Responsive Scrollable Menu

Union Budget 2026: बजट में आम आदमी के लिए क्या सस्ता और क्या महंगा? यहां देखिए पूरी लिस्ट

Union Budget 2026: बजट में आम आदमी के लिए क्या सस्ता और क्या महंगा? यहां देखिए पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

IND vs NZ: LIVE मैच में संजू सैमसन के साथ गौतम गंभीर ने कर दी ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर उठने लगे सवाल?

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच बीते शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेला गया. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम में न्यूजीलैंड को 272 रनों का लक्ष्य दिया और 225 पर रोक कर 46 रनों से मैच जीत लिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया. इस मैच में के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो भारत के विकेटकीपर ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन ने जुड़ा हुआ है.

संजू सैमसन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस पर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो में संजू के साथ कुछ ऐसा होता हुआ नजर आ रहा है, जिससे साफ संदेश जा रहा है कि वो आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्लेइंग-11 का शायद ही हिस्सा रहें.

संजू सैमसन की हुई बेइज्जती

दरअसल, संजू सैमसन अपने होम ग्राउंड तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में ये मैच खेलने के लिए उतरे. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी कीर और 271 रन बनाए. न्यूजीलैंड जब रनों का पीछा करने के लिए आई तो संजू सैमसन डगआउट से बाहर कीपिंग करने के लिए तैयार होकर आए. उन्होंने कीपिंग पैड और ग्लव्स डाले हुए थे. लेकिन मैदान पर आने के बाद उन्हें पता चला कि वो विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं. उनकी जगह पर ईशान किशन कीपिंग कर रहे हैं.

क्या संजू सैमसन का कटा पत्ता?

इसके बाद संजू ने बाउंड्री लाइन के बाहर आकर अपने कीपिंग पैड उतारे और वो मैच में फील्डिंग करते हुए नजर आए. इस पूरे घटनाक्रम को संजू की बेइज्जती से जोड़कर देखा जा रहा है. इसके साथ ही फैंस कमेंट कर रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट और गौतम गंभीर ने उन्हें साफ संदेश दे दिया है कि वो और आगे टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होंगे. उन्हें विकेटकीपिंग नहीं करनी है ये तो उनको पहले ही बता देना चाहिए था. वो मैदान पर तैयार होकर आ गए उसके बाद उन्हें कीपिंग नहीं करने दी.

संजू का इस सीरीज में प्रदर्शन

इस सीरीज में संजू के प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्होंने नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में 10 रन बनाए. उनके बल्ले से रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में 6 रन निकले. संजू  गुवाहाटी में खेले गए तीसरे मैच में शून्य पर आउट हो गए. उनके बल्ले से गुवाहाटी में खेले गए चौथे टी20 मैच में 24 रन निकले, जबकि पांचवें मैच में वो सिर्फ 6 रन बनाए पाए. वो इस सीरीज में पांच मैचों में सिर्फ 46 रन बना पाए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: स्टार्क रिटायर, कमिंस बाहर और अब हेजलवुड… ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बरकरार, इस बॉलर को मौका

ऑस्ट्रेलिया को T20 वर्ल्ड कप से पहले सिर्फ फॉर्म ही नहीं, बल्कि अपने कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है. पैट कमिंस के बाहर होने के बाद हेजलवुड पर सारा दारोमदार है लेकिन फिलहाल यहां भी ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर नहीं है. Mon, 02 Feb 2026 14:22:29 +0530

  Videos
See all

Parliament Session: Budget पर Akhilesh Yadav का राहुल गांधी को समर्थन | Rahul Gandhi | Budget 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T09:01:51+00:00

मंदिर रोको जिहादी गैंग को क्यों नहीं कानून का डर? Uttar Pradesh I Sitapur I Hindu Temple #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T09:14:44+00:00

Rahul Gandhi Parliament Speech LIVE: चीन पर राहुल का बयान, संसद में भयंकर बवाल ! PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T09:14:11+00:00

Rahul Gandhi Loksabha Speech Live : संसद में राहुल गांधी के भाषण पर हो गया बवाल ! |PM Modi |Loksabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T09:07:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers