Responsive Scrollable Menu

विराट कोहली या रोहित शर्मा किसने साउथ अफ्रीका में लगाए सबसे ज्यादा शतक, जहां खेला जाएगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप

Virat Kohli vs Rohit Sharma : विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों भारत के महान क्रिकेटर्स में से एक हैं. इन दोनों ने टीम इंडिया के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया और अपने दम पर तमाम मैच और खिताब दिलाए हैं. रोहित शर्मा साल 2007 से भारत के लिए बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. वहीं विराट कोहली भी साल 2008 से टीम इंडिया के लिए लगातार रन बना रहे हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी भारत की तीनों फॉर्मेट में कप्तानी भी कर चुके हैं. 

विराट कोहली ने भारत को 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, जबकि रोहित शर्मा ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था. ये दोनों खिलाड़ी भारत को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंचा चुके हैं. लेकिन फाइनल में भारत को उन्हें की घर में ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया और अहमदाबाद में उनके चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया. 

अब विराट कोहली और रोहित शर्मा अपना वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना साल 2027 में पूरा करना चाहते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप 2027 में साउथ अफ्रीका में खेलने वाली है. इस बार वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका 4 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर तक करने वाली है लेकिन ज्यादातर मुकाबले साउथ अफ्रीका की तेज और उछाल वाली पिचों पर होने वाले हैं, जहां पर बल्लेबाजों की असली परीक्षा होती है.

साउथ अफ्रीका की इन पिचों पर विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन कैसा रहा है. साउथ अफ्रीका में विराट कोहली या रोहित शर्मा किसने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं. आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही इन दोनों ने इस टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन किया है, इस पर भी नजर डालेंगे. विराट और रोहित वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर असरदार साबित हो सकते हैं. 

विराट या रोहित किसने साउथ अफ्रीका में लगाए सबसे ज्यादा शतक?

विराट कोहली साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा के आगे हैं. इस देश की गति और उछाल भरी पिचों पर रोहित शर्मा विराट कोहली से काफी ज्यादा पीछे हैं लेकिन, दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने आपको समय-समय पर साबित किया है. साउथ अफ्रीका में विराट कोहली के बल्ले से वनडे फॉर्मेट में तीन शतक आए हैं. वहीं रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका में वनडे में सिर्फ एक शतक लगाया है.  

  • विराट कोहली - 3 शतक
  • रोहित शर्मा - 1 शतक

साउथ अफ्रीका में विराट और रोहित का प्रदर्शन 

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका में 2009 से लेकर 2022 तक कुल 20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 18 पारियों में 3 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ 993 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 160 रन नाबाद रहा है. 

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका में 2011 से लेकर 2018 तक कुल 14 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 13 पारियों में 1 शतक की मदद से 256 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 115 रन रहा है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट और रोहित के आंकड़े

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक कुल 34 मैचों की 32 पारियों में 1806 रन बनाए हैं. उनके नाम 7 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभी तक 29 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 28 पारियों में 3 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 952 रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़ें : हो गया ऐलान! रोहित शर्मा वर्ल्ड कप स्क्वाड से बाहर, दिग्गज ने यशस्वी और हर्षित को दिया मौका, देखें पूरी टीम

Continue reading on the app

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में सिम्फनी का मुनाफा 5 प्रतिशत गिरकर 40 करोड़ रुपए रहा

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। एयर कूलर बनाने वाली प्रमुख कंपनी सिम्फनी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए अपने शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।

कंपनी का शुद्ध लाभ (पीएटी) जून 2026 तिमाही में घटकर 40 करोड़ रुपए रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 42 करोड़ रुपए था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर करीब 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

मुनाफे में गिरावट के बावजूद कंपनी की आय में वृद्धि देखने को मिली। जून तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से राजस्व 8 प्रतिशत बढ़कर 378 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 350 करोड़ रुपए था। यह संकेत देता है कि कंपनी की बिक्री और कारोबार में मजबूती बनी हुई है।

अहमदाबाद मुख्यालय वाली कंपनी के परिचालन प्रदर्शन में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया।

नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, कंपनी का ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय) 28 प्रतिशत बढ़कर 46 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 36 करोड़ रुपए था।

बेहतर परिचालन दक्षता का असर कंपनी के मार्जिन पर भी दिखाई दिया। जून तिमाही में ईबीआईटीडीए मार्जिन बढ़कर 12.2 प्रतिशत हो गया, जो एक वर्ष पहले 10.3 प्रतिशत था। इससे स्पष्ट है कि कंपनी लागत नियंत्रण और परिचालन क्षमता बढ़ाने में सफल रही है।

साल 1988 में अचल बेकरी द्वारा स्थापित सिम्फनी आज इवेपोरेटिव कूलिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में शामिल है और दुनिया के 60 से अधिक देशों में कारोबार कर रही है। कंपनी घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपयोग के लिए कूलिंग समाधान उपलब्ध कराती है।

सिम्फनी का बिजनेस मॉडल अपेक्षाकृत हल्की परिसंपत्तियों (लाइट-एसेट मॉडल) पर आधारित है। कंपनी मुख्य रूप से अनुसंधान एवं विकास, उत्पाद डिजाइन और ब्रांड निर्माण पर ध्यान देती है, जबकि विनिर्माण का बड़ा हिस्सा आउटसोर्स किया जाता है। कंपनी अपने उत्पादों को पारंपरिक एयर कंडीशनिंग सिस्टम की तुलना में ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प के रूप में पेश करती है।

तिमाही नतीजों के बाद शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों पर दबाव देखने को मिला। दोपहर के कारोबार के दौरान सिम्फनी का शेयर 1.55 प्रतिशत यानी 10.55 रुपए की गिरावट के साथ 672.20 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

शेयर के हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले एक हफ्ते में इसमें 2.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पिछले 6 महीने में शेयर करीब 29 प्रतिशत, पिछले 1 साल में 36.2 प्रतिशत तक कमजोर हुआ है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

आकाश चोपड़ा की 'मुश्किल' चेतावनी: WTC Final का रास्ता Team India के लिए आसान नहीं!

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फ़ाइनल में पहुंचने की संभावनाओं के मामले में भारत मुश्किल स्थिति में है। भारत के अगले प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका के लिए सीरीज़ जीत उन्हें टॉप चार टीमों में पहुंचा सकती है। भारत 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाला है। फ़िलहाल, भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर है; टीम ने नौ मैचों में चार जीत और चार हार हासिल की हैं और उसका पॉइंट्स प्रतिशत 48.150 है। श्रीलंका छठे स्थान पर है, जिसने एक जीत, एक हार और दो ड्रॉ के साथ 41.67 का पॉइंट्स प्रतिशत हासिल किया है।
 

इसे भी पढ़ें: Ravindra Jadeja का नया अवतार: अब हर गेंद पर विकेट ढूंढता है ये Spinner, Team India को फायदा


अपने YouTube चैनल पर बात करते हुए, आकाश चोपड़ा ने चेतावनी दी कि अगर भारत सीरीज़ हारता है तो उनका पॉइंट्स प्रतिशत और गिर जाएगा, जबकि श्रीलंका 2-0 से सीरीज़ जीतकर फ़ाइनल की दौड़ में शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर हम 2-0 से हारते हैं, तो हम सिर्फ़ 39 प्रतिशत पॉइंट्स पर ही रहेंगे, और श्रीलंका 61 प्रतिशत पॉइंट्स पर पहुँच जाएगा और चौथे नंबर पर आ जाएगा। अगर श्रीलंका भारत को 2-0 से हराता है तो वे दौड़ में शामिल हो जाएँगे। तब उनके पास आगे बढ़ने का असल मौका होगा, वरना उनके लिए यह 'पास आकर भी दूर रहने' वाली कहानी होगी।

चोपड़ा ने आगे कहा कि भारत के लिए 2-0 से सीरीज़ जीतने पर उनका पॉइंट्स प्रतिशत बढ़कर 57.58 हो जाएगा, लेकिन सीरीज़ ड्रॉ होने पर कोई फ़ायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम यह सीरीज़ 2-0 से जीतते हैं, तो हम 57.58 प्रतिशत पॉइंट्स तक पहुँच जाएँगे। अगर हम क्लीन स्वीप करते हैं, तो हमें थोड़ा फ़ायदा होगा। अगर हम सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ करते हैं, तो हमें कोई फ़ायदा नहीं होगा क्योंकि हम 48.48 पर होंगे और श्रीलंका 44.44 पर होगा, और पोज़िशन वैसी ही बनी रहेगी।
 

इसे भी पढ़ें: Jasprit Bumrah की चोट पर BCCI Selection Committee नाराज, COE के फिटनेस मैनेजमेंट पर उठे गंभीर सवाल


भारत के आने वाले मैचों पर बात करते हुए, चोपड़ा ने नवंबर-दिसंबर में न्यूज़ीलैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज़ और जनवरी-मार्च 2027 के बीच ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ घरेलू मैदान पर होने वाली पांच मैचों की सीरीज़ से जुड़ी चुनौतियों का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि आगे देखें तो न्यूज़ीलैंड में हमारी दो मैचों की सीरीज़ है, जहाँ जीतना मुश्किल होता है। अगर आप एक भी मैच हारते हैं, तो आप 50 प्रतिशत अंक गंवा देते हैं। यह एक मुश्किल सीरीज़ होगी, और उसके बाद भारत में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पांच मैच होने हैं। भारत मुश्किल स्थिति में है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 04 Aug 2026 15:19:15 +0530

  Videos
See all

Pakistan Political Crisis: Gen Z ने पाकिस्तान में किया तख्तापलट?Munir ने Shahbaz को कुर्सी से हटाया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:16:14+00:00

Nepal Violence LIVE Updates: नेपाल में बिगड़े हालात, हिंदुओं पर हमले! | Kanwar Yatra | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:10:37+00:00

Prashant Kishor Interview: जाति-धर्म से ऊपर उठकर लोग वोट दें: प्रशांत किशोर | Bankipur Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:08:53+00:00

Master Stroke LIVE: Karnataka में छात्रों पर लाठीचार्ज! | Jharkhand Protest | Nepal Violence | Soren #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:08:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers