Responsive Scrollable Menu

रवींद्र जडेजा 2 विकेट लेते ही श्रीलंका में करेंगे कमाल, ऐसा करने वाले बनेंगे 5वें भारतीय गेंदबाज

Ravinder Jadeja Record: टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे पर स्क्वाड में रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है, जो यकीनन प्लेइंग-11 का भी हिस्सा होंगे. जडेजा का अनुभव टीम को जीत दिलाने में काम आएगा. श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा सिर्फ 2 विकेट लेते ही बड़ा कारनामा करेंगे. जी हां, जडेजा के पास 350 विकेट पूरे करने का मौका है और वह ऐसा करने वाले भारत के महज 5वें खिलाड़ी बन जाएंगे.

2 विकेट लेकर रवींद्र जडेजा करेंगे कमाल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अगर श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच में सिर्फ 2 विकेट ले लेंगे, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लेंगे. जडेजा ये माइलस्टोन हासिल करने वाले महज 5वें खिलाड़ी बन जाएंगे. जडेजा ने अब तक भारत के लिए 89 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 25.11 के औसत से 348 विकेट झटके हैं. ऐसे में अब 2 विकेट लेते ही वह 350 विकेट लेने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे.

रवींद्र जडेजा से पहले 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 29.65 के औसत से 619 विकेट लिए. दूसरे स्थान पर रविचंद्रन अश्विन हैं, जिन्होंने 106 टेस्ट मैचों में 24 के औसत से 537 विकेट लिए. तीसरे स्थान पर कपिल देव हैं, जिन्होंने 131 टेस्ट में 29.64 के औसत से 434 विकेट झटके. वहीं, चौथे स्थान पर हरभजन सिंह हैं, जिन्होंने 103 टेस्ट में 417 विकेट लिए हैं.

रैंक गेंदबाज मैच पारी विकेट बॉलिंग औसत इकॉनमी सर्वश्रेष्ठ पारी सर्वश्रेष्ठ मैच 5 विकेट 10 विकेट
1 अनिल कुंबले 132 236 619 29.65 2.69 10/74 14/149 35 8
2 रविचंद्रन अश्विन 106 200 537 24.00 2.83 7/59 13/140 37 8
3 कपिल देव 131 227 434 29.64 2.78 9/83 11/146 23 2
4 हरभजन सिंह 103 190 417 32.46 2.84 8/84 15/217 25 5
5 रवींद्र जडेजा* 89 167 348 25.11 2.51 7/42 10/110 15 3

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय

रवींद्र जडेजा न केवल 350 विकेट पूरे करने के करीब हैं बल्कि श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में वह वीरेंद्र सहवाह को पीछे छोड़ सकते हैं. जडेजा ने भारत के लिए अब तक 373 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. ऐसे में इस टेस्ट सीरीज में अगर उन्हें दोनों ही मैचों में खेलने का मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने के मामले में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल जाएंगे.

सचिन तेंदुलकर - 664

विराट कोहली - 562

एमएस धोनी - 538

रोहित शर्मा - 514

राहुल द्रविड़ - 509 

मोहम्मद अजहरुद्दीन - 433

अनिल कुंबले - 403

युवराज सिंह - 402

वीरेंद्र सहवाग - 374

रवींद्र जडेजा - 373

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को हराकर प्वॉइंट्स टेबल में भारत ने लगाई छलांग, जानिए किस नंबर पर पहुंच गई इंडियन रॉयल्स

Continue reading on the app

Gen Z को लेकर फिर बोलीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर कर कहा- ‘अपनी मर्जी से जीने के लिए…’,

Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाली कंगना ने इस बार जेन जी (Gen Z) को लेकर एक लंबा नोट साझा किया है. उन्होंने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि हाल ही में उनकी मुलाकात जिम में दो यंग लड़कियों से हुई, जिनसे डिजिटल दौर, सोशल मीडिया, आजादी और जिम्मेदारी जैसे टॉपिक्स पर बातचीत हुई. 

कंगना ने इस बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की पूरी आजादी होनी चाहिए, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही जरूरी है. उनका ये बयान ऐसे समय आया है, जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक विवादित टिप्पणी में कुछ जेन जी युवाओं को 'गटरछाप' कहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस देखने को मिली थी.

इंस्टाग्राम स्टोरी में सुनाया जिम का किस्सा

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि जिम में उनकी मुलाकात दो जेन जी लड़कियों से हुई, जिन्हें वो पहले से जानती हैं. बातचीत के दौरान दोनों लड़कियों ने उनसे मॉडर्न लाइफस्टाइल और डिजिटल दुनिया को लेकर सवाल पूछे. कंगना के मुताबिक, लड़कियों ने उनसे कहा, "कंगना दीदी हम डिजिटल दौर में पैदा हुए हैं. सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंटरनेट हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं. हममें से ज्यादातर लोग इनका इस्तेमाल करते हैं और कई लोग इनके बिना अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते. हर व्यक्ति अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहता है."

'अपनी मर्जी से जियो, लेकिन...'

कंगना ने बताया कि उन्होंने उन लड़कियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी अपनी पसंद के अनुसार जीने की पूरी आजादी है, लेकिन उस आजादी की एक सीमा भी होनी चाहिए. उन्होंने लिखा, "मैंने उनसे कहा कि हां, आप अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीने के लिए पूरी तरह आजाद हैं, बशर्ते आपकी आजादी किसी दूसरे व्यक्ति की जिंदगी, सुरक्षा या अधिकारों को नुकसान न पहुंचाए." इसके बाद उन्होंने गंभीर अपराधों का जिक्र करते हुए कहा कि समाज में ऐसी कई घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां निर्दोष लोगों, खासकर बच्चों, की जान चली जाती है. कंगना का कहना था कि पर्सनल फ्रीडम का मतलब ये नहीं है कि कोई व्यक्ति दूसरों के जीवन या अधिकारों की अनदेखी करे.

'आजादी और जिम्मेदारी साथ-साथ चलनी चाहिए'

अपने पोस्ट में कंगना ने आगे लिखा कि उन्होंने उन लड़कियों से कहा कि मौजूदा समय में लिबरल और कंजर्वेटिव सोच के बीच लगातार टकराव देखने को मिल रहा है. उन्होंने लिखा कि समाज में कई ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिनमें मासूम बच्चों की जान जा रही है या परिवार बिखर रहे हैं. ऐसे मामलों को देखते हुए ये समझना जरूरी है कि फ्रीडम के साथ जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. कंगना के अनुसार, बातचीत के अंत में दोनों लड़कियां भी इस बात से सहमत हुईं कि किसी भी व्यक्ति को अपनी आजादी का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए.

हाल ही में 'गटरछाप' कमेंट को लेकर हुई थीं चर्चा

कंगना रनौत का ये नया बयान ऐसे समय आया है, जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक विवादित टिप्पणी की थी. विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं के कथित अभद्र व्यवहार पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कुछ जेन जी युवाओं को "गटरछाप" कहा था. उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई थी. कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने इसकी आलोचना भी की.

ये भी पढ़ें: 'मैंने बस इसलिए किया था...' '370 की बिरयानी' विवाद के बाद पहली बार प्रणित मोरे ने दी परफॉर्मेंस, हुए इमोशनल

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: टीम इंडिया के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचा ये स्टार खिलाड़ी, टेस्ट सीरीज में खेलने पर सस्पेंस, क्या है वजह?

IND vs SL Test series: 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच गई है. लेकिन टीम का एक युवा खिलाड़ी स्क्वॉड के साथ नहीं गया है. इस खिलाड़ी के सीरीज में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. Tue, 04 Aug 2026 17:32:57 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान की अमेरिका को खुली धमकी! | N18S | Trump | Shorts | Iran Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:14:53+00:00

Brajesh Pathak Interview: जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर Gen-Z एंकर का सवाल, सुनिए डिप्टी CM का जवाब! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:15:25+00:00

ट्रंप ने दिया पाकिस्तान को झटका | US Iran War | Pakistan | Saudi Arabia | Qatar | Meddle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:14:00+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Kuwait| Air Strike | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:17:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers