Responsive Scrollable Menu

IND vs USA: वानखेड़े में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिखाया 360 डिग्री वाला अंदाज, भारत ने यूएसए को दिया इतने रनों का लक्ष्य

IND vs USA: भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव के 84 रनों की नाबाद पारी के दम पर टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 161 रन बनाया है. अब USA को जीत के लिए 162 रन बनाने होंगे. 

अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे जीरो पर हुए आउट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही. 46 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवा दिए. अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे खाता भी नहीं खोल पाए. अभिषेक को अली खान ने आउट किया. जबकि दुबे को शैडली वान शल्कविक ने अपना शिकार बनाया. 

ईशान किशन और तिलक वर्मा का भी नहीं चला बल्ला

इसके बाद ईशान किशन 16 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और 2 छक्का निकला. ईशान को शैडली वान शल्कविक ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. फिर 16 गेंद पर 25 रन बनाकर तिलक वर्मा आउट हुए. उन्हें भी शैडली वान शल्कविक ने ही चलता किया.

इसके बाद रिंकू सिंह 14 गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने. हार्दिक पांड्या भी कमाल नहीं कर पाए और 6 गेंद पर सिर्फ 5 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. फिर अक्षर पटेल के रूप में भारत को 7वां झटका लगा. अक्षर पटेल 11 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए, फिर अर्शदीप सिंह 4 रन बनाकर चलते बने. 

सूर्यकुमार यादव ने खेली 84 रनों की नाबाद पारी

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव आखिरी तक लड़ते रहे और टीम के स्कोर को 160 के पार पहुंचाया. सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौका और 4 छक्का निकला. यूएसए के लिए शैडली वान शल्कविक ने 4 विकेट चटकाए. जबकि हरमीत सिंह को 2 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के पहले ही दिन हैट्रिक लेकर रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कैरेबियाई प्लेयर

Continue reading on the app

भानू सप्तमी 2026: सूर्य उपासना का पर्व कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राहुकाल

Bhanu Saptami 2026: भानू सप्तमी आज 8 फरवरी 2026 दिन रविवार को मनाई जाएगी, जो भगवान सूर्यदेव की उपासना और आरोग्य-सुख की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है. इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत-पूजन करने से रोग, कष्ट और बाधाएं दूर होकर जीवन में ऊर्जा, यश और समृद्धि का संचार होता है.

The post भानू सप्तमी 2026: सूर्य उपासना का पर्व कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राहुकाल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

दूसरी पारी का वो 15वां ओवर जो बना मैच का टर्निंग पॉइंट, सैम करन ने नेपाल से छीन लिया जीत

England vs Nepal Match biggest turning point: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड के सैम करन ने नेपाल के जबड़े से मैच को छीन लिया. पारी के 15वें ओवर में सैम करन ने नेपाल को दीपेंद्र सिंह एरी को आउट कराया जो इंग्लैंड के लिए मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच में कब-क्या हुआ. Sun, 8 Feb 2026 19:39:26 +0530

  Videos
See all

अनिरुद्ध महाराज की कथा में मची भगदड़, वीडियो वायरल | #shorts #viralvideo #viralnews #anirudhacharya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T14:11:35+00:00

गर्व का पल! वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर वतन लौटी भारतीय युवा टीम | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T14:10:36+00:00

महाराज की एंट्री होते ही बेकाबू हुई भीड़,पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां | #shorts #viralvideo #anirudha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T14:12:54+00:00

एक कार, तीन शव, कई सवाल...दिल्ली में रहस्यमयी मौतें | Delhi | Peeragarhi Flyover | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T14:10:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers