Responsive Scrollable Menu

बजट 2026 से देश की प्रतिस्पर्धात्मकता क्षमता मजबूत होगी, निवेश को मिलेगा बढ़ावा: इंडस्ट्री

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय बजट 2026-27 राजकोषीय अनुशासन, संरचनात्मक सुधारों और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए लक्षित कदमों के माध्यम से भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने के लिए एक अच्छा और विश्वसनीय रोडमैप प्रस्तुत करता है। यह जानकारी इंडस्ट्री की ओर से रविवार को दी गई।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रेसिडेंट राजीव मेमानी ने कहा कि बजट भारत की ग्रोथ स्टोरी में ऐसे समय में विश्वास भरने का काम कर रहा है, जब वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बनी हुई है। इससे निवेशकों को लंबी अवधि के निवेश के लिए नीतिगत स्पष्टता भी मिलती है।

मेमानी ने कहा, बजट में मैन्युफैक्चरिंग और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है, उससे भारत को उन क्षेत्रों में घरेलू ताकत बनाने में मदद मिलेगी जो आने वाले दशक तक वैश्विक प्रतिस्पर्धा को परिभाषित करेंगे।

सीआईआई पंजाब के चेयरमैन अमिन जैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि इस बजट में टेक्सटाइल सेक्टर के लिए काफी सारे ऐलान किए है। इसमें मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाना, अधिक श्रम उपयोग वाले टेक्सटाइल के लिए इंटीग्रेटेड प्लान बनाना और हेरिटेज टेक्सटाइल पार्क को दोबारा से विकसित करना शामिल है। इससे देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बड़ा बूस्ट मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, 10,000 करोड़ रुपए का एमएसएमई फंड बनाने का ऐलान किया गया है। देश में सबसे ज्यादा एमएसएमई टेक्सटाइल सेक्टर में है। इससे पूरे सेक्टर को फायदा होगा।

भारत चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेश पच्चीसिया ने कहा कि यह एक काफी संतुलित बजट है। इससे विकास दर को 7 प्रतिशत पर रखने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री ने सभी क्षेत्रों के लिए लक्षित योजनाओं की घोषणा की है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए राजकोषीय अनुशासन काफी अच्छा रखा है। चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 4.4 प्रतिशत पर रखने का अनुमान लगाया गया है, अगले वित्त वर्ष के लिए इसका लक्ष्य 4.3 प्रतिशत रखा गया है। इससे देश को वैश्विक अस्थिरता के मुकाबले काफी अधिक लचीलापन मिलता है।

पीएचडीसीसीआई के डायरेक्ट टैक्स कमेटी के अध्यक्ष मुकुल बागला ने कहा कि यह बजट सही दिशा में उठाया गया कदम है। मौजूदा समय में राजकोषीय घाटा 4.4 प्रतिशत पर है। इसे कुछ समय बाद 4 प्रतिशत पर ले जाना है। पिछले बजट में काफी सारी टैक्स छूट का ऐलान किया गया था और इस बार का बजट अधिक स्थिरता प्रदान करेगा।

पीएचडीसीसीआई के इनडायरेक्ट टैक्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक बत्रा ने कहा कि सरकार ने कस्टम से जुड़े काफी सारे सुधारों का ऐलान किया है। यह एक अच्छा संकेत है। हालांकि, मुझे कुछ ऐसे ही सुधारों की उम्मीद जीएसटी में भी थी।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

T20 World Cup के इतिहास में किस भारतीय बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके-छक्के, देखें लिस्ट

T20 World Cup : आज से 6 दिनों के बाद आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शुरू होने वाले इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट में भारत के खिलाड़ियों का दबदबा देखने के लिए मिलेगा. क्योंकि ये टूर्नामेंट भारत में खेला जाने वाला है, ऐसे में भारतीय खिलाड़ी अपने मैदानों पर इंडियन फैंस के सामने अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे. उससे पहले हम आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा है. उन्होंने 2007 से लेकर 2024 तक कुल 115 चौके लगाए हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ-साथ सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले दुनिया के भी नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं. रोहित इतने ही मैचों में 12 अर्धशतकों के साथ 1220 रन बनाए हैं.

  • रोहित शर्मा : मैच - 47, चौके - 115
  • विराट कोहली : मैच - 35, चौके - 111
  • गौतम गंभीर : मैच - 21, चौके - 61
  • सुरेश रैना : मैच - 26, चौके - 47
  • सूर्यकुमार यादव : मैच - 18, चौके - 46

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर

भारत की ओर से छक्के लगाने के मामले में भी रोहित शर्मा का दबदबा है. रोहित टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारत की ओर से शीर्ष पर मौजूद हैं. रोहित शर्मा ने 2007 से 2024 तक कुल 50 छक्के लगाए हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में क्रिस गेल (63) के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बने हुए हैं.

  • रोहित शर्मा : मैच - 47, छक्के - 50
  • विराट कोहली : मैच - 35, छक्के - 35
  • युवराज सिंह : मैच - 31, छक्के - 33
  • सूर्यकुमार यादव : मैच - 18, छक्के - 21
  • हार्दिक पांड्या : मैच - 24, छक्के - 19

भारत के वर्तमान कप्तान सूर्याकुमार यादव के पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चौकों के मामले में सुरेश रैना और गौतम गंभीर को पीछे छोड़ने का मौका होगा, जबकि छक्कों के मालमे में वो युवराज सिंह और विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान के इस खिलाड़ी पर क्यों छिड़ा विवाद, जानिए क्या T20 World Cup 2026 से पहले चलेगी आईसीसी की तलवार

Continue reading on the app

  Sports

'ये हमारा फैसला थोड़े है...' भारत के खिलाफ नहीं खेलने पर कप्तान सलमान आगा का पहला रिएक्शन

भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पीसीबी के फैसले पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा कि हम विश्व कप खेल रहे हैं और भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का निर्णय हमारा नहीं है, पीसीबी का है। Mon, 02 Feb 2026 14:35:56 +0530

  Videos
See all

Parliament Session: Budget पर Akhilesh Yadav का राहुल गांधी को समर्थन | Rahul Gandhi | Budget 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T09:01:51+00:00

Rahul Gandhi Loksabha Speech Live : संसद में राहुल गांधी के भाषण पर हो गया बवाल ! |PM Modi |Loksabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T09:07:36+00:00

मंदिर रोको जिहादी गैंग को क्यों नहीं कानून का डर? Uttar Pradesh I Sitapur I Hindu Temple #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T09:14:44+00:00

Rahul Gandhi Parliament Speech LIVE: चीन पर राहुल का बयान, संसद में भयंकर बवाल ! PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T09:14:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers