Datia Election Result: नरोत्तम मिश्रा की साख दांव पर, क्या BJP बचा पाएगी गढ़ या कांग्रेस करेगी वापसी?
दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज 3 अगस्त को घोषित होंगे। बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है, जिस पर पूरे मध्य प्रदेश की नजर है।
KKK 15: 'खतरों के खिलाड़ी' में स्टंट कर बुरी तरह घायल हुए गौरव खन्ना! दर्दभरा Video देख चौंक जाएंगे आप
Khatron Ke Khiladi 15: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने दमखम दिखा रहे हैं। हालांकि, शो की शुरुआत उनके लिए आसान नहीं रही। एक खतरनाक स्टंट के दौरान वह घायल हो गए, और उन्हें पीठ पर गंभीर चोटें आईं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इन चोटों की झलक दिखाई जो बेहद दर्दनाक दिखाई दे रही हैं।
स्टंट के दौरान लगी चोट, वीडियो में दिखाया दर्द
'खतरों के खिलाड़ी 15' के हालिया एपिसोड में एक चैलेंजिंग स्टंट करते समय गौरव खन्ना की पीठ पर चोट लग गई। अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पीठ पर पड़े चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं।
वीडियो साझा करते हुए गौरव ने लिखा, "टीवी पर यह स्टंट दोबारा देखते हुए भी मुझे वही दर्द महसूस हुआ। यह अब तक का सबसे दर्दनाक अनुभव था। हम चारों ने यह स्टंट किया था और आज भी मेरे शरीर पर उसके निशान मौजूद हैं।" उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए ओरी का भी धन्यवाद किया।
मां को पहले से थी चिंता
इससे पहले गौरव खन्ना ने एक आधिकारिक बयान में बताया था कि उनकी मां उनके 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा लेने के फैसले से खुश नहीं थीं। उन्होंने कहा कि उनकी मां को सबसे ज्यादा चिंता उनकी सुरक्षा को लेकर थी।
गौरव के मुताबिक, उनकी मां लगातार उनसे पूछती थीं कि शो में किस तरह के स्टंट होंगे, सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं और सब कुछ कितना सुरक्षित रहेगा। अभिनेता ने कहा कि किसी भी मां के लिए अपने बच्चे को ऐसे जोखिम भरे शो में देखना आसान नहीं होता।
शो में ये सितारे भी ले रहे हैं हिस्सा
रोहित शेट्टी एक बार फिर इस शो को होस्ट कर रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' का प्रीमियर 1 अगस्त को कलर्स टीवी पर हुआ। इस सीजन में गौरव खन्ना के अलावा अविनाश मिश्रा, फरहाना भाट, शगुन शर्मा, अविका गौर, ओरहान अवात्रामणि (ओरी), हर्ष गुजराल, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह जैसे कई चर्चित सितारे भी प्रतियोगी के रूप में नजर आ रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi



















