कल कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला, जानें एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में कहां होगी टक्कर
IND vs PAK Asian Games 2026 Final : भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच खेला जाने वाला है. एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला दो ऐसे टीमों के बीच है, जिनके बीच फैंस अक्सर कांटे का मुकाबला देखने के लिए मैदान पर आते हैं लेकिन पिछले कुछ सालों मे इंडियन क्रिकेट टीम पूरी तरह से पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर हावी रही है. भारत के सामने अब पाकिस्तान बौना नजर आता है. इन दोनों टीमों के बीच कोई भी काटें की टक्कर अब नहीं देखी जाती है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत के आगे एकतरफा हार जाती है. ऐसा हमने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों में भी देखा है.
अब एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में दोनों चिर प्रतिद्वंदी की टक्कर एक बार फिर होने वाली है. उससे पहले इंडिया और पाकिस्तान के फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला गोल्ड मेडल मैच कितने बजे से खेला जाएगा. ये मुकाबला कहां खेला जाएगा. आइए इसके बारे में भी हम आपको बताते हैं.
230 DAYS LATER. THE RIVALRY RETURNS. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 1, 2026
Pakistan vs India for the Asian Games Gold ????
Watch the Men's Cricket Gold Medal Match at the 20th Asian Games Aichi-Nagoya 2026, on 3rd Oct, 9:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork… pic.twitter.com/tn1mz69LiN
कब और कहां होगा भारत-पाकिस्तान का गोल्ड मेडल मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच कल यानी 3 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमोें के बीच ये मुकाबला जापान में होने वाला है. क्योंकि एशियन गेम्स 2026 का आयोजन वहीं हो रहा है. ऐसे में निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए जंग होने वाला है.
A FOR AXAR. A FOR ACCURACY. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 1, 2026
And Pakistan know all about what comes next. ⏭️
Watch India take on Pakistan in the Cricket Gold Medal Match at the 20th Asian Games, 3rd October, 9:30 AM, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV… pic.twitter.com/0A8JFX4891
कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान का फाइनल मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच जापान के लोकल टाइम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. वहीं इस मैच का टॉस लोकल टाइम पर 1 बजे होगा. लेकिन इस मैच का प्रसारण भारत में अगल समय पर होगा. इंडिया में भारत और पाकिस्तान के मैच का प्रसारण सुबह 10 बजे से होगा. भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले का टॉस सुबह 9:30 बजे होगा. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस इस मैच का मजा सुबह-सुबह ले सकते हैं.
???? ???????? ????????????????????'???? ???????????? ???????????????????????? ???????????????? ???????????????? ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 1, 2026
The greatest sports rivalry etched in the hearts of over a billion people, each beating faster for the taste of ???????????????? ????
Watch Pakistan vs India in the Men’s Cricket Gold Medal Match on Saturday, 3rd October,… pic.twitter.com/dMa2jixxQp
एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान का स्क्वाड
भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर.
पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफयान मोकिम, उस्मान खान (विकेटकीपर).
ये भी पढ़ें : भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा गोल्ड मेडल मुकाबला, TV और मोबाइल पर कैसे देखें एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच
आईबीपीएस ने क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे करें चेक
जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो अपना अपना कॉल लेटर यानी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 11663 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan









