Responsive Scrollable Menu

16वें वित्त आयोग से हिमाचल को झटका, 10,000 करोड़ रुपये के RDG पर 8 फरवरी को सुक्खू कैबिनेट की अहम बैठक

शिमला: 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के बाद केंद्र सरकार से मिलने वाले राजस्व घाटा अनुदान (RDG) के बंद होने की आशंका के बीच हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 8 फरवरी को एक महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक का मुख्य एजेंडा केंद्र से इस अनुदान को बहाल …

Continue reading on the app

महाराष्ट्र-सरपंच बनने के लिए 6 साल की बेटी का मर्डर:पिता ने तेलंगाना की नहर में धकेला; 2 बच्चों वाले नियम से अयोग्य होने का डर

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक शख्स पर अपनी छह साल की बेटी की हत्या का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राज्य में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव में सरपंच बनने के लिए खुद को योग्य बनाना चाहता था। पुलिस के मुताबिक, केरूर गांव का रहने वाला 28 साल का पांडुरंग कोंडमंगले के तीन बच्चे हैं। इनमें एक तीन साल का बेटा और छह साल की जुड़वां बेटियां शामिल हैं। वह गांव में विराट सैलून नाम से दुकान चलाता था। वह पंचायत चुनाव में सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांडुरंग को पंचायत चुनाव में दो बच्चों के नियम के कारण अयोग्य होने की आशंका सता रही थी। दरअसल महाराष्ट्र पंचायत राज कानून के तहत दो से ज्यादा बच्चों वाले लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकते। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसलिए आरोपी ने अपनी एक बच्ची की हत्या कर दी। पांडुरंग पहले बच्ची को बाइक पर तेलंगाना के निजामाबाद जिले में स्थित निजामसागर नहर तक ले गया। वहां उसने कथित तौर पर बच्ची को नहर में धकेल दिया। नहर के आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने पानी में कुछ गिरने की आवाज सुनी। जब वे नहर के पास पहुंचे तो बच्ची का शव पानी में तैरता दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौजूदा सरपंच के साथ मिलकर रची साजिश सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला इसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपी के गांव पहुंची। शुरुआत में आरोपी ने कहा कि बच्ची का इलाज चल रहा है, लेकिन वह इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, मौजूदा सरपंच गणेश शिंदे को सह-आरोपी बनाया गया है। पूरे मामले की जांच अभी जारी है। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष हिदायतुल्ला पटेल की हत्या, मस्जिद में नमाज के बाद गले और सीने में चाकू से गोदा महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायतुल्ला पटेल पर अकोला जिले की मोहला मस्जिद में चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र में लड़की ने प्रेमी की लाश से शादी की, बोली- हमारा प्यार जीत गया, पिता-भाई समेत 6 गिरफ्तार महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रेम संबंध के चलते एक युवक की लड़की के घरवालों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लड़की युवक के घर गई और प्रेमी के मृत शरीर से शादी कर ली। प्रेमी के हाथों से ही माथे पर सिंदूर लगाया और उसके घर में बहू बनकर रहने की कसम खाई। यह घटना नांदेड के इटवारा इलाके की है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

भारत से खेलने से मना करने के बाद पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में नया बखेड़ा, आईसीसी को नहीं देगा कोई जानकारी

भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कोलंबो मैच पर विवाद जारी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को बहिष्कार की कोई औपचारिक सूचना नहीं दी,.एक रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी ने मन बनाया है कि वो इसकी कोई आधिकारिक जानकारी आईसीसी को नहीं देगा. Mon, 2 Feb 2026 21:07:03 +0530

  Videos
See all

चीन का चक्कर, राजनीति में टक्कर | #aarpaar #budget2026 #rahulgandhi #china #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T15:38:49+00:00

क्या चीन का मुद्दा उठाकर खुद राहुल गांधी | #aarpaar #budget2026 #rahulgandhi #china #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T15:40:00+00:00

चीन पर ललकार संसद में आर पार | #aarpaar #budget2026 #rahulgandhi #china #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T15:39:26+00:00

संसद में 'सीमा' लांघ गए राहुल गांधी? | Rahul Gandhi | Desh Nahin Jhukne Denge with Aman Chopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T15:40:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers