Responsive Scrollable Menu

WPL 2027 Auction से पहले RCB ने Grace Harris को टीम से किया रिलीज

महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए टीमों ने खिलाड़ियों को बनाए रखने और रिलीज करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऑस्ट्रेलिया की विस्फोटक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस को टीम से बाहर कर दिया है। हैरिस ने 2026 के खिताबी अभियान में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ 2 अर्धशतक लगाए थे, लेकिन इसके बावजूद वह उन 4 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें आरसीबी ने अगले सीजन से पहले रिलीज किया है।

ग्रेस हैरिस के अलावा लिंसी स्मिथ, डी. हेमलता और गौतमी नायक को भी आरसीबी ने रिलीज किया है। वहीं टीम ने 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। इनमें भारतीय खिलाड़ियों में अरुंधति रेड्डी, प्रत्युषा कुमार, ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, प्रेमा रावत, सयाली सतघरे, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में लॉरेन बेल, एलिस पेरी, नादिन डी क्लर्क और जॉर्जिया वोल को टीम ने अपने साथ रखा है।

दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी के अगले सीजन में खेलने की उम्मीद है। वह निजी कारणों से 2026 का सीजन नहीं खेल पाई थीं, हालांकि आरसीबी ने उन्हें टीम में बरकरार रखा था। 2 बार की चैंपियन आरसीबी के पास नीलामी के लिए 1.15 करोड़ रुपये का पर्स बचा है और उसे 5 खिलाड़ियों की जगह भरनी है। इनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है।

वहीं गुजरात जायंट्स ने सभी टीमों के मुकाबले सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। टीम ने केवल 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें इस साल महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली डैनी वायट-हॉज भी शामिल हैं। उनके अलावा आयुषी सोनी, तितास साधु और शिवानी सिंह को रिलीज किया गया है। गुजरात के पास 1.25 करोड़ रुपये का पर्स है और टीम को 3 खिलाड़ियों की जगह भरनी है। इनमें 1 विदेशी खिलाड़ी के लिए स्थान है।

मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और 6 को रिलीज किया है। टीम ने हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, रहिला फिरदौस, एस. सजना, संस्कृत‍ि गुप्ता और वैष्णवी शर्मा जैसे भारतीय खिलाड़ियों को बनाए रखा है। विदेशी खिलाड़ियों में हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नेटली स्किवर-ब्रंट, निकोला कैरी और शबनिम इस्माइल टीम में हैं। कमालिनी जी, क्रांति रेड्डी, मिली इलिंगवर्थ, पूनम खेमनार, साइका इशाक और त्रिवेणी वशिष्ठ को रिलीज किया गया है।

कमालिनी को रिलीज किए जाने के पीछे अगले साल महिला प्रीमियर लीग और महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के कार्यक्रम में संभावित टकराव को वजह माना जा रहा है। कमालिनी को अंडर-19 विश्व कप के लिए चुने जाने की संभावना है। मुंबई के पास 1 करोड़ रुपये का पर्स है और उसे 7 खिलाड़ियों की जगह भरनी है। इनमें केवल 1 विदेशी खिलाड़ी की जगह उपलब्ध है।

4 बार फाइनल में पहुंच चुकी दिल्ली कैपिटल्स ने 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। टीम में जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीया यादव, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, एन. श्री चरणी, ममता मडिवाला और नंदनी शर्मा जैसे भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में लॉरा वोल्वार्ड्ट, एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, लूसी हैमिल्टन और मैरिजान कैप को बरकरार रखा गया है।

दिल्ली ने लिजेल ली, तानिया भाटिया, अलाना किंग, प्रगति सिंह, ई. सृजना और स्नेह राणा को रिलीज किया है। खास बात यह है कि एनाबेल सदरलैंड ने 2026 में दिल्ली की टीम से हटने का फैसला किया था, लेकिन इस बार उन्हें फिर बरकरार रखा गया है। उनकी जगह शामिल हुईं अलाना किंग अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। दिल्ली के पास 1.10 करोड़ रुपये का पर्स और 5 खाली स्थान हैं।

यूपी वॉरियर्ज ने सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। टीम ने दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, हरलीन देओल, शिप्रा गिरी, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल और सिमरन शेख को भारतीय खिलाड़ियों के तौर पर बरकरार रखा है। विदेशी खिलाड़ियों में मेग लैनिंग, सोफी एक्लेस्टोन, फोएबे लिचफील्ड और तारा नॉरिस शामिल हैं।

यूपी वॉरियर्ज से आशा शोभना, डीएंड्रा डॉटिन, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, एमी जोन्स, क्लो ट्रायॉन, चार्ली नॉट, गोंगाडी त्रिशा और सुमन मीणा अलग हुई हैं। श्वेता सहरावत पिछले साल बड़ी नीलामी से पहले टीम की एकमात्र बरकरार खिलाड़ी थीं। अब वह भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। यूपी वॉरियर्ज के पास 3.65 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पर्स है और उसे अधिकतम 7 खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की जगह उपलब्ध है। इनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्थान है।

बता दें कि महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी। नीलामी में टीमों के पास बचे हुए पर्स और खाली स्थान के आधार पर नए खिलाड़ियों को चुनने का मौका होगा। महिला प्रीमियर लीग का 2027 सीजन 14 जनवरी से शुरू होकर 7 फरवरी तक खेला जाएगा। नीलामी के बाद सभी 5 टीमों की अंतिम तस्वीर साफ होगी और खिलाड़ियों के नए संयोजन के साथ अगले सीजन  की तैयारी शुरू होगी।

Continue reading on the app

नीमच की गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री में लापता मजदूर का मिला शव, साथियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, 30 लाख रुपये मुआवजे की मांग

नीमच: मध्यप्रदेश के नीमच जिले में सोमवार को गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री में एक लापता मजदूर की मौत के बाद हंगामा मच गया। फैक्ट्री में मौजूद अन्य मजदूरों ने अपने साथी की मौत के बाद शव रखकर धरने पर बैठ गये। मजदूरों का बढ़ता आक्रोश देख मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मजदूरों को समझाइश देकर शांत कराया।

जानकारी अनुसार, मृतक की पहचान चंदन बुनिया के रूप में बताई जा रही है। 27 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था। साथियों और परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 28 सितंबर की सुबह फैक्ट्री परिसर में उसका शव मिलने की बात सामने आई। जिसके बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया।

फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल

मजदूरों का आरोप है कि जब उन्हें शव मिलने को जानकारी मिली तब तक शव को एम्बुलेंस में रखा जा रहा था। तभी मौके पर पहुंचे मजदूरों ने शव को एम्बुलेंस से उतरवाया और फैक्ट्री परिसर में लेकर आए। साथी मजदूरों ने फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि मजदूरों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है और आए दिन घटनाएं होने का आरोप भी लगाया गया। हालांकि, चंदन की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मृतक के परिवार को 30 लाख मुआवजा की मांग

मजदूरों ने मृतक के परिवार को करीब 30 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग रखी। मीडिया से बातचीत करते हुये मजदूर पप्पू खान ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो शव को यहीं रखेंगे और वापस नहीं ले जाएंगे। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझाइश दी। इसके बाद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुट गई है।

Continue reading on the app

  Sports

11वां दिन, 13 खेल... भारत की झोली में गिरेंगे कितने मेडल? जानिए सुबह से शाम तक का पूरा प्लान

India Asian Games 2026 Schedule: जापान के ऐची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों 2026 के 11वें दिन भारतीय एथलीट 13 विधाओं में दम दिखाएंगे. मंगलवार का दिन भारत के लिए पदकों के लिहाज से बेहद अहम है. एथलेटिक्स में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स, बॉक्सिंग के सेमीफाइनल, शूटिंग की ट्रैप स्पर्धा और कुराश में भारतीय खिलाड़ी मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे. इसके अलावा तीरंदाजी, टेनिस, साइक्लिंग, सेलिंग और कबड्डी में भी एथलीट अपनी श्रेष्ठता साबित करने उतरेंगे. Mon, 28 Sep 2026 21:31:19 +0530

  Videos
See all

Breaking News LIVE | अभी-अभी SIR पर आई Gyanesh Kumar की सफाई | Election Commission | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T16:14:29+00:00

Ujjain Masjid Update: उज्जैन में शाही मस्जिद पर बवाल! Giriraj Singh ने क्या बोल चौंकाया? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T16:17:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers