. गांधी जंतर मंतर प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन करने वाले थे. इससे पहले पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया है.
बता दें कि महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में कार्यक्रम करने वाले थे. उन्होंने दोपहर 3:30 बजे अगस्त क्रांति मैदान पहुंचने की अपील की थी. इससे पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. पुलिस उन्हें बांद्रा/सांताक्रूज इलाके से हिरासत में लेकर डीएन नगर पुलिस स्टेशन ले गई. पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी और अदालत के नियमों के तहत अगस्त क्रांति मैदान में सभा की अनुमति नहीं है. हिरासत में आने के बाद भी गांधी ने समर्थकों से जुटने की अपील की है.
#Mumbai @TusharG detained by #MumbaiPolice ahead of today protest called by #HumBharatKeLog pic.twitter.com/cxALIdIqP1
— Mayuresh Ganapatye (@mayuganapatye) October 10, 2026
वीडियो जारी कर तुषार ने की अपील
सोशल एक्टिविस्ट तुषार गांधी ने कहा कि हिरासत में लिए जाने के बावजूद हम अपना विरोध जारी रखेंगे. हम सभी से अपील करते हैं कि वे आज दोपहर अगस्त क्रांति मैदान पहुंचें. तुषार गांधी को कथित तौर पर मुंबई पुलिस ने दिल्ली में CEC के खिलाफ हो रहे विरोध के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन से पहले हिरासत में ले लिया था.
सीजेपी ने भी की पोस्ट
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने घटनाक्रम पर एक्स पर पोस्ट किया. इसमें लिखा कि महात्मा गांधी के पड़पोते, तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अब हमें समझ आया कि अंग्रेज गांधी के अहिंसा आंदोलन से इतना क्यों डरते थे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








