Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price 28 September: सोने के भाव गिरे, चांदी में भी नरमी, जानिए सोमवार का भोपाल से लेेकर दिल्ली तक का लेटेस्ट रेट

मिडिल ईस्ट के बदलते हालातों और कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव के बाद
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,48,131 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गया है। वहीं चांदी का रेट 2,28,758 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किया गया है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,52,113 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,32,350 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 4,247.60 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 62.89 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया।

भोपाल-इंदौर का आज का सोने-चांदी का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव 1,52,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,12,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी का भाव 2,39,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,37,800 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,12,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।

मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,39,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,44,900 रुपये बताई जा रही है।

मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। ​कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण अमेरिका में फिर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका बढ़ गई है। यूएस फेड द्वारा सख्त मौद्रिक नीति के संकेतों से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे बुलियन मार्केट्स (सोना-चांदी) पर दबाव बना है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेतों और मजबूत आर्थिक आंकड़ों से डॉलर इंडेक्स 100 के पार बना हुआ है। डॉलर में मजबूती के चलते भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग ₹95.95 के स्तर पर दबाव में कारोबार कर रहा है। बाजार विशेषज्ञों की माने तो निवेशकों को एकमुश्त रकम लगाने के बजाय गोल्ड एसआईपी (SIP) विकल्पों के जरिए चरणबद्ध तरीके से निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

सोना खरीदने जा रहे हैं तो जान लें ये प्रमुख बातें

शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

PAC cause of death: WWE रेसलर की अचानक मौत, फौलादी शरीर और 56 इंच की छाती का था मालिक

Wrestler Pac Passed Away: WWE की दुनिया से एक बुरी खबर आई है. 40 साल के रेसलर PAC का निधन हो गया. मौत से एक दिन पहले वह रिंग में उतरे थे. PAC के मौत को लेकर कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है. PAC अभी AWE कंपनी के साथ जुड़े हुए थे.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: एशियन गेम्स में 10वें दिन भारत जीतेगा मेडल ही मेडल? ये है पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स में 10वें दिन कई भारतीय एथलीट्स एक्शन में होंगे. जानिए क्या होगा 29 सितंबर का पूरा शेड्यूल Mon, 28 Sep 2026 21:09:06 +0530

  Videos
See all

UP Politics: Gorakhpur में Akhilesh फेल? CM Yogi को लेकर मुस्लिम शख्स का हैरान करने वाला बयान! |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T15:46:57+00:00

स्पेन: 87 साल की महिला को घर से निकालने के विरोध में प्रदर्शन [Spain housing crisis spurs protests] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T15:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers