शाहाबाद की बेटी नवनीत कौर का शानदार प्रदर्शन: भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन गेम्स के फाइनल में, परिवार से मिले चेयरमैन
शाहाबाद की बेटी नवनीत कौर का शानदार प्रदर्शन: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब स्वर्ण पदक के लिए भारतीय टीम का मुकाबला 2 अक्टूबर को चीन से होगा। बता दे कि नवनीत कौर पदम श्री अवार्ड सम्मानित कोच बलदेव सिंह की स्टूडेंट है
भारतीय टीम के इस शानदार सफर में शाहाबाद की बेटी एवं अनुभवी खिलाड़ी नवनीत कौर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। टूर्नामेंट में नवनीत कौर ने अब तक करीब 10 गोल दागकर अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। वह भारतीय आक्रमण पंक्ति की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं।
परिवार से मिलने पहुंचे चेयरमैन सुभाष कलसाना
भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना बुधवार को नवनीत कौर के घर पहुंचे और उनके पिता बूटा सिंह, माता बलविंदर कौर तथा भाई युवराज सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
इस अवसर पर सुभाष कलसाना ने कहा कि नवनीत कौर ने अपने शानदार खेल से न केवल शाहाबाद बल्कि पूरे हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना उनकी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शाहाबादवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि हमारी बेटी भारतीय टीम की ओर से देश के लिए शानदार प्रदर्शन कर रही है।
स्वर्ण पदक से एक कदम दूर भारतीय टीम
कलसाना ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम अब स्वर्ण पदक से केवल एक कदम दूर है। पूरे देश की नजरें फाइनल मुकाबले पर हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय बेटियां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी। उन्होंने नवनीत कौर और पूरी भारतीय टीम को फाइनल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशवासियों की दुआएं और करोड़ों भारतीयों का समर्थन टीम के साथ है।
गौरतलब है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले एशियन गेम्स में 1982 में स्वर्ण पदक जीता था। अब टीम के पास 44 वर्ष बाद फिर से एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास दोहराने का अवसर है।
इस दौरान रजत बंसल, पार्षद ईशा सचदेवा, युवराज सिंह, अधिवक्ता मनदीप रावा, पूर्व वाइस चेयरमैन रिंकू चहल और रिंकू बैरागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।
UPSC Principal Final Result 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग के 363 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने रिजल्ट 29 सितंबर 2026 को जारी किया। इस भर्ती के जरिए 363 प्रिंसिपल पदों को भरा जाना है।
यह भर्ती दिल्ली सरकार के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (GNCTD) के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल पद के लिए आयोजित की गई थी। भर्ती का विज्ञापन विज्ञापन संख्या 07/2021 के तहत जारी किया गया था।
अंतिम परिणाम PDF में भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों के नाम, अनुक्रमांक और योग्यता स्थिति दी गई है। उम्मीदवार PDF डाउनलोड करके उसमें अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
कब हुई थी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू?
इस भर्ती की लिखित परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का इंटरव्यू 30 जनवरी 2023 से 2 मार्च 2023 के बीच कराया गया था।
इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के तीन साल से अधिक समय बाद अब आयोग ने भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया है। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध अंतिम परिणाम की PDF चेक करनी होगी।
UPSC Principal Final Result ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर What's New सेक्शन में जाएं।
- यहां View All विकल्प पर क्लिक करें।
- अब Principal in the Directorate of Education, GNCTD – 363 Posts से संबंधित रिजल्ट लिंक खोजें।
- संबंधित दस्तावेज में दिए गए अंतिम परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- PDF में Ctrl+F दबाकर अपना नाम या अनुक्रमांक दर्ज करें।
- अब उम्मीदवार अपनी योग्यता स्थिति चेक कर सकते हैं।
- भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट PDF में क्या-क्या मिलेगा?
UPSC की ओर से जारी अंतिम परिणाम के दस्तावेज में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है। इसमें उम्मीदवारों का नाम, अनुक्रमांक और योग्यता स्थिति शामिल है।
इसके अलावा PDF में भर्ती के तहत भरे जाने वाले पदों से संबंधित जानकारी भी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे रिजल्ट में दर्ज अपनी सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
फाइनल रिजल्ट में नाम आने के बाद क्या करें?
जिन उम्मीदवारों का नाम अंतिम परिणाम में शामिल है, उन्हें PDF में दर्ज अपनी जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। इसके बाद UPSC या संबंधित विभाग की ओर से जारी किए जाने वाले आगे के निर्देशों का पालन करना होगा।
उम्मीदवार भर्ती से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूचना को ही अंतिम मानें।
कहां चेक करें UPSC Principal Final Result?
उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर प्रिंसिपल भर्ती का अंतिम परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट PDF खुलने के बाद Ctrl+F की मदद से अपना नाम या अनुक्रमांक खोजकर योग्यता स्थिति देखी जा सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









