18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन... हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर
Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें एडिशन के लिए भारतीय इलीट धावकों की घोषणा कर दी गई है. 18 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली इस रेस में 22 मेंस और 20 महिला धावक हिस्सा लेंगे. मेंस वर्ग में टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलुरु के विजेता हरमनजोत सिंह, किरण मात्रे और डॉ. कार्तिक करकेरा प्रमुख दावेदार हैं. महिला वर्ग में पूर्व चैंपियन लिली दास और कविता यादव के साथ अंकिता ध्यानी चुनौती पेश करेंगी. रेस का सीधा प्रसारण प्रोकेम इंटरनेशनल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर होगा.
डी-मार्ट का मुनाफा 8.5% बढ़कर ₹743 करोड़:दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 18% बढ़ा; देश में कंपनी के 518 स्टोर्स, 18 नए खुले
रिटेल चेन डी-मार्ट को चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 743 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट यानी मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 8.5% बढ़ा है। पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को ₹685 का मुनाफा हुआ था। जुलाई-सितंबर तिमाही में डी-मार्ट ने ₹19,644.01 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया, सालाना आधार पर यह 18% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹16,676.30 करोड़ रहा था। वस्तुओं और सेवाओं के बेचने से मिलने वाला पैसा रेवेन्यू या राजस्व होता है। कंपनी ने वित्त वर्ष 27 में अब तक 18 नए स्टोर्स खोले हैं। इसके साथ ही देश में कंपनी के टोटल स्टोर्स की संख्या अब 518 हो गई है। डी-मार्ट के नतीजों की बड़ी बातें सॉलिड रेवेन्यू ग्रोथ: डीमार्ट का बिजनेस मॉडल (बिक्री) अभी भी बहुत मजबूत है। 18% की रेवेन्यू ग्रोथ यह दिखाती है कि कंज्यूमर डिमांड और स्टोर्स पर फुटफॉल में कोई कमी नहीं आई है। मुनाफे की धीमी रफ्तार: रेवेन्यू तो 18% बढ़ा, लेकिन नेट प्रॉफिट सिर्फ 8.5% बढ़ा। इसका सीधा मतलब है कि कमाई तो हो रही है, लेकिन मुनाफा बनाने की लागत बढ़ गई है। सैलरी/वेज इन्फ्लेशन का असर: कंपनी के CEO अंशुल असावा ने खुद माना कि एंट्री-लेवल कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने से ऑपरेटिंग खर्च बढ़ा है। महंगाई का असर सिर्फ ग्राहकों पर नहीं, कंपनी के मैनपावर कॉस्ट पर भी पड़ रहा है। पुराने स्टोर्स का मजबूत प्रदर्शन: पुराने स्टोर्स की ग्रोथ 6.8% से बढ़कर 9.5% हो गई है, कंपनी के लिए यह पॉजिटिव संकेत है। इसका मतलब है कि सिर्फ नए स्टोर खोलने से ही कमाई नहीं बढ़ रही, बल्कि पुराने स्टोर्स पर भी ग्राहक ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। कम दाम की स्ट्रेटजी: महंगाई के बावजूद डीमार्ट अपने लो-प्राइस मॉडल से पीछे नहीं हटा है। कंपनी थोड़ा घाटा सहकर भी ग्राहकों को सस्ता सामान दे रही है, ताकि कस्टमर बेस न छूटे। एक साल में करीब 20% गिरा है डी-मार्ट का शेयर नतीजे जारी करने से पहले शुक्रवार, 9 अक्टूबर को एवेन्यू सुपरमार्ट (डी-मार्ट) का शेयर 1.79% गिरकर 3,521 के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर एक महीने में 5% और एक साल में करीब 20% गिरा है। सुपरमार्केट चेन डी-मार्ट के फाउंडर हैं दमानी सुपरमार्केट चेन डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी हैं। उन्होंने डी-मार्ट की शुरुआत 2002 में मुंबई के पवई इलाके से की थी। यहां उन्होंने डी-मार्ट का पहला स्टोर ओपन किया था। 1999 में दमानी ने नई मुंबई के नेरुल में 'अपना बाजार' की एक फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी, पर उन्हें यह मॉडल जमा नहीं था। डी-मार्ट ने 2017 में शेयर बाजार में डेब्यू किया था डी-मार्ट सुपरमार्केट चेन को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (ASL) ऑपरेट करती है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के CEO नेविल नोरोन्हा हैं। 71 साल के राधाकिशन दमानी की कंपनी डी-मार्ट ने 2017 में शेयर बाजार में डेब्यू किया था। डी-मार्ट 21 मार्च 2017 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी, उस दिन कंपनी मार्केट कैप 39,988 करोड़ रुपए था। अब कंपनी का मार्केट कैप 2.29 लाख करोड़ रुपए है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

