Union Budget 2026: बुनकरों और किसानों की किस्मत चमकी! NHHP प्रोग्राम तैयार |Nirmala Sitharaman |Modi
Union Budget 2026: आज के Union Budget 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के बुनकरों, कारीगरों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सरकार का लक्ष्य अब भारतीय हस्तशिल्प (Handicraft) को दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचाना है। इस वीडियो में हम चर्चा करेंगे: महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल: खादी और हथकरघा को ई-कॉमर्स और ग्लोबल सप्लाई चेन से जोड़ने का मास्टरप्लान। नेशनल फाइबर स्कीम: रेशम, ऊन और जूट के उत्पादन में भारत कैसे बनेगा आत्मनिर्भर? Union Budget 2026: In today's Union Budget 2026, Finance Minister Nirmala Sitharaman announced several significant changes, from your kitchen to your health. The government has reduced customs duties, making everyday items and life-saving medicines cheaper. In this video, we'll take a closer look at: 17 cancer drugs and ingredients used to treat 7 rare diseases will no longer be taxed. Cheaper gadgets and shoes: How reduced duties on microwave oven parts and shoes will reduce their prices. #Budget2026 #TextileSector #KhadiIndia #Handicraft #NirmalaSitharaman #GramSwaraj #MakeInIndia #VocalForLocal #RuralEconomy #OneDistrictOneProduct डिस्क्लेमर: इस वीडियो में बजट भाषण को AI तकनीक के जरिए हिंदी में अनुवादित किया गया है, ताकि दर्शक इसे सरल भाषा में समझ सकें। यह अनुवाद केवल सूचनात्मक और व्याख्यात्मक उद्देश्य के लिए है। मूल भाषण और आधिकारिक दस्तावेज़ संसद रिकॉर्ड में हैं। ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
भारत ने बांग्लादेश की मदद घटाकर आधी की:अब ₹60 करोड़ देंगे, मालदीव-म्यांमार का भी फंड कटा; भूटान को बढ़ाकर ₹2,288 करोड़ किया
भारत सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27 में बांग्लादेश को दी जाने वाली मदद में बड़ी कटौती की है। इस साल बांग्लादेश के लिए सिर्फ 60 करोड़ रुपए रखे गए हैं, जबकि पिछले साल 120 करोड़ रुपए दिए गए थे। यानी भारत ने बांग्लादेश की मदद आधी कर दी है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव चल रहा है। इसकी वजह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा और वहां की विदेश नीति में बदलाव मानी जा रही है। 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ अपने संबंध मजबूत करने शुरू किए हैं। बांग्लादेश के अलावा मालदीव को 550 करोड़ रुपए मिलेंगे, लेकिन यह पिछले साल से कम है। म्यांमार के लिए 300 करोड़ रुपए रखे गए हैं, जो पहले से कम हैं। इस बजट में भारत ने भूटान के लिए 2,288.55 करोड़ रुपए रखे हैं, जो पिछले साल से करीब 138 करोड़ रुपए ज्यादा हैं। भारत बोला- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हालात पर हमारी नजर विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यसभा को बताया कि भारत सरकार बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की खबरों पर लगातार नजर रखे हुए है। इन हमलों में उनके घरों, दुकानों, संपत्तियों और पूजा स्थलों को निशाना बनाया गया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि भारत ने कई बार राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर बांग्लादेश सरकार के सामने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम मोदी ने 4 अप्रैल 2025 को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात के दौरान यह मामला उठाया था। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वहां अक्सर अल्पसंख्यकों पर हमलों को निजी रंजिश या राजनीतिक मतभेद बताकर टाल दिया जाता है। मंत्रालय के अनुसार, इससे अपराध करने वालों का हौसला बढ़ता है और अल्पसंख्यकों में डर और असुरक्षा बढ़ती है। पाकिस्तान से रिश्ते मजबूत कर रहा बांग्लादेश इस बीच बांग्लादेश की मौजूदा सरकार पाकिस्तान के साथ संबंध मजबूत करने में लगी हुई है। यह एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि 1971 में बांग्लादेश के अलग होने के दौरान गंभीर अत्याचार हुए थे। नों देशों के बीच सीधे कार्गो जहाज चल रहे हैं और जल्द ही सीधी उड़ानें भी शुरू होने वाली हैं। पाकिस्तानी एयरलाइंस फ्लाई जिन्नाह और एयर सियाल को इन उड़ानों की मंजूरी मिल चुकी है। हाल ही में ढाका से एक विमान कराची पहुंचा, जिससे 14 साल बाद दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा फिर शुरू हो गई। इन घटनाओं के बीच 2024 से भारत और बांग्लादेश के रिश्ते लगातार खराब होते गए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat





















