Responsive Scrollable Menu

Vijayanagar हिरासत में मौत मामला: दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विजयनगर (कर्नाटक), तीन अगस्त कर्नाटक के विजयनगर जिले में पुलिस थाने लाए गए 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में थाना प्रभारी और एक संतरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मेहबूबनगर के खलीलुल्लाह के रूप में हुई है।

इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच भी कराई जा रही है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में मारपीट के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब एक बजे खलीलुल्लाह की पत्नी पुलिस थाने पहुंची और शिकायत की कि उसके पति ने उसके साथ झगड़ा किया है और मारपीट की है।

पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस खलीलुल्लाह को पूछताछ के लिए रात करीब डेढ़ बजे थाने लेकर आई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी और एक संतरी ने उसके साथ मारपीट की। बाद में पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक एस. जाह्नवी ने संवाददाताओं से कहा कि मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी राघवेंद्र और संतरी कांस्टेबल वेंकटेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या के लिए दंड) और धारा 118(2) (खतरनाक हथियार या साधन से स्वेच्छा से चोट या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच का जिम्मा उप पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है। पुलिस मुख्यालय के हिरासत में मौत से संबंधित स्थायी दिशा-निर्देशों के अनुसार मजिस्ट्रेट जांच भी कराई गई है।

पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और चिकित्सकों का एक पैनल भी मामले की जांच कर रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘डीएसपी मामले की जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

Datia Election Result: नरोत्तम मिश्रा की साख दांव पर, क्या BJP बचा पाएगी गढ़ या कांग्रेस करेगी वापसी?

दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज 3 अगस्त को घोषित होंगे। बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है, जिस पर पूरे मध्य प्रदेश की नजर है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: केएल राहुल ने खोली लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक के टेंपरामेंट की पोल

पूर्व IPL कप्तान केएल राहुल ने बताया कि कप्तानी में लगातार बैठकों, समीक्षाओं और मालिकों को जवाब देने से मानसिक-शारीरिक थकान होती है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी अधिक है। खेल पृष्ठभूमि न होने पर जीत की गारंटी समझाना मुश्किल होता है। #IPL2026 #CricketNews #IPLCaptaincy Tue, 4 Aug 2026 14:59:41 +0530

  Videos
See all

PM Modi- Nitish Kumar Meeting: Bankipur में BJP की हार के बाद PM Modi और Nitish Kumar की मुलाकात #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:06:16+00:00

CM Vijay और Trisha पर टिप्पणी के बाद Udayanidhi Stalin गिरफ्तार | #UdayanidhiStalin #Vijay #Trisha #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:03:47+00:00

क्यों है गो सम्मान आह्वान अभियान की आवश्यकता ? Gau Seva | Sanatan Dharm | Hindu #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:02:34+00:00

Top Headlines Of The Day: Modi-Nitish Meeting | Bankipur | Prashant Kishor | CM Yogi | SP | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T10:04:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers