Responsive Scrollable Menu

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा

पोलैंड में सप्ताह की शुरुआत में दो स्कूलों में हुए हमलों के बाद और अधिक हिंसा को रोकने के प्रयासों के तहत देश भर से 76 लोगों को हिरासत में लिया गया है और लगभग 50,000 स्कूलों की जांच की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पोलैंड में सप्ताह की शुरुआत में स्कूलों में हुए दो हमलों में एक व्यक्ति की मौत और बच्चों सहित कई लोगों के घायल होने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई।

इस दौरान कुछ स्कूलों में कक्षाएं स्थगित कर दी गईं, कई अभिभावकों ने बच्चों को घर पर रखा और शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई। मध्य पोलैंड के माजोविया प्रांत स्थित एक व्यावसायिक स्कूल के 19 वर्षीय छात्र ने बुधवार को धारदार हथियार से साथी छात्रों, शिक्षकों और राहगीरों पर हमला कर दिया था। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए।

हमले के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन उसे पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अगले दिन, इसी प्रांत में 15 वर्षीय एक लड़के द्वारा अपने पूर्व स्कूल में चाकूबाजी करने की घटना सामने आई जिसमें एक कर्मचारी की हत्या कर दी गयी और दो अन्य लोग घायल हो गए। बृहस्पतिवार रात तक अभिभावकों के ऑनलाइन समूहों और मुख्यधारा के मीडिया में ऐसी अफवाहें फैलने लगी थीं कि ये दोनों हमले सुनियोजित थे और शुक्रवार को भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं।

शुक्रवार को होने वाली घटनाओं के डर से इस दिन को ‘ब्लडी फ्राइडे’ यानी ‘खूनी शुक्रवार’ कहा जाने लगा था। पोलैंड में शुक्रवार को एहतियातन 59 स्कूलों में कक्षाएं निलंबित कर दी गईं। इनमें ज्यादातर स्कूल माजोविया प्रांत के थे, जहां राजधानी वारसॉ स्थित है।

स्कूलों के निदेशक ने सुरक्षा बढ़ाने के उपायों की जानकारी देते हुए संदेश भेजे। इनमें प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती और छात्रों के बैग की जांच जैसे कदम शामिल थे।

Continue reading on the app

Infinix GT 50 Pro Launch Date: न गेम अटकेगा, न फोन होगा गर्म? इस दिन लॉन्च होगा Infinix GT 50 Pro, मिलेगा ऐसा कूलिंग सिस्टम कि उड़ जाएंगे होश!

Infinix GT 50 Pro Launch Date: भारत में Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है। इस गेमिंग फोन में Cyber Mecha डिजाइन, HydroFlow लिक्विड कूलिंग सिस्टम और 144Hz डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो गेमर्स के लिए बेहद खास होगा।

Continue reading on the app

  Sports

Matt Renshaw: सिर्फ 124 रन तक गिरे 6 विकेट, फिर चमका ‘सबसे युवा’ बल्लेबाज, शतक ठोककर ऑस्ट्रेलिया को बचाया

मैट रेनशॉ ने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन इसके बाद वो लंबे समय तक बाहर रहे. अब संयोग से साउथ अफ्रीका की जमीन पर ही उन्होंने एक यादगार शतक लगाया. Sat, 10 Oct 2026 16:40:00 +0530

  Videos
See all

10 October Gold Silver Price : सोने-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, जानें आज का ताजा रेट |Sone Ka Bhaav #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T12:16:48+00:00

CM Yogi vs Akhilesh News : सीएम योगी ने अखिलेश को दिया ऑफर ? #cmyogi #yogiadityanath #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T12:14:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers