Responsive Scrollable Menu

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया अपमानजनक बयान, ट्रोलिंग के बीच मिला इस एक्ट्रेस का सपोर्ट

Sandhya Mridul Support Tanushree Dutta: बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) का  08 अक्‍टूबर को निधन हो गया था. इस खबर ने जहां पूरे देश को गहरा सदमा दिया है, वहीं तनुश्री दत्ता ने उनके बारे में 'इविल डेड' वाला बयान दिया. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये तक कह दिया कि शैतान की मौत हो गई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर तनुश्री दत्ता को काफी ट्रोल किया जा रहा है. जिसके बाद अब एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने उनका सपोर्ट किया है.

संध्या मृदुल ने किया तनुश्री को सपोर्ट!

नाना पाटेकर की मौत पर टिप्पणी करने की वजह से तनुश्री को काफी ट्रोल किया जा रहा है. ऐसे में संध्या मृदुल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा- ' 'किसी व्यक्ति की मौत उनके द्वारा पहुंचाए गए नुकसान को अपने आम खत्म नहीं करती है. दुर्व्यवहार इसलिए झूठ नहीं हो जाता क्योंकि दुर्व्यवहार करने वाला चला गया है, और सार्वजनिक श्रद्धांजलि के सामने बचे हुए लोगों के अनुभव कम सच्चे नहीं हो जाते, किसी के लिए शोक मनाना संभव है, और ये याद रखना भी जरूरी है कि ऐसे लोग भी हो सकते हैं जो उनसे जुड़ा दर्द सह रहे हैं.'

Photograph: (Sandhya Mridul Post)

'पीड़ितों के साथ खड़ी हूं'-संध्या

संध्या ने पोस्ट में आगे लिखा-  'क्या मरने के बाद उत्पीड़न करने वाला उत्पीड़न करने वाला नहीं रहता? क्या उनके द्वारा किया गया नुकसान भी कहीं चला जाता है? पीड़ितों के लिए ऐसा नहीं होता है.' इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'पीड़ित को इसी के साथ जीना पड़ता है. मैं हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी हूं. उन्होंने हैशटैग मीटू भी अपने कैप्शन में इस्तेमाल किया.' हालांकि संध्या ने अपने पोस्ट में नाना पाटेकर या फिर तनुश्री का जिक्र नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर की मौत को तनुश्री दत्ता ने बताया 'इविल डैड', बोलीं- 'आज का दिन कितना अजीब...'

तनुश्री ने नाना को लेकर क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर की मौत के बाद पहले तो तनुश्री ने इसे इविल डेड बताया. इसके बाद वो रात में लाइव आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर मिल रही निगेटिविटी पर चुप्पी तोड़ी. एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही नाना का  दूसरो के साथ अच्छा व्यवहार हो लेकिन उन्होंने बहुत कुछ झेला. तनुश्री ने बताया की मी टू के बाद उनके 5 साल बहुत खराब रहे. उन्हे केस वापस लेने के लिए फोर्स किया गया, गाड़ी के ब्रेक फेल हुए और भी बहुत कुछ. ऐसे में उन्होंने नाना की मौत को शैतान की मौत कहा और ये भी कहा कि वो अपने साथ हुए कांड को नहीं भूल सकती.

तनुश्री दत्ता और नाना का विवाद

नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के बीच का विवाद जगजाहिर है.  तनुश्री ने 2008 में आई फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर उनके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया था. कई साल बाद उन्होंने दोबारा इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद भारत में #MeToo आंदोलन को काफी जोर मिला था. इसके बाद तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक शिकायत की और अक्टूबर 2018 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. इसके बाद ये मामला कई सालों तक चर्चा में रहा. इस विवाद के बाद एक्ट्रेस ने मेंटल स्ट्रेस के कारण बॉलीवुड से दूरी बनानी शुरू कर दी और अध्यात्म को ओर चल दीं. वहीं, नाना पाटेकर ने इन आरोपों पर हमेशा सिरे से खारिज किया है. एक्टर ने सभी आरोपों को हमेशा झूठा और बेबुनियादी ही बताया. 

ये भी पढ़ें- Explainer: सेट पर बदसलूकी, गाड़ी पर हमला और फिर #MeToo का भूचाल... नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी

Continue reading on the app

यूपी राज्यसभा चुनाव में 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, BJP के खाते में 8 तो सपा को मिली 2 सीटों पर जीत

UP Rajya Sabha Elections 2026: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. बीजेपी के 8 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि समाजवादी पार्टी के 2 उम्मीदवारों को भी सफलता मिली. इस तरह यूपी से राज्यसभा की सभी 10 सीटों का परिणाम बिना मतदान के ही साफ हो गया.

खबर अपडेट की जा रही है..,

Continue reading on the app

  Sports

‘मेरा कुछ नहीं जा रहा’… टीम इंडिया में वापसी की मांग के बीच मोहम्मद शमी ने ऐसा क्यों कहा?

मोहम्मद शमी पिछले डेढ़ साल से भी ज्यादा वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार की वापसी से उनके भी सेलेक्शन की बहस फिर से शुरू हो गई है. Sat, 10 Oct 2026 18:17:14 +0530

  Videos
See all

Abhijeet Dipke News: फ्लाइट में दिपके का कई यात्रियों ने किया विरोध #shorts #cjp #abhijeetdipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T13:13:46+00:00

नीले ड्रम से निकले AK-47 और IED! | Jammu Kashmir | Sopore News | Breaking News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T13:15:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers