Responsive Scrollable Menu

सर्बानंद सोनोवाल ने Yemen के पास भारतीय जहाज पर हमले के बाद दिए सुरक्षा निर्देश

नयी दिल्ली, चार अगस्त केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को कहा कि यमन के समुद्री क्षेत्र के पास भारतीय ध्वज वाले एक वाणिज्यिक पोत पर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि हमले के बाद पोत डूब गया। सोनोवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत ने बिना किसी उकसावे के ‘एमएसवी फैज नूर ओलीया’ पर किए गए इस हमले की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मुझे यह बताते हुए राहत है कि सभी 14 नाविकों (जिनमें 13 भारतीय हैं) को यमनी तटरक्षक बल ने सुरक्षित बचा लिया है और उन्हें मोखा बंदरगाह पहुंचा दिया गया है।’’ सोनोवाल ने कहा कि उन्होंने महानिदेशक (समुद्री प्रशासन) को निर्देश दिया है कि क्षेत्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर तत्काल कदम उठाए जाएं और बचाए गए चालक दल को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। भारत ने इस हमले की निंदा की और कहा कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए। मंत्रालय ने कहा, ‘‘सभी 13 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है।

रियाद स्थित हमारा दूतावास स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यमन के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है।’’ विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को बचाने में सहयोग के लिए यमन के अधिकारियों का धन्यवाद किया।

Continue reading on the app

तेलंगाना: हीलियम गैस से कैसे होगी मौत? YouTube देखकर बनाया सुसाइड प्लान, होटल में CA ने दे दी जान

तेलंगाना के सिद्दीपेट की घटना है. घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सीए ने परिवार और दोस्तों से माफी मांगी. शुरुआती जांच में सामने आया कि उसने कथित तौर पर YouTube देखकर सुसाइड की योजना बनाई थी.

Continue reading on the app

  Sports

49 साल में पहली बार! वेस्टइंडीज में अब्दुल्ला शफीक का ऐतिहासिक कारनामा, पाकिस्तान के लिए किया ये कमाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. अब्दुल्ला ने 323 गेंद में 160 रन बनाकर नाबाद रहे. अब्दुल्ला शफीक 49 साल बाद वेस्टइंडीज में 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने. Wed, 5 Aug 2026 07:03:34 +0530

  Videos
See all

The farmer hit the officer with a slipper | किसान ने अधिकारी को जड़ी चप्पल | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:46:04+00:00

CM Yogi Action on Chanda Chori : चंदा चोरी के आरोपियों की खैर नहीं, योगी सरकार का बड़ा बयान! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:45:17+00:00

Jaipur UGC Protest: Karni Sena का Rajasthan सरकार को 7 दिन का अल्टिमेटम | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:43:47+00:00

मदरसों पर विवादित बयान देकर घिरे डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:44:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers