Responsive Scrollable Menu

Oppo F35 Series: 5 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा नया 5G फोन, मिलेगा 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा

Oppo भारत में अपनी नई F35 Series लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की यह सीरीज देश में 10 साल पूरे होने के मौके पर पेश की जाएगी। Oppo F35 Series को 5 अक्टूबर 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस सीरीज में स्मार्टफोन फोटोग्राफी पर फोकस जारी रखते हुए ग्रुप सेल्फी के लिए नए इमेजिंग फीचर्स पेश करेगी।

Oppo F35 Series के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
Oppo F35 Series में 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जो 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू को सपोर्ट करेगा। कंपनी के मुताबिक, इसका चौड़ा फील्ड ऑफ व्यू एक सेल्फी में ज्यादा लोगों को शामिल करने में मदद करेगा। इसके लिए यूजर्स को फोन से ज्यादा पीछे जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सीरीज में NaturalTone 2.0 फीचर भी मिलेगा, जिसे ज्यादा नेचुरल स्किन टोन दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है। Oppo नई सीरीज को “Group Selfie Expert” के तौर पर पेश कर रही है। इसके साथ कंपनी F Series के अब तक के व्यक्तिगत सेल्फी फोकस से ग्रुप सेल्फी की ओर बढ़ रही है।

ये भी पढ़े-ः WhatsApp Update: Android यूजर्स के लिए आएगा iOS जैसा फ्लोटिंग नेविगेशन बार, राउंडेड कॉर्नर वाला होगा नया डिजाइन

F Series के 10 साल पूरे
Oppo की F Series ने भारत में 2016 में Oppo F1 के साथ शुरुआत की थी। अब इस सीरीज को देश में 10 साल पूरे हो रहे हैं। कंपनी के अनुसार, F Series के यूजर्स की संख्या 3 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। इस दौरान सीरीज में कैमरा, डिजाइन, परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी से जुड़े कई अपग्रेड पेश किए गए हैं।

F Series की शुरुआत 16MP फ्रंट कैमरे वाले F1 से हुई थी। इसके बाद F3 में डुअल फ्रंट कैमरा और F7 में AI-पावर्ड 25MP सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स पेश किए गए।

F35 Pro में फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो
नई F35 Series में वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमताओं को भी बढ़ाया जाएगा। Oppo F35 Pro मॉडल के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। इससे यूजर्स हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।

कलर ऑप्शन की बात करें तो F35 Pro को ब्राउन, ऑरेंज और लाइट ब्लू कलर में पेश किए जाने की जानकारी है। वहीं, स्टैंडर्ड F35 पिंक, सिल्वर और पर्पल कलर में उपलब्ध हो सकता है। Oppo ने अभी F35 Series के अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी नहीं दी है। कंपनी 5 अक्टूबर को होने वाले लॉन्च के करीब इन डिटेल्स का खुलासा कर सकती है।

 

 

Continue reading on the app

Asian Games Cricket 2026: भारत-पाक- श्रीलंका- बांग्लादेश… सेमीफाइनल की लाइन अप तय, बारिश से धुला मैच तो कौन खेलेगा फाइनल?

एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल की लाइन अप तय हो गई है. टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को होने हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Video: भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने दूसरे वनडे की प्लेइंग XI में बदलाव के दिए संकेत

भारतीय गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले एशियाई खेलों और घरेलू श्रृंखला के लिए टीम चयन पर चर्चा करते हैं, युवाओं को अवसर देने और 2026 विश्व कप के लिए दबाव में उनके प्रदर्शन का आकलन करने पर जोर देते हैं। वह कुलदीप यादव की निरंतरता और बीसीसीआई के विशाल प्रतिभा पूल की सराहना करते हैं। बहुतुले दक्षिण अफ्रीका में पिच की स्थिति और जडेजा की उपयोगिता पर ध्यान केंद्रित करते हुए विश्व कप की तैयारी पर प्रकाश डालते हैं। वह कोहली और रोहित के निरंतर सुधार और क्षेत्ररक्षण में सुधार की आवश्यकता पर भी बात करते हैं, टीम की दिशा पर विश्वास व्यक्त करते हैं। Tue, 29 Sep 2026 17:33:37 +0530

  Videos
See all

AAP की लापरवाही! CM रेखा ने लगाए आरोप #cmrekhagupta #delhi #aap #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T12:15:16+00:00

Dangal With Sahil Joshi: बैठक से पहले INDIA Alliance को कैसे लगा बड़ा झटका?| Gyanesh Kumar | DMK | EC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T12:17:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers