Responsive Scrollable Menu

Sawan Month में श्रृंगी से जलाभिषेक क्यों है फलदायी? जानिए Lord Shiva के इस प्रिय पात्र का अद्भुत धार्मिक रहस्य

सावन का महीना शुरु हो चुका है। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव का व्रत रखेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा विशेष रुप से फलदायी मानी जाती है। यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन के सोमवार को भक्तजन घर या मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन करते हैं और शिवा जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मान्यता के अनुसार, रुद्राभिषेक से भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे सरल तरीका है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। खासतौर पर इस अनुष्ठान में मंत्रों के उच्चारण के साथ शिवलिंग का जल, दूध, दही, घी, शहद और अन्य पवित्र सामग्रियों से अभिषेक किया जाता है जिसे काफी फलदायी माना जाता है। 
असल में रुद्राभिषेक में एक विशेष पात्र का इस्तेमाल किया जाता है जिसे श्रृंगी कहते हैं। कहा जाता है कि इसके बिना अनुष्ठान पूर्ण नहीं है। आइए आपको बताते हैं हैं कि रुद्राभिषेक में श्रृंगी से जल चढ़ाना क्यों जरुरी है। 

क्या होता है श्रृंगी पात्र?
खासकर श्रृंगी पूजा में इस्तेमाल होने वाला एक विशेष प्रकार का पात्र होता है, जिसका आकार गाय या किसी अन्य पशु के सींग जैसा होता है। दरअसल, श्रृंगी धातुओं का बना होता है जैसे चांदी, तांबे या पीतल से इसे बनाया जाता है। पूरे रुद्राभिषेक के समय इसी श्रृंगी से शिवलिंग पर जल की धारा अर्पित की जाती है। श्रृंगी से होकर गुजरने वाली जलधारा भगवान शिव को शीतलता प्रदान करती है, जिससे भक्तों को भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

शिवलिंग पर श्रृंगी से जल चढ़ाने का महत्व क्या है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रृंगी से शिवलिंग पर जल अर्पित करने से पूजा का प्रभाव और ज्यादा बढ़ जाता है। श्रृंगी से निकलने वाली जलधारा निरंतर होती है और ये सीधे शिवलिंग पर पहुंचती है। इसी कारण से श्रृंगी से रुद्राभिषेक करने से इस अनुष्ठान को पूर्ण माना जाता है। हिंदू कथाओं और शिवमहापुराण में बताया गया है कि यह पात्र भगवान शिव को उनके परम भक्त नंदी ने उपहार स्वरुप दिया था और तभी से शिव जी ने इसके अपने अभिषेक के लिए एक प्रिय पात्र के रुप स्वीकार किया था। तभी से इस पवित्र पात्र का इस्तेमाल अभिषेक करने के लिए किया जा रहा है। 

श्रृंगी का बिना इस्तेमाल किए रुद्राभिषेक किए जा सकता है
माना जाता है कि रुद्राभिषेक किया जाए तो सिर्फ श्रृंगी से किया जाना चाहिए। अगर आपके पास श्रृंगी नहीं हैं, तो आप किसी अन्य पात्र जैसे तांबे के लोटे से भी जल अर्पित कर सकते हैं। जब आप जल अर्पित करें तो इस बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग पर जलधारा टूटनी नहीं चाहिए। 

Continue reading on the app

15 अगस्त पर Jio का फ्रीडम ऑफर, अब 15 महीने तक फ्री इंटरनेट

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ब्रॉडबैंड (Jio Home) यूजर्स के लिए एक शानदार ‘फ्रीडम ऑफर’ (Freedom Offer) लेकर आई है। कंपनी का यह खास ऑफर JioFiber और Jio AirFiber दोनों तरह के कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इस धमाकेदार ऑफर के तहत यूजर्स ...

The post 15 अगस्त पर Jio का फ्रीडम ऑफर, अब 15 महीने तक फ्री इंटरनेट appeared first on Taza Hindi Samachar.

Continue reading on the app

  Sports

गीली पिच, घंटों की मेहनत... सावधान श्रीलंका, तुम्हारे स्पिनरों की बैंड बजाने आ रहे हैं केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ वीडियो और तस्वीर शेयर किया है. इस वीडियो में वह श्रीलंकाई स्पिनरों से निपटने के लिए गीली मिट्टी की पिच पर प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं. Wed, 5 Aug 2026 06:08:06 +0530

  Videos
See all

MOTIVATION श्री कृष्ण कहते हैं रिश्ते और पौधे एक ही समान होते हैं प्यार और देखभाल मिले तो हमेशा हरे #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T01:46:39+00:00

Mandla Bull Fights: बीच सड़क पर सांडों की जबरदस्त लड़ाई! | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T01:45:27+00:00

Maharashtra | 'गूंगी गुड़िया' बयान पर भारी बवाल! | #shorts #viralvideo #viralnews #sunetrapawar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T01:45:32+00:00

AAJTAK 2 | ASSAM FLOOD | मूसलाधार बारिश से बढ़ा जलस्तर, बाढ़ ने लिया भयावह रुप! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T01:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers