Responsive Scrollable Menu

Gaza में 2023 के Israel हमले के मलबे से मिले 112 शवों का अंतिम संस्कार

दीर अल-बलाह (गाजा शहर), चार अगस्त (एपी) गाजा में 2023 में इजराइली हवाई हमले में मारे गए 100 से अधिक लोगों के अवशेष हाल में मलबे से निकाले जाने के बाद मंगलवार को फलस्तीनियों ने उनका सामूहिक अंतिम संस्कार किया। हमास के साथ युद्ध शुरू होने के कुछ सप्ताह बाद 22 नवंबर, 2023 को इजराइली लड़ाकू विमानों ने गाजा शहर के सबरा इलाके में एक रिहायशी परिसर को ध्वस्त कर दिया था। इस हमले में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

हमले के तुरंत बाद राहतकर्मियों और स्थानीय लोगों ने साधारण औजारों तथा हाथों से मलबा हटाकर करीब 40 शव निकाले थे, लेकिन अधिकांश लोग मलबे के नीचे दबे रह गए थे। युद्ध के शुरुआती संघर्षविराम से ठीक पहले फैली अव्यवस्था के कारण इस भीषण हमले में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की जानकारी सार्वजनिक होने में कई दिन लग गए थे। सप्ताहांत में राहत एवं बचावकर्मियों ने ध्वस्त इमारतों के मलबे में खोज अभियान चलाकर 40 बच्चों सहित 112 लोगों के अवशेष बरामद किए।

हमास के नियंत्रण वाले गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार, अभी भी 157 लोगों के शवों का पता नहीं चल सका है। अक्टूबर में लागू हुए मौजूदा संघर्षविराम के बाद गाजा के कुछ तबाह इलाकों में मलबे के नीचे दबे लोगों के शवों की तलाश का काम फिर से शुरू हो सका है।

इसके चलते युद्ध के शुरुआती महीनों में मारे गए लोगों के अवशेष अब धीरे-धीरे बरामद किए जा रहे हैं। इन बरामदगियों के कारण युद्ध में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सात अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व वाले उग्रवादियों ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था।

इसके जवाब में इजराइल द्वारा शुरू किए गए सैन्य अभियान में अब तक 73,377 से अधिक फलस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस संख्या में संघर्षविराम लागू होने के बाद मारे गए लोग भी शामिल हैं।

Continue reading on the app

पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में शॉर्ट सर्किट:इटारसी के पास पैनल से धुआं निकलने लगा; चेन खींचकर ट्रेन रोकी, 72 यात्रियों को बाहर निकाला

नैनपुर से इंदौर के बीच चलने वाली पेंचवैली एक्सप्रेस ट्रेन के B2 एसी कोच में बुधवार तड़के 4 बजे आग लग गई। कोच में अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। ट्रेन रोककर यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया। कोच में करीब 72 यात्री सफर कर रहे थे। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। घटना इटारसी से पहले पोला पत्थर स्टेशन की बताई जा रही है। गाड़ी नंबर-19344 पेंचवैली एक्सप्रेस भोपाल की ओर आ रही थी। B2 कोच फुल था और यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। धुआं फैलने से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसी के पैनल से धुआं निकल रहा था। तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रोकी गई। कोच में धुआं भर गया, फायर अलार्म बजने लगे यात्रियों ने बताया कि एसी पैनल में आग लगने के बाद उससे चिंगारियां निकलने लगीं। फायर अलार्म बजने लगे और लाइट बंद-चालू होने लगी। इससे यात्री घबरा गए। बाहर निकलते समय वे हड़बड़ी में बिना सामान के ही उतर गए। रेलवे की टीम ने जांच की, फिर आगे बढ़ी ट्रेन हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के करीब 35 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच के बाद ट्रेन को आगे बढ़ने की परमिशन दी। दूसरे कोच में सफर कर रहे B2 कोच के यात्री घटना के बाद B2 कोच के सभी यात्रियों को आसपास के कोच में शिफ्ट किया गया। इसके बाद वे इन्हीं कोच में सवार होकर आगे का सफर कर रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है…

Continue reading on the app

  Sports

गीली पिच, घंटों की मेहनत... सावधान श्रीलंका, तुम्हारे स्पिनरों की बैंड बजाने आ रहे हैं केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ वीडियो और तस्वीर शेयर किया है. इस वीडियो में वह श्रीलंकाई स्पिनरों से निपटने के लिए गीली मिट्टी की पिच पर प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं. Wed, 5 Aug 2026 06:08:06 +0530

  Videos
See all

मदरसों पर विवादित बयान देकर घिरे डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:44:09+00:00

The farmer hit the officer with a slipper | किसान ने अधिकारी को जड़ी चप्पल | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:46:04+00:00

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने तीन दलाल किए गिरफ्तार! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:43:08+00:00

CM Yogi Action on Chanda Chori : चंदा चोरी के आरोपियों की खैर नहीं, योगी सरकार का बड़ा बयान! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers