Drishyam 3 Overseas Box Office: दृश्यम-3 यूएई से अमेरिका तक छाई, ओवरसीज मार्केट में मचाया धमाल
Ajay Devgn Drishyam 3 overseas record: अजय देवगन की दृश्यम 3 ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसने कई देशों में कमाई के रिकॉर्ड तोड़े हैं।
Mani Shankar Aiyar पर BJP का हमला, पाकिस्तान जाकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भड़काने की मंशा का आरोप
नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता की वकालत करने पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह एक बार फिर पड़ोसी देश जाकर नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ‘भड़काना’ चाहते हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह वही मणिशंकर अय्यर हैं जो पाकिस्तान गए थे और कहा था कि अब हमें मोदी सरकार को गिराना है और मोदी जी को हटाना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह फिर वहां जाना चाहते हैं और एक और साक्षात्कार देना चाहते हैं। वह भारत में केवल रैलियां करने या विरोध प्रदर्शन करके संतुष्ट नहीं हैं।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री अय्यर ने रविवार को पाकिस्तान के साथ बातचीत करने से इनकार करने के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना की थी।
उन्होंने कहा था कि सरकार में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने का साहस है, लेकिन मुद्दों को सुलझाने की इच्छाशक्ति नहीं है। पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘अब वह पाकिस्तान भी जाना चाहते हैं और वहां अपील करना चाहते हैं कि पाकिस्तान में भी भारत सरकार के खिलाफ रैलियां होनी चाहिए। इसीलिए मणिशंकर अय्यर ऐसे बयान दे रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ जल्द शांति होनी चाहिए और वह ऐसे बयान देने के लिए पाकिस्तान जाना चाहते हैं।’’ श्रीनगर में पांचवें ‘हल्ला बोल’ सम्मेलन में अय्यर ने अटारी-वाघा सीमा पर बातचीत करने का सुझाव दिया और कहा कि अतीत के मुद्दों को लेकर बहस करना विदेश नीति नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत को ‘पाखंडी’ के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा इसलिए है क्योंकि हम दुनिया से कहते हैं कि यह युद्ध का दौर नहीं है और फिर पाकिस्तान के साथ युद्ध करने लगते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi







