Responsive Scrollable Menu

Moscow drone attack में पांच की मौत, रूस और यूक्रेन में तेज हमले

मॉस्को, चार अगस्त (एपी) मॉस्को के आसपास के इलाके में यूक्रेनी ड्रोन हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जबकि यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि वहां रूसी हवाई हमलों में भी कम से कम पांच नागरिकों की जान चली गई है।

दोनों ही देश पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में लगभग 1,250 किलोमीटर (800 मील) में फैले संघर्ष क्षेत्र में मारे गए या घायल हुए सैनिकों की संख्या उजागर नहीं करते हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि रूस के काला सागर तट पर स्थित रिसॉर्ट शहर अरखिपो-ओसिपोवका में सोमवार को हुए एक ड्रोन हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। मंगलवार सुबह, क्रास्नोडार क्षेत्रीय अधिकारियों ने घायलों की संख्या अद्यतन करते हुए 58 बताई, जिनमें से 21 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में एक ड्रोन को भीड़भाड़ वाले समुद्र तट से टकराते देखा गया, वीडियो में तेज गोलीबारी जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। यूक्रेन ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। मॉस्को क्षेत्र (जो रूसी राजधानी को घेरता है लेकिन खुद राजधानी का हिस्सा नहीं है) के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि मंगलवार सुबह एक यूक्रेनी ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

वोरोब्योव ने कहा कि इस हमले से सबसे ज्यादा नुकसान चेखव नगर पालिका क्षेत्र में हुआ, जहां नोवोसेल्की औद्योगिक क्षेत्र में कई जगह आग लग गई। रूस के सबसे बड़े ऑनलाइन विक्रेता वाइल्डबेरीज पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी में, कंपनी ने मंगलवार को बताया कि सेंट पीटर्सबर्ग से सटे लेनिनग्राद क्षेत्र में स्थित उसके गोदाम में आग लग गई है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार सुबह रिपोर्ट दी कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में 320 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।

Continue reading on the app

सरकार ने जीएटीसी के तौर पर मान्यता पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए

सरकार ने जीएटीसी के तौर पर मान्यता पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए

Continue reading on the app

  Sports

CWG में मेडल जीतने वाले बॉक्सर अब एशियाई खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना

हाल ही में एक खिलाड़ी ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता और अब उनका अगला लक्ष्य एशियाई खेल 2026 हैं. परिवार और देश का समर्थन पाकर, यह खिलाड़ी बड़े मंच पर एक और जीत हासिल करने के लिए दृढ़ है. #AsianGames2026 #GoldMedal #IndiaSports #खेलसमाचार Tue, 4 Aug 2026 16:58:19 +0530

  Videos
See all

Ghazipur में युवक Nilgai से टकराकर ट्रेलर की चपेट में आया | #Ghazipur #RoadAccident #Nilgai #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:36:25+00:00

Jharkhand Student Protest Breaking News: झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM Soren | JPSC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:39:10+00:00

हलाल हटाओ नेपाल बचाओ ! Nepal Violence | Kanwar Yatra | Gen- Z Protest | Muslim | Hindu | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:36:11+00:00

मदरसों में नहीं पैदा होंगे आतंकी....योगी ने तोड़ दी कमर | UP Madarsa | Yogi Cabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:35:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers