Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र-सरपंच बनने के लिए 6 साल की बेटी का मर्डर:पिता ने तेलंगाना की नहर में धकेला; 2 बच्चों वाले नियम से अयोग्य होने का डर

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक शख्स पर अपनी छह साल की बेटी की हत्या का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राज्य में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव में सरपंच बनने के लिए खुद को योग्य बनाना चाहता था। पुलिस के मुताबिक, केरूर गांव का रहने वाला 28 साल का पांडुरंग कोंडमंगले के तीन बच्चे हैं। इनमें एक तीन साल का बेटा और छह साल की जुड़वां बेटियां शामिल हैं। वह गांव में विराट सैलून नाम से दुकान चलाता था। वह पंचायत चुनाव में सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांडुरंग को पंचायत चुनाव में दो बच्चों के नियम के कारण अयोग्य होने की आशंका सता रही थी। दरअसल महाराष्ट्र पंचायत राज कानून के तहत दो से ज्यादा बच्चों वाले लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकते। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसलिए आरोपी ने अपनी एक बच्ची की हत्या कर दी। पांडुरंग पहले बच्ची को बाइक पर तेलंगाना के निजामाबाद जिले में स्थित निजामसागर नहर तक ले गया। वहां उसने कथित तौर पर बच्ची को नहर में धकेल दिया। नहर के आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने पानी में कुछ गिरने की आवाज सुनी। जब वे नहर के पास पहुंचे तो बच्ची का शव पानी में तैरता दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौजूदा सरपंच के साथ मिलकर रची साजिश सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला इसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपी के गांव पहुंची। शुरुआत में आरोपी ने कहा कि बच्ची का इलाज चल रहा है, लेकिन वह इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, मौजूदा सरपंच गणेश शिंदे को सह-आरोपी बनाया गया है। पूरे मामले की जांच अभी जारी है। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष हिदायतुल्ला पटेल की हत्या, मस्जिद में नमाज के बाद गले और सीने में चाकू से गोदा महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायतुल्ला पटेल पर अकोला जिले की मोहला मस्जिद में चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र में लड़की ने प्रेमी की लाश से शादी की, बोली- हमारा प्यार जीत गया, पिता-भाई समेत 6 गिरफ्तार महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रेम संबंध के चलते एक युवक की लड़की के घरवालों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लड़की युवक के घर गई और प्रेमी के मृत शरीर से शादी कर ली। प्रेमी के हाथों से ही माथे पर सिंदूर लगाया और उसके घर में बहू बनकर रहने की कसम खाई। यह घटना नांदेड के इटवारा इलाके की है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

SC बोला-जाति गणना केवल सेल्फ डिक्लेरेशन से नहीं होनी चाहिए:सत्यापन जरूरी; केंद्र और जनगणना अधिकारियों से इसपर विचार करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि 2027 की जनगणना में जाति गणना सिर्फ सेल्फ डिक्लेरेशन के आधार पर नहीं होनी चाहिए। इसके बजाय इसे किसी भरोसेमंद तरीके से या सबूत के आधार पर करने पर विचार करें। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने आकाश गोयल की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि केवल बिना जांच वाले सर्टिफिकेट के आधार पर किसी को शामिल या बाहर नहीं किया जाना चाहिए। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुक्ता गुप्ता ने कहा कि वे जाति जनगणना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसे सत्यापित सामग्री के आधार पर किया जाना जरूरी है। यह डेटा कई सालों तक योजनाओं, आरक्षण और नीतियों का आधार बनेगा, इसलिए यह सिर्फ आत्म-घोषणा पर आधारित नहीं होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की चार बड़ी बातें… वकील बोलीं- जनगणना का सीधा असर आरक्षण पर पड़ेगा सीनियर वकील मुक्ता गुप्ता ने कहा कि हम प्रमाण पत्र की पूरी जांच की बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन कुछ न कुछ सामग्री होनी चाहिए। आज स्थिति यह है कि सब कुछ आत्म-घोषणा पर आधारित है। बिना सत्यापन की आत्म-घोषणा बेहद खतरनाक हो सकती है, क्योंकि कोई भी कुछ भी बता सकता है। जनगणना 2027 पर करीब ₹13,500 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है और इसका सीधा असर देश की सभी कल्याणकारी योजनाओं और आरक्षण नीतियों पर पड़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि अगर इस प्रक्रिया में गलत या अप्रमाणित डेटा दर्ज हो गया, तो उसे बाद में सुधारना लगभग असंभव होगा। जनगणना 2027 के दूसरे चरण जाति जनगणना होगी गृह मंत्रालय ने 27 जनवरी को स्पष्ट किया था कि जनगणना 2027 के दूसरे चरण में जाति जनगणना भी की जाएगी। सरकार ने कहा कि देश भर में फरवरी 2027 से जनगणना शुरू हो जाएगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि जनगणना 2027 के बारे में पूरी जानकारी 12 दिसंबर, 2025 को एक प्रेस नोट के माध्यम से जारी की गई थी। फिर भी, कुछ लोग जानबूझकर जनगणना-2027 और विशेष रूप से जाति जनगणना के बारे में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्रालय ने आगे बताया कि जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फ से ढके क्षेत्रों और गैर-समकालिक क्षेत्रों सितंबर, 2026 में ही इसे पूरा किया जाएगा। 22 जनवरी: सरकार ने सवालों की लिस्ट जारी की थी इससे पहले सरकार ने 22 जनवरी को जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट जारी की थी। सरकार ने बताया था कि इसमें मकान, परिवार, वाहन से जुड़े सवाल हैं। जनगणना के दौरान परिवार के मुखिया को ये जानकारियां देनी होंगी। जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी सरकार ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। करीब 30 लाख कर्मचारी मोबाइल एप के जरिए जानकारी जुटाएंगे। मोबाइल एप, पोर्टल और रियल टाइम डेटा ट्रांसफर से जनगणना बहुत हद तक पेपरलेस होगी। ये ऐप Android और iOS दोनों पर काम करेंगे। जाति से जुड़ा डेटा भी डिजिटल तरीके से इकट्ठा किया जाएगा। आजादी के बाद पहली बार जनगणना में जाति की गिनती शामिल होगी। इससे पहले अंग्रेजों के समय 1931 तक जाति आधारित जनगणना हुई थी। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ने अप्रैल में लिया था। 2011 की पिछली जनगणना के अनुसार, भारत की आबादी करीब 121 करोड़ थी, जिसमें लगभग 51.5% पुरुष और 48.5% महिलाएं थीं। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… गृह मंत्रालय बोला-जनगणना 2027 के दूसरे चरण जाति जनगणना होगी:कुछ लोग सिर्फ भ्रम फैला रहे; अखिलेश यादव ने कहा था- BJP जाति जनगणना नहीं कराएगी गृह मंत्रालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि जनगणना 2027 के दूसरे चरण में जाति जनगणना भी की जाएगी। सरकार ने कहा कि देश भर में फरवरी 2027 से जनगणना शुरू हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

India vs Pakistan: T20 World Cup में भारत से मैच खेलने के लिए पाकिस्तान ने रखी ये शर्त

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलने से इनकार कर दिया और अब पाकिस्तानी बोर्ड ने मैच खेलने के लिए शर्त रखी है, पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. Mon, 02 Feb 2026 23:04:53 +0530

  Videos
See all

DA Hike News: 60% हो जाएगा कर्मचारियों का DA, 8th Pay Commsion पर नई रिपोर्ट में क्या ? | Budget #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:45:00+00:00

Mamata banerjee vs CEC : काले कपड़े पहनकर चुनाव आयोग क्यों पहुंचीं ममता बनर्जी ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:37:13+00:00

News Ki Pathshala: मिठाइयों पर क्यों लगा होता है चांदी का वर्क ? #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:39:14+00:00

BLA vs Pak Army : आसिफा मेंगल ने ISI दफ्तर उड़ा दिया ! #balochistan #pakistan #paknews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:41:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers