पेरिस फैशन वीक में छाया ऐश्वर्या का रॉयल लुक: ताज पहनकर किया रैंप वॉक, सेलिन डियोन संग किया डांस; VIDEO
Aishwarya Rai Paris Fashion Week: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक 2026 में अपने रॉयल लुक से सबका ध्यान खींचा। एफिल टावर के सामने हुए इस फैशन शो में वह ब्लैक गाउन और ताज पहनकर रैंप पर उतरीं। इस दौरान उन्होंने केंडल जेनर, ईवा लॉन्गोरिया और सिमोन एशली जैसी इंटरनेशनल स्टार्स के साथ रैंप शेयर किया।
ब्लैक गाउन में दिखीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या ने इस खास मौके के लिए डिजाइनर यारा शूमेकर का ब्लैक वेलवेट गाउन चुना। उन्होंने बालों को कर्ल किया था और सिर पर ताज लगाया था। रेड लिपस्टिक और हल्के चमकदार मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया। रैंप पर चलते समय ऐश्वर्या ने हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया। एफिल टावर के सामने उनका यह अंदाज कैमरों में कैद हो गया।
सेलिन डियोन संग किया डांस
Aishwarya Rai & Kendall Jenner hand in hand walked together & close the show ; ✨#AishwaryaRai #AishwaryaRaiBachchan pic.twitter.com/niTg8LXxNx
— Mishkat Mahir (@MahirMishkat) September 28, 2026
शो के दौरान ऐश्वर्या और सेलिन डियोन का एक खास पल भी देखने को मिला। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा, गले मिलीं और किस किया। इसके बाद दोनों स्टेज पर साथ में डांस करती नजर आईं। इस शो में सिमोन एशली, वियोला डेविस, जेन फोंडा, ईवा लॉन्गोरिया और केंडल जेनर समेत कई बड़ी इंटरनेशनल स्टार्स ने हिस्सा लिया।
सिमोन एशली का हाथ थामा
When you know you are the main character ????#AishwaryaRaiBachchan#ParisFashionWeek pic.twitter.com/wsWyenTRUI
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) September 29, 2026
फैशन शो से पहले ऐश्वर्या का एक वीडियो भी सामने आया। इसमें वह ‘ब्रिजर्टन’ एक्ट्रेस सिमोन एशली का हाथ थामे उनसे बात करती नजर आईं। बैकस्टेज का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें ऐश्वर्या ईवा लॉन्गोरिया को गले लगाती दिखीं। ईवा उस समय शो के लिए तैयार हो रही थीं।
आराध्या के साथ पेरिस पहुंची थीं
शो से एक दिन पहले ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पेरिस में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने फैंस से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी ली। पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या की मौजूदगी लॉरियल पेरिस के साथ उनकी लंबी साझेदारी का भी हिस्सा है। वह कई सालों से इस ब्यूटी ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर हैं।
क्या है पेरिस फैशन वीक?
पेरिस फैशन वीक दुनिया के बड़े फैशन आयोजनों में से एक है। यहां बड़े फैशन ब्रांड अपने नए कलेक्शन दिखाते हैं। इस आयोजन में आने वाले नए फैशन और डिजाइन को काफी अहम माना जाता है। मौसम के हिसाब से इसके अलग-अलग शो आयोजित किए जाते हैं।
ऐश्वर्या की आखिरी फिल्म
ऐश्वर्या की आखिरी थिएटर रिलीज मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन: II थी। फिल्म में उनके साथ विक्रम, कार्थी, तृषा कृष्णन, जयराम, प्रभु, आर. सरथकुमार, शोभिता धुलिपाला, ऐश्वर्या लक्ष्मी, विक्रम प्रभु, प्रकाश राज, रहमान और आर. पार्थिबन नजर आए थे।
Oppo F35 Series: 5 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा नया 5G फोन, मिलेगा 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा
Oppo भारत में अपनी नई F35 Series लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की यह सीरीज देश में 10 साल पूरे होने के मौके पर पेश की जाएगी। Oppo F35 Series को 5 अक्टूबर 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस सीरीज में स्मार्टफोन फोटोग्राफी पर फोकस जारी रखते हुए ग्रुप सेल्फी के लिए नए इमेजिंग फीचर्स पेश करेगी।
Oppo F35 Series के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Oppo F35 Series में 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जो 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू को सपोर्ट करेगा। कंपनी के मुताबिक, इसका चौड़ा फील्ड ऑफ व्यू एक सेल्फी में ज्यादा लोगों को शामिल करने में मदद करेगा। इसके लिए यूजर्स को फोन से ज्यादा पीछे जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सीरीज में NaturalTone 2.0 फीचर भी मिलेगा, जिसे ज्यादा नेचुरल स्किन टोन दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है। Oppo नई सीरीज को “Group Selfie Expert” के तौर पर पेश कर रही है। इसके साथ कंपनी F Series के अब तक के व्यक्तिगत सेल्फी फोकस से ग्रुप सेल्फी की ओर बढ़ रही है।
ये भी पढ़े-ः WhatsApp Update: Android यूजर्स के लिए आएगा iOS जैसा फ्लोटिंग नेविगेशन बार, राउंडेड कॉर्नर वाला होगा नया डिजाइन
F Series के 10 साल पूरे
Oppo की F Series ने भारत में 2016 में Oppo F1 के साथ शुरुआत की थी। अब इस सीरीज को देश में 10 साल पूरे हो रहे हैं। कंपनी के अनुसार, F Series के यूजर्स की संख्या 3 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। इस दौरान सीरीज में कैमरा, डिजाइन, परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी से जुड़े कई अपग्रेड पेश किए गए हैं।
F Series की शुरुआत 16MP फ्रंट कैमरे वाले F1 से हुई थी। इसके बाद F3 में डुअल फ्रंट कैमरा और F7 में AI-पावर्ड 25MP सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स पेश किए गए।
F35 Pro में फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो
नई F35 Series में वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमताओं को भी बढ़ाया जाएगा। Oppo F35 Pro मॉडल के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। इससे यूजर्स हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।
कलर ऑप्शन की बात करें तो F35 Pro को ब्राउन, ऑरेंज और लाइट ब्लू कलर में पेश किए जाने की जानकारी है। वहीं, स्टैंडर्ड F35 पिंक, सिल्वर और पर्पल कलर में उपलब्ध हो सकता है। Oppo ने अभी F35 Series के अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी नहीं दी है। कंपनी 5 अक्टूबर को होने वाले लॉन्च के करीब इन डिटेल्स का खुलासा कर सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










