Asian Games Cricket के Gold Medal मैच में Pakistan से भिड़ेगी भारतीय टीम
विश्व चैंपियन भारत शनिवार को एशियाई खेलों के पुरुष क्रिकेट के स्वर्ण पदक मुकाबले में पाकिस्तान की युवा टीम के खिलाफ अपने अनुभवी सितारों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगा। दोनों देशों के बीच यह मुकाबला एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का अब तक का सबसे अधिक राजनीतिक तनाव वाला फाइनल होगा। मैदान पर दोनों टीमें जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी और मैदान के बाहर भी दोनों के बीच तनातनी बनी रहने की संभावना है।
पिछले साल एशिया कप के दौरान शुरू हुई हाथ न मिलाने की परंपरा के कारण इस मुकाबले से पहले या बाद में भी खिलाड़ियों के एक-दूसरे से हाथ मिलाने की संभावना बेहद कम है। वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और हॉकी में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने मुकाबलों के बाद हाथ मिलाते और गले मिलते नजर आए हैं। एशियाई खेलों में क्रिकेट का स्तर शीर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जैसा नहीं है, लेकिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले और स्वर्ण पदक की अहमियत दोनों देशों के लिए काफी अधिक है।
लगातार बारिश के कारण दोनों टीमों को मैदान पर सीधे सेमीफाइनल मुकाबले में उतरना पड़ा। दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल आसानी से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस तरह दोनों को स्वर्ण पदक के लिए सिर्फ दो मुकाबले जीतने पड़े हैं। भारत के अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण और नये टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण होगा। पाकिस्तान की अगुआई साहिबजादा फरहान कर रहे हैं और टीम में पीएसएल में अच्छा प्रदर्शन कर चुके कई खिलाड़ी हैं। उसके पास भारतीय टीम की तरह बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों की फौज नहीं है।
भारत ने इस प्रतियोगिता के लिए अपनी मुख्य टीम भेजी है और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज भी टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में भारतीय टीम से स्वर्ण पदक की उम्मीदें अधिक हैं। लक्ष्मण और अय्यर जानते हैं कि इस मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने पर भी उन्हें बहुत ज्यादा वाहवाही नहीं मिलेगी, लेकिन पाकिस्तान की युवा टीम के खिलाफ रजत पदक से संतोष करना उनके लिए स्वीकार्य नहीं होगा।
निशिन सिटी के कोरोगी पार्क की पिच की परिस्थितियां साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, हसन नवाज, साइम अयूब और अराफात मिन्हास जैसे खिलाड़ियों को मुकाबला करने का मौका दे सकती हैं और दोनों टीमों के बीच अंतर को काफी हद तक कम कर सकती हैं। कोरोगी पार्क की पिच पर नमी और तेज धूप के कारण असमान उछाल के साथ गेंद को अच्छा टर्न मिल रहा है। ऐसे में अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। पिच से परिस्थितियां चाहे जैसी हों, जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदबाजी से प्रभाव डालने में सक्षम हैं।
अगर पिच पर टर्न ज्यादा मिला तो अभिषेक शर्मा भी गेंद से उपयोगी साबित हो सकते हैं। पाकिस्तान को अबरार अहमद और सुफियान मोकिम के साथ साइम अयूब और अराफात मिन्हास से स्पिन गेंदबाजी में उम्मीदें होंगी। मुकाबले का नतीजा काफी हद तक दोनों टीमों के स्पिनरों के 16 ओवरों पर निर्भर कर सकता है। बल्लेबाजी की बात करें तो भारत के पास अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, सेमीफाइनल के नायक ईशान किशन, एशिया कप फाइनल के स्टार तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे मजबूत विकल्प हैं।
इसके मुकाबले पाकिस्तान की बल्लेबाजी काफी हद तक कप्तान साहिबजादा फरहान पर निर्भर करेगी। साइम अयूब पाकिस्तान के प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, लेकिन भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन अब तक खास नहीं रहा है। हसन नवाज और अब्दुल समद पर भी पाकिस्तान को भरोसा होगा। दोनों ने लिटन दास, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम और तौहीद हृदोय जैसे खिलाड़ियों वाली मजबूत बांग्लादेशी टीम के खिलाफ पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
कुल मिलाकर भारत के लिए इस मुकाबले में हासिल करने को बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन गंवाने के लिए काफी कुछ है। भारतीय टीम के अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण को जानने वाले मानते हैं कि उन्हें हार बिल्कुल पसंद नहीं है।
टीमें: भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, विपराज निगम, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), साइम अयूब, माज सदाकत, उस्मान खान, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, मोहम्मद वसीम, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, अली रजा, साद मसूद, हैदर अली। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।
Hanuman Ansh 2 का बजट बढ़ेगा या नहीं? निर्माता Anupriya Nagar ने साफ किया प्लान
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के 55 दिन बाद भी लोग इस फिल्म के बजट और कमाई की बात कर रहे हैं। अनुप्रिया नागर ने इस फिल्म को सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था और यह दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
'हनुमान अंश' की शानदार सफलता के बाद माना जा रहा था कि इसके दूसरे हिस्से को बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। अब फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने इन चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ दी है।
क्या हनुमान अंश 2 का बजट बढ़ेगा?
दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में अनुप्रिया नागर ने कहा कि किसी भी फिल्म को बड़ा दिखाने के लिए सिर्फ बड़ा बजट जरूरी नहीं होता। उनके मुताबिक, अगर कहानी को बड़े बजट की जरूरत नहीं है तो बेवजह करोड़ों रुपये खर्च करने का कोई मतलब नहीं है।
अनुप्रिया नागर ने साफ किया कि 'हनुमान अंश 2' का बजट भी पहले हिस्से के आसपास ही रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 या 20 करोड़ रुपये खर्च करने से फिल्म अपने आप बेहतर नहीं हो जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत से ज्यादा वीएफएक्स या एआई का इस्तेमाल कहानी की वास्तविकता और प्रामाणिकता को प्रभावित कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: काम के लिए बाली गई थीं Nushrratt Bharuccha, हादसे ने बदला पूरा शेड्यूल; अब मुंबई में होगी सर्जरी
कहानी पर रहेगा ज्यादा फोकस
अनुप्रिया नागर ने साफ कर दिया है कि 'हनुमान अंश 2' को बनाने के लिए बड़े बजट की जरूरत नहीं है। निर्माता फिल्म की कहानी पर ज्यादा ध्यान देने वाले हैं। उनका मानना है कि सबसे जरूरी यह है कि कहानी दर्शकों को पसंद आए।
इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 को लेकर दर्शकों का रिएक्शन, क्लाइमैक्स ने चौंकाया या नहीं? पढ़ें जनता का रिव्यू
पहले दिन धीमी रही थी फिल्म की शुरुआत
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 10 लाख रुपये की कमाई की थी।
हालांकि, दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और मजबूत चर्चा की वजह से फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती गई। रिलीज के 55 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








