Responsive Scrollable Menu

U19 World Cup 2026: इंग्लैंड को रौंदकर भारत छठी बार बना विश्व विजेता, वैभव सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो

U19 World Cup 2026: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदकर छठवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है. इससे पहले भारत ने 2016, 2018, 2020, 2022 और 2024 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. अब आयुष म्हात्रे भी मोहम्मद कैप, विराट कोहली, उनमुक्त चंद, पृथ्वी शॉ और यश धुल जैसे उन कप्तानों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया है.

भारत छठी बार बना अंडर-19 वर्ल्ड कप का चैंपियन

इस मैच में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रीव को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए. इंग्लैंड भारत से जीत के लिए मिले 412 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40.2 ओवर में 311 रनों पर ढेर हो गई और खिताबी मुकाबला 100 रनों से हार गई.

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खेली शानदार पारी 

भारत के जीत के लिए मिले 412 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने बेन डॉकिंस और जोसेफ मूरेस आए. जोसेफ 17 रन बनाकर आउट हुए. बेन मेयस के ने 28 बॉल में 7 चौके और 2 छक्कों के साथ 45 रनों की आतिशी पारी खेली. कप्तान थॉमस रेव 18 बॉल में पर 4 चौके और 1 छक्के के साथ 31 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए.

इनके बाद बेन डॉकिंस 56 बॉल में 7 चौके और 2 छक्कों के साथ 66 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. टीम के लिए कालेब फाल्कनर ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को अंत तक मैच में बनाए रखा. उन्होंने 60 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 90 रनों की पारी खेली.

कालेब फाल्कनर ने लगाया शतक 

इंग्लैंड के लिए कालेब फाल्कनर ने शतक जड़ दिया है. उन्होंने 63 बॉल में 8 चौके और 6 छक्कों के साथ 100 रन पूरे कर शतकीय पारी खेली. वो इस समय 115 रनों की पारी खेली. भारत के लिए आर एस अंबरीश ने 3 और दीपेश देवेंद्रन ने 2 विकेट हासिल किए. इनके अलावा खिलन पटेल, कनिष्क चौहान और आयुष म्हात्रे को 1-1 विकेट मिला.

वेभव सूर्यवंशी ने फाइनल में मचाया तहलका

इससे पहले भारत के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 बॉल में 7 चौके और 2 छक्कों के साथ 53 रनों की पारी खेली. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाए. वैभव ने 80 बॉल में 15 चौके और 15 छक्कों के साथ 175 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा अभिज्ञान कुंडू ने 31 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 40 रनों की पारी खेली.

वहीं टीम के लिए कनिष्क चौहान ने नाबाद 37 और विहान मल्होत्रा 36 बॉल में 2 चौकों की साथ 30 और वेदांत त्रिवेदी ने 36 बॉल में 3 चौकों के साथ 32 रनों की पारी खेली.  इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा एलेक्स ग्रीन और सेबस्टियन मॉर्गन ने 2-2 विकेट चटकाए.

भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान 

  • अंडर-19 विश्व कप 2000 - मोहम्मद कैफ
  • अंडर-19 विश्व कप 2008 - विराट कोहली
  • अंडर-19 विश्व कप 2014 - उन्मुक्त चंद
  • अंडर-19 विश्व कप 2018 -पृथ्वी शॉ 
  • अंडर-19 विश्व कप 2022 - यश ढुल 
  • अंडर-19 विश्व कप 2026 आयुष म्हात्रे

ये भी पढ़ें : IND U19 vs ENG U19 Final: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ी इंग्लैंड की कमर, भारत ने दिया 412 रन का लक्ष्य, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

 

Continue reading on the app

Ind vs Eng: भारत अंडर-19 में छठी बार वर्ल्ड चैम्पियन, वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़े फिरंगी

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर अंग्रेजों को 412 रन का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 311 रनों पर ही सिमट गई।

Continue reading on the app

  Sports

‘हेरा फेरी 3’ पर फिर लटकी तलवार, साउथ के निर्माता ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका

हेरा फेरी की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी में होती है। सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार की इस फ्रेंचाइजी की जब से घोषणा की गई है। यह लगातार किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंसी हुई है। साल 2025 में यह खबर सामने आई थी कि परेश रावल ने फ्रेंचाइजी को … Sat, 07 Feb 2026 15:00:29 GMT

  Videos
See all

'PAK दूसरों पर दोष लगाकर खुद को भ्रमित कर रहा' #pak #politicalstatement #internationalpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T09:42:42+00:00

सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी, गुलजार हुई घाटी #jammukashmir #dalhousie #snowfall #weatherupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T09:32:02+00:00

हिमाचल प्रदेश : डलहौजी में 2 फीट तक पड़ी बर्फ #himachalpradesh #dalhousie #snowfall #weatherupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T09:40:00+00:00

T20 World Cup 2026 | Ind Vs USA | Cricket News: Team India के लिए Varanasi में की गई पूजा #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T09:44:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers