Nothing Headphone (1) Pro लॉन्च: 46dB ANC और 68 घंटे तक की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
टेक कंपनी Nothing ने मंगलवार को अपना नया प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन Nothing Headphone (1) Pro लॉन्च किया है। यह कंपनी के पहले Headphone (1) के डिजाइन पर आधारित है, लेकिन इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। नए हेडफोन में ट्रिपल-ड्राइवर ऑडियो सिस्टम, बेहतर एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) और बड़ी बैटरी दी गई है।
Nothing Headphone (1) Pro की कीमत
Nothing Headphone (1) Pro की कीमत अमेरिका में $399 (लगभग 38,300 रुपये) रखी गई है। यह कीमत पिछले Headphone (1) की लॉन्च कीमत से करीब $100 (लगभग 9,600 रुपये) ज्यादा है। हेडफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
हालांकि, Nothing की भारत की वेबसाइट पर Headphone (1) Pro को लिस्ट किया गया है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।
Nothing Headphone (1) Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Nothing Headphone (1) Pro में ट्रिपल-ड्राइवर सेटअप दिया गया है। इसमें 40mm बास डायनेमिक ड्राइवर, 13x8mm प्रिसिजन डायनेमिक ड्राइवर और 3.2x6.0x1.15mm xMEMS ड्राइवर शामिल हैं। xMEMS ड्राइवर सिलिकॉन डायफ्राम के साथ आता है और ट्रेबल के लिए इस्तेमाल किया गया है। हेडफोन की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20Hz से 40,000Hz तक है। इसमें Personal Sound और Flat EQ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा ऑडियो ट्यूनिंग Metropolis Studios के साथ मिलकर की गई है।
ये भी पढ़ेः- Apple iPhone 18: मार्च-अप्रैल 2027 में हो सकता है लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 48MP कैमरा समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Spatial Audio और Hi-Res Audio का सपोर्ट
हेडफोन में हेड ट्रैकिंग के साथ Dynamic Spatial Audio दिया गया है। इसमें Standard, Live House, Club और Concert Hall जैसे अलग-अलग लिसनिंग मोड मिलते हैं। Metropolis Studios के Studio B पर आधारित एक अलग मोड भी दिया गया है।
Nothing Headphone (1) Pro को Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन मिला है। यह म्यूजिक प्लेबैक के लिए AAC, SBC और LDAC को सपोर्ट करता है। वहीं ब्रॉडकास्ट ऑडियो के लिए LC3 का सपोर्ट दिया गया है।
46dB तक नॉइस कैंसिलेशन
Headphone (1) Pro में ANC सिस्टम के लिए कुल 10 माइक्रोफोन दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका रियल-टाइम अडैप्टिव ANC सिस्टम 46dB तक नॉइस रिडक्शन कर सकता है। इसमें Transparency Mode भी दिया गया है। कॉलिंग के लिए चार-माइक्रोफोन एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है। हेडफोन को IP52 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से कुछ हद तक सुरक्षा देती है। कंट्रोल के लिए इसमें टैक्टाइल स्विच दिए गए हैं।
Bluetooth 6.1 और डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी
Nothing Headphone (1) Pro का वजन 327 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.1 दिया गया है। इसके साथ Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair और Apple डिवाइस पर Instant Setup का सपोर्ट मिलता है। हेडफोन में डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी भी दी गई है।
68 घंटे तक चलेगी बैटरी
Nothing Headphone (1) Pro में 1,060mAh की रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, AAC का इस्तेमाल करने पर ANC ऑन होने के साथ हेडफोन 30 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं ANC बंद होने पर बैटरी लाइफ 68 घंटे तक है। LDAC के साथ ANC ऑन होने पर प्लेबैक टाइम 28 घंटे तक और ANC बंद होने पर 53 घंटे तक बताया गया है।
Apple iPhone 18: मार्च-अप्रैल 2027 में हो सकता है लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 48MP कैमरा समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Apple के स्टैंडर्ड iPhone 18 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। कंपनी ने इस साल के अपने Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए थे। इनके साथ कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी पेश किया। हालांकि, इस इवेंट में स्टैंडर्ड iPhone 18 को लॉन्च नहीं किया गया। अब माना जा रहा है कि Apple इस मॉडल को अगले साल लॉन्च कर सकता है।
iPhone 18 की लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सामने आई सभी जानकारियां लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।
मार्च-अप्रैल 2027 में लॉन्च हो सकता है iPhone 18
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैंडर्ड iPhone 18 को ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी 2027 के वसंत यानी मार्च या अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो iPhone 18 की शुरुआती कीमत करीब 88,990 रुपये होने का अनुमान है। हालांकि, Apple ने अभी लॉन्च डेट या कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इनमें बदलाव संभव है।
iPhone 18 के संभावित फीचर्स
लीक्स के अनुसार, iPhone 18 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दिए जाने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में A20 चिप मिल सकती है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही जा रही है।
4000mAh बैटरी और 48MP डुअल रियर कैमरा
iPhone 18 में करीब 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे 25W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
iPhone 18 से जुड़ी ये सभी जानकारी फिलहाल लीक्स और अफवाहों पर आधारित है। Apple ने अभी फोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन, कीमत या लॉन्च टाइमलाइन को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है। इसलिए लॉन्च के समय इन फीचर्स और कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










