Responsive Scrollable Menu

SBI ने जारी किया अलर्ट, 3 अक्टूबर को बंद रहेगी UPI सर्विस, लेनदेन में रुकावट, जान लें समय

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने डाउन टाइम अलर्ट जारी किया है। 2 अक्टूबर को आईएमपीएस और 3 अक्टूबर को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस  कुछ समय के लिए नहीं मिलेगी। यह कदम बैंक ने शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। इस दौरान सिस्टम में अपडेट्स किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के बेहतर सेवाएं सुनिश्चित हो सके।

बैंक ने रखरखाव कार्य की जानकारी सोशल मीडिया X पर दो अलग-अलग पोस्ट के जरिए दी है। एसबीआई ने रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है। एसबीआई ने यह भी कहा है कि बताए गए समय से पहले सेवाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। निर्धारित समय के बाद सर्विस सामान्य तौर पर उपलब्ध हो जाएगी, अन्य किसी सर्विस पर भी इसका असर नहीं पड़ेगा।

2 अक्टूबर को कब बंद रहेगी IMPS सर्विस?

2 अक्टूबर को 12:30 AM से 1:00 AM तक पूरे 30 मिनट IMPS इनवार्ड और आउटवार्ड सर्विस रखरखाव कार्य के कारण बाधित रहेगी। बैंक ने इस दौरान ग्राहकों को यूपीआई, एनईएफटी और आरटीजीएस चैनल का इस्तेमाल जरूरी ट्रांजैक्शन के लिए करने की सलाह दी है। निर्धारित समय के बाद सेवा पहले की तरह चालू हो जाएगी। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और अन्य किसी भी सेवा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

कब नहीं मिलेगी यूपीआई सर्विस?

बैंक के मुताबिक शेड्यूल मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण यूपीआई सर्विस 3 अक्टूबर  12:15 AM से लेकर 1:00 AM तक एसबीआई की यूपीआई सर्विस अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान बैंक ने ग्राहकों को यूपीआई लाइट सर्विस का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस प्लेटफ़ॉर्म  के जरिए ग्राहक बिना किसी बिना पिन एक बार में 1,000 रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। वॉलेट बैलेंस की मैक्सिमम लिमिट 5 हजार रुपये है।डेली ट्रांजैक्शन लिमिट 10 हजार रुपये है।

Continue reading on the app

  Sports

पिता बेचते हैं दूध, उधार मांगकर की प्रैक्टिस, जानिए कौन हैं गोल्ड जीतने वालीं अंकिता भकत ?

एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल जिताने वालीं तीरंदाज अंकिता भकत की कहानी कमाल है. इस खिलाड़ी ने महिला रिकर्व इवेंट में देश को गोल्ड जिताया. Fri, 02 Oct 2026 13:42:26 +0530

  Videos
See all

गांधी और शास्त्री जयंती पर राहुल गांधी का श्रद्धांजलि संदेश |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T08:14:54+00:00

IMD Weather Update: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!| IMD Alert | 3 October Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T08:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers