IND vs NZ: LIVE मैच में संजू सैमसन के साथ गौतम गंभीर ने कर दी ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर उठने लगे सवाल?
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच बीते शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेला गया. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम में न्यूजीलैंड को 272 रनों का लक्ष्य दिया और 225 पर रोक कर 46 रनों से मैच जीत लिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया. इस मैच में के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो भारत के विकेटकीपर ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन ने जुड़ा हुआ है.
संजू सैमसन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस पर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो में संजू के साथ कुछ ऐसा होता हुआ नजर आ रहा है, जिससे साफ संदेश जा रहा है कि वो आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्लेइंग-11 का शायद ही हिस्सा रहें.
संजू सैमसन की हुई बेइज्जती
दरअसल, संजू सैमसन अपने होम ग्राउंड तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में ये मैच खेलने के लिए उतरे. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी कीर और 271 रन बनाए. न्यूजीलैंड जब रनों का पीछा करने के लिए आई तो संजू सैमसन डगआउट से बाहर कीपिंग करने के लिए तैयार होकर आए. उन्होंने कीपिंग पैड और ग्लव्स डाले हुए थे. लेकिन मैदान पर आने के बाद उन्हें पता चला कि वो विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं. उनकी जगह पर ईशान किशन कीपिंग कर रहे हैं.
क्या संजू सैमसन का कटा पत्ता?
इसके बाद संजू ने बाउंड्री लाइन के बाहर आकर अपने कीपिंग पैड उतारे और वो मैच में फील्डिंग करते हुए नजर आए. इस पूरे घटनाक्रम को संजू की बेइज्जती से जोड़कर देखा जा रहा है. इसके साथ ही फैंस कमेंट कर रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट और गौतम गंभीर ने उन्हें साफ संदेश दे दिया है कि वो और आगे टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होंगे. उन्हें विकेटकीपिंग नहीं करनी है ये तो उनको पहले ही बता देना चाहिए था. वो मैदान पर तैयार होकर आ गए उसके बाद उन्हें कीपिंग नहीं करने दी.
Sanju Samson came out with full preparation for wicketkeeping with gloves, helmet, and L guard, but suddenly he got a message from Gautam Gambhir and Suryakumar Yadav that Ishan Kishan will do the keeping.
— Tejash (@Tejashyyyyy) January 31, 2026
Feel for him, but he himself is the reason behind all this ???? pic.twitter.com/YOtI4PEEdJ
संजू का इस सीरीज में प्रदर्शन
इस सीरीज में संजू के प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्होंने नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में 10 रन बनाए. उनके बल्ले से रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में 6 रन निकले. संजू गुवाहाटी में खेले गए तीसरे मैच में शून्य पर आउट हो गए. उनके बल्ले से गुवाहाटी में खेले गए चौथे टी20 मैच में 24 रन निकले, जबकि पांचवें मैच में वो सिर्फ 6 रन बनाए पाए. वो इस सीरीज में पांच मैचों में सिर्फ 46 रन बना पाए हैं.
बजट 2026 में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सरकार ने फोकस बढ़ाया, पूंजीगत खर्च का लक्ष्य 12.2 लाख करोड़ रुपए किया
नई दिल्ली, एक फरवरी (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत खर्च बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपए करने का ऐलान किया है। इसके जरिए सरकार की कोशिश बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर फोकस कर देश में विकास दर और रोजगार को बढ़ाना है।
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बड़ी परियोजनाओं के विकास में तेजी लाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर रिस्क डेवलपमेंट फंड की स्थापना की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास को गति देने के लिए बजट में राजमार्गों, बंदरगाहों, रेलवे और बिजली परियोजनाओं सहित इन्फ्रास्ट्रक्चर को सशक्त प्रोत्साहन देने, 7 रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और तेजी से लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सृजित करने का प्रस्ताव है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने सार्वजनिक निवेश पर मजबूत जोर देते हुए राजकोषीय विवेक और मौद्रिक स्थिरता बनाए रखी है, और आगे कहा कि भारत को वैश्विक बाजारों के साथ गहराई से जुड़ना चाहिए, अधिक निर्यात करना चाहिए और विदेशी निवेश को भी आकर्षित करना चाहिए।
इसके अतिरिक्त, वित्त मंत्री ने अपने भाषण में बजट का आधार को तीन कर्तव्योंको बताया, जिनसे न सिर्फ अर्थव्यवस्था को तेजी मिलेगी, बल्कि गरीब, वंचित और पिछड़े लोगों को भी ताकत मिलेगी।
सीतारमण ने कहा कि सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए और यह देखते हुए कि यह कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है, हम तीन कर्तव्यों से प्रेरित हैं।
केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए उन्होंने कहा कि पहला कर्तव्य प्रोडक्टिविटी और कॉम्पिटिटिवनेस बढ़ाकर और अस्थिर ग्लोबल डायनामिक्स के प्रति लचीलापन बनाकर आर्थिक विकास को तेज करना और बनाए रखना है। हमारा दूसरा कर्तव्य हमारे लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करना है, जिससे वे भारत की समृद्धि की राह में मजबूत भागीदार बनें।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा तीसरा कर्तव्य, जो सबका साथ-सबका विकास के हमारे विजन के साथ जुड़ा हुआ है, यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, समुदाय, क्षेत्र और सेक्टर को संसाधनों तक पहुंच मिले।
उन्होंने आगे कहा कि रिफॉर्म एक्सप्रेस अपनी राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है और अपने कर्तव्यों को पूरा करने में हमारी मदद करने के लिए अपनी गति बनाए रखेगी।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















