Responsive Scrollable Menu

सबसे बड़ी छूट: Flipkart सेल में पूरे ₹17000 तक सस्ता मिलेगा iPhone 17 Pro Max, 8 अगस्त से शुरू होगी सेल

Flipkart Freedom Sale 2026 में Apple के सबसे महंगे iPhone 17 Pro Max पर 17,000 रुपए तक की बचत का मौका मिलेगा। 8 अगस्त से शुरू होने वाली सेल में फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर और कैशबैक शामिल हैं।

Continue reading on the app

AIBE XXI: OMR रीचेकिंग के लिए आज बंद होगा पोर्टल, ऐसे करें आवेदन

AIBE XXI OMR rechecking 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) XXI OMR शीट रीचेकिंग के लिए शुरू किया गया ऑनलाइन पोर्टल आज यानी 4 अगस्त, 2026 को बंद कर दिया जाएगा।अगर कोई उम्मीदवार अपने AIBE XXI 2026 के परिणामों से असंतुष्ट है, तो वह आज ही तय समयसीमा के भीतर अपने स्कोर के सत्यापन (Verification) के लिए ऑनलाइन अनुरोध दर्ज कर सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क विवरण
ओएमआर शीट रीचेकिंग प्रक्रिया से जुड़े जरूरी विवरण इस प्रकार हैं:

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 28 जुलाई 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 4 अगस्त 2026
  • रीचेकिंग शुल्क: 500 रुपये
  • आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन

बीसीआई ने स्पष्ट किया है कि आवेदकों को रीचेकिंग याचिकाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करनी होंगी। किसी भी अन्य तरीके से भेजे गए या फिजिकल (ऑफलाइन) आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा, 500 रुपये का रीचेकिंग शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना होगा।

ओएमआर रीचेकिंग के लिए आवेदन करने का तरीका
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके रीचेकिंग के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Candidate Login टैब पर क्लिक करें।
  • अपनी रजिस्टर्ड लॉगिन जानकारी दर्ज करके उम्मीदवार प्रोफाइल (Candidate Profile) खोलें।
  • इसके बाद AIBE XXI OMR Rechecking Application के लिंक का चयन करें।
  • आवेदन पेज पर दी गई अपनी व्यक्तिगत जानकारी की अच्छी तरह जांच करें और पुष्टि करें।
  • उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान माध्यम का उपयोग करके 500 रुपये का रीचेकिंग शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में अपना भरा हुआ आवेदन पत्र सबमिट कर दें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समयसीमा से पहले प्रक्रिया पूरी करें और भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन व फीस भुगतान की रसीद का प्रिंट आउट या कॉपी सुरक्षित रख लें।

ईमेल पर भेजे जाएंगे रीचेकिंग के परिणाम
बोर्ड द्वारा छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा समीक्षा की जाएगी। रीचेकिंग के बाद जो भी अपडेटेड या बदले हुए स्कोर होंगे, उन्हें सीधे उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा।

इसके अलावा, काउंसिल स्कोर से जुड़ी कोई भी जानकारी ऑफलाइन या अन्य किसी माध्यम से प्रदान नहीं करेगी। इसलिए आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास अपने AIBE आवेदन से जुड़े ईमेल अकाउंट का पूरा एक्सेस है।

जरूरी निर्देश और सख्त नियम
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ओएमआर शीट की जांच करवाने के लिए तय डेडलाइन से पहले ही ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर लें। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद या ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

गुस्से और बदले की आग में जल रहे बेन स्टोक्स का क्या है अगला प्लान? इंग्लैंड टीम को लेकर जाहिर कर दिए इरादे

ben stokes england coaching: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि भविष्य में वह इंग्लैंड टीम के हेड कोच बनना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने जो रूट को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाए जाने को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की है. स्टोक्स ने अपने आखिरी टेस्ट मैच के बाद भी कहा था कि उनके डिप्टी हैरी ब्रूक को ही अगला टेस्ट कप्तान बनाया जाना चाहिए. अब उन्होंने एक बार फिर इसी बात को दोहराया है. Tue, 4 Aug 2026 18:32:47 +0530

  Videos
See all

ई-20 ईंधन के विरोध में निकली आम आदमी पार्टी [Kejriwal holds protest march in Delhi over E20 fuel] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:12:54+00:00

Exclusive Interview में Prashant Kishor ने बताया Bihar की जनता को डर रहता है | Bankipur Result #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:06:00+00:00

Air India Flight Turbulence: आसमान में डरावने झटके, दिल्ली आ रही फ्लाइट में हड़कंप | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:14:52+00:00

मदनी की फिलिस्तीन परस्ती भारत से दुश्मनी, गाज़ा से दोस्ती #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers