Responsive Scrollable Menu

मैट्रेस-कारपेट बनाने वाली सर्वा फोम IPO लाएगी:सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किए, यह PU फोम बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी

देश की सबसे बड़ी रीबॉन्डेड पॉलीयूरेथेन फोम मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर कंपनी सर्वा फोम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने IPO के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) यानी ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किए हैं। कंपनी अपने इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के तहत ₹5 फेस वैल्यू वाले शेयर जारी करेगी। इसमें 54,00,000 इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर कुणाल ज्ञानी के 13,50,000 इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है। कंपनी बुक-रनिंग लीड मैनेजर के साथ चर्चा करके रेड हरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) फाइल करने से पहले प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर भी विचार कर सकती है। अगर प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पूरा होता है, तो उससे जुटाई गई राशि को फ्रेश इश्यू में से घटा दिया जाएगा। IPO और फंड के इस्तेमाल से जुड़ी बड़ी बातें रीबॉन्डेड पीयू फोम में 33% मार्केट शेयर, ब्रिटेन-ऑस्ट्रेलिया तक एक्सपोर्ट साल 2018 में शुरू हुई भोपाल बेस्ड सर्वा फोम इंडस्ट्रीज रीबॉन्डेड पॉलीयूरेथेन फोम की स्पेशलाइज्ड मैन्युफैक्चरर और ट्रेडर है। कंपनी सर्कुलर-इकोनॉमी बिजनेस मॉडल पर काम करती है, जो पीयू फोम के ट्रिम्स और ऑफ-कट्स को वैल्यू-एडेड रीबॉन्डेड फोम प्रोडक्ट्स में बदलती है। डीएंडबी (DB) रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में करीब 33% अनुमानित मार्केट शेयर के साथ यह भारत में रीबॉन्डेड पॉलीयूरेथेन (PU) फोम की सबसे बड़ी प्लेयर और सबसे बड़ी एक्सपोर्टर कंपनी है। भारत के बाहर कंपनी अपने प्रोडक्ट्स ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कतर और आयरलैंड जैसे देशों में सप्लाई करती है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी की कुल मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी 15,500 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। कंपनी के पास दो विदेशी सब्सिडियरीज भी हैं- सर्वा ग्लोबल वेंचर्स लिमिटेड और इसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी सर्वा फोम यूके लिमिटेड, जो इंग्लैंड और वेल्स के कंपनी अधिनियम- 2006 के तहत रजिस्टर्ड हैं। कंपनी के फाइनेंशियल नतीजे और प्रोडक्ट्स की रेंज कंपनी मेमरी फोम, हाई रेजिलिएंस (HR) रीबॉन्डेड फोम और फायर-रिटार्डेंट फोम जैसे स्पेशलाइज्ड फोम ग्रेड्स बनाती है। इसके रीबॉन्डेड फोम शीट्स 60 kg/m³ से 120 kg/m³ की डेंसिटी रेंज में आते हैं। वहीं रीबॉन्डेड कारपेट अंडरलेज 3.5 मिमी से 11 मिमी की मोटाई (थिकनेस) में अवेलेबल हैं। कंपनी के पास कस्टमर्स की मांग के अनुसार कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स डिलीवर करने की इन-हाउस कैपेसिटी भी हैं। फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू बढ़कर ₹206.12 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में ₹174.84 करोड़ था। NSE और BSE पर लिस्ट होंगे कंपनी के शेयर्स शेयर बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है। कंपनी के इक्विटी शेयरों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) और बीएसई लिमिटेड (BSE) पर लिस्ट कराने का प्रस्ताव है। क्या होता है रीबॉन्डेड पीयू फोम और DRHP?

Continue reading on the app

WI vs IND: बीच सीरीज भारतीय टीम में बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा की हुई छुट्टी, टी20 स्क्वाड में भी हुआ फेरबदल

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए भारतीय टीम में एक अहम बदलाव की घोषणा की गई है. टीम में चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है. प्रसिद्ध कृष्णा को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में चोट लग गई. इसके अलावा नमन धीर को टी20 में वाशिंटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है

Continue reading on the app

  Sports

शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक ठोकने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज

भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 104 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही शाई होप भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज बन गए हैं. वनडे क्रिकेट में शाई होप का ये कुल 21 शतक आया है. Sat, 3 Oct 2026 21:41:45 +0530

  Videos
See all

बुलंदशहर में फेमुद्दीन उर्फ असलम ने दूसरी पत्नी खुशबू को पीट - पीटकर मार डाला #viralnews #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T16:12:05+00:00

Weather Update: अगले 6 घंटे होगी भयंकर बारिश? | Heavy Rain Alert | IMD | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T16:10:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers