Responsive Scrollable Menu

आईटीआरए शोध का दावा: योग-आयुर्वेद से बच्चों की बेडवेटिंग समस्या में सुधार

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बच्चों में नींद के दौरान अनजाने में बिस्तर गीला करने की समस्या (शय्यामूत्र) के प्रबंधन में आयुर्वेदिक औषधि और योगासन के संयोजन के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। आयुष मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद (आईटीआरए), जामनगर में किए गए एक चिकित्सकीय अध्ययन में पाया गया कि आयुर्वेदिक औषधि के साथ नियमित योगासन करने वाले बच्चों में केवल आयुर्वेदिक औषधि लेने वाले बच्चों की तुलना में बिस्तर गीला करने की आवृत्ति में अधिक सुधार देखा गया।

आईटीआरए के कौमारभृत्य विभाग द्वारा किए गए इस अध्ययन में 6 से 14 वर्ष की आयु के लगभग 38 बच्चों को शामिल किया गया और 8 सप्ताह तक उनका अध्ययन किया गया। बच्चों को दो समूहों में विभाजित किया गया था।

पहले समूह को ‘मेध्य रसायन चूर्ण’ दिया गया, जिसमें ब्राह्मी, शंखपुष्पी, मुलेठी और गिलोय का मिश्रण था। दूसरे समूह को इसी आयुर्वेदिक औषधि के साथ सुबह और शाम चार सरल योगासन (उत्कटासन, अर्ध-शलभासन, भुजंगासन और शवासन) का अभ्यास कराया गया।

केवल आयुर्वेदिक औषधि लेने वाले समूह में बिस्तर गीला करने की आवृत्ति में लगभग 38 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया, जबकि आयुर्वेदिक औषधि के साथ योगासन करने वाले समूह में लगभग 70 प्रतिशत तक सुधार देखा गया।

संयुक्त उपचार प्राप्त करने वाले बच्चों में स्मरणशक्ति में लगभग 61 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया, जबकि केवल औषधि लेने वाले समूह में यह सुधार लगभग 31 प्रतिशत रहा।

संयुक्त उपचार समूह में चिड़चिड़ेपन में लगभग 66 प्रतिशत कमी दर्ज की गई।

नियमित योगाभ्यास करने वाले बच्चों में अत्यधिक सक्रियता (हाइपरएक्टिविटी) में लगभग 71 प्रतिशत कमी देखी गई। अध्ययन में एकाग्रता और मनोबल में भी सुधार दर्ज किया गया।

अध्ययन के निष्कर्ष प्रतिष्ठित एवाईयू जर्नल में प्रकाशित शोधपत्र के माध्यम से सामने आए हैं। शोधपत्र प्रो. वैद्य वीरेंद्र कोरी, वैद्य सागर भिंडे और वैद्य अमीषा बावर्वा द्वारा प्रस्तुत किया गया। शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर इसके निष्कर्ष प्रस्तुत किए।

आईटीआरए की निदेशक प्रो. डॉ. तनुजा नेसरी ने कहा कि बच्चों में नींद के दौरान बिस्तर गीला करने की समस्या कई कारकों से जुड़ी हो सकती है और इससे उनके आत्मविश्वास तथा व्यवहार पर भी प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अध्ययन में आयुर्वेदिक औषधि और योगासन के संयुक्त उपयोग से बिस्तर गीला करने की समस्या के साथ-साथ स्मरणशक्ति, एकाग्रता और व्यवहार संबंधी मानकों में भी उत्साहजनक सुधार देखने को मिला।

अध्ययन में यह भी संकेत मिला कि योगासन के अभ्यास से श्रोणि क्षेत्र की मांसपेशियों तथा शारीरिक-मानसिक समन्वय को बेहतर बनाने में सहायता मिल सकती है। वहीं, अध्ययन में प्रयुक्त आयुर्वेदिक औषधि में शामिल कुछ घटकों का पारंपरिक रूप से मानसिक शांति और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य से संबंध माना जाता रहा है।

यह अध्ययन बच्चों में बिस्तर गीला करने की समस्या के प्रबंधन में आयुर्वेद और योग के एकीकृत दृष्टिकोण की संभावनाओं को रेखांकित करता है। हालांकि, बच्चों में इस समस्या के उपचार के लिए किसी भी औषधि या योगाभ्यास को अपनाने से पहले योग्य चिकित्सक की सलाह लेना आवश्यक है।

--आईएएनएस

एमएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाकिस्तान भूखा मर रहा? 60% से ज्यादा आबादी को स्वस्थ खाना तक नसीब नहीं, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Pakistan News: आतंक की फैक्ट्री पाकिस्तान में खाने के लाले पड़े हैं. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की आधे से ज्यादा आबादी के पास स्वस्थ खाना तक नहीं है. रिपोर्ट पाकिस्तानी मीडिया में भी छपी है. इससे एक बार फिर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार हुआ है. 

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के एक हालिया आकलन में पाकिस्तान की खाद्य व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की 60 फीसदी से ज्यादा आबादी स्वस्थ आहार का खर्च नहीं उठा सकती. इससे देश में कुपोषण और खान-पान से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है.

FAO की रिपोर्ट 'पाकिस्तान में स्वस्थ आहार के लिए खाद्य आपूर्ति' में कहा गया है कि देश में उपलब्ध भोजन और लोगों के लिए जरूरी संतुलित आहार के बीच बड़ा अंतर है. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की मौजूदा खाद्य व्यवस्था लोगों को पर्याप्त और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं है और इसमें तत्काल सुधार की जरूरत है.

बढ़ रहीं गैर-संक्रामक बीमारियां

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान में कुपोषण की समस्या कई रूपों में सामने आ रही है. इसके साथ ही गलत खान-पान की वजह से होने वाली गैर-संक्रामक बीमारियां भी बढ़ रही हैं. असंतुलित और अस्वास्थ्यकर भोजन लोगों में कुपोषण के साथ-साथ ज्यादा खाने से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है.

एफएओ ने दिए सुझाव

एफएओ ने पाकिस्तान में लोगों को पौष्टिक भोजन आसानी से उपलब्ध कराने के लिए कई कदम सुझाए हैं. इनमें देश के आहार संबंधी दिशानिर्देशों को अपडेट करना, लोगों को पोषण के बारे में जागरूक करना और चीनी वाले पेय पदार्थों के साथ ज्यादा चीनी, नमक और अस्वास्थ्यकर वसा वाले खाद्य पदार्थों पर टैक्स लगाना शामिल है. इसके अलावा, पैकेट पर सामने की तरफ पोषण से जुड़ी जानकारी देने वाले लेबल लगाने की भी सिफारिश की गई है.

 

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम का ऐलान, किसे मिला मौका, कौन होगा कप्तान? देखें पूरी लिस्ट

Ranji Trophy: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की है. साकिबुल गनी टीम के कप्तान और हिमांशु सिंह उपकप्तान होंगे. छह खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है. बिहार का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश से होगा. मैच राजगीर के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले सीजन में बिहार ने प्लेट डिविजन का खिताब जीतकर एलीट ग्रुप में जगह बनाई थी. Wed, 7 Oct 2026 12:13:51 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update : 8वें वेतन आयोग में 5 बड़ी मांगें शामिल? | DAHike | Government Employees #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T07:44:18+00:00

दिल्ली : AAP आज विपक्ष के प्रदर्शन में होगी शामिल #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T07:40:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers