Responsive Scrollable Menu

फातिमा सना शेख ने सलमान खान की तारीफ की:कहा- आपने जिस तरह ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया; वो बहुत बड़ी बात है

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और बॉडी-शामिंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए सलमान खान की तारीफ की। 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' आज के एपिसोड के प्रोमो में दिखा कि एक्ट्रेस अपनी हालिया सीरीज 'हुंकार: द रोर' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचेगी। इस दौरान सलमान के साथ बातचीत में फातिमा ने कहा कि आपने जिस तरीके से ट्रोल्स को इस बार मुंह तोड़ जवाब दिया है। यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि आपके पोजीशन में अगर कोई ऐसी बात करता है, कोई मुद्दों पर खड़ा होता है, वो बहुत ही बड़ा इम्पैक्ट देता है लोगों पर। हालांकि, फातिमा की इस बात पर सलमान ने क्या रिएक्शन दिया, यह प्रोमो में नहीं दिखा। सलमान खान ने ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई थी सलमान खान ने पिछले हफ्ते टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ में सोशल मीडिया ट्रोलिंग, बॉडी-शेमिंग और एज-शेमिंग पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया आज गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार और पहचान का जरिया बन चुका है, लेकिन इसका एक नकारात्मक पहलू ट्रोलिंग भी है। सलमान ने सवाल उठाया था कि किसी दूसरे व्यक्ति को अपमानित करके पैसा कमाने की जरूरत क्यों पड़ती है। उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर किसी के शरीर, वजन, लुक्स, परिवार, उम्र, मुस्कान, करियर या निजी जिंदगी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने ट्रोलर्स से पूछा था कि जिस व्यक्ति को वे गाली दे रहे हैं, वे नहीं जानते कि वह निजी तौर पर किन परिस्थितियों से गुजर रहा है। सलमान ने यह भी कहा था कि ट्रोलर्स को सोचना चाहिए कि उनके अपने परिवार के किसी सदस्य के बारे में ऐसी टिप्पणी की जाए तो उन्हें कैसा लगेगा। उन्होंने बताया था कि उन्हें भी सोशल मीडिया पर ‘बूढ़ा हो गया’ जैसी टिप्पणियां सुनने को मिलती हैं। सलमान ने कहा कि 60 साल का होना स्वाभाविक है। इसके बाद उन्होंने शो के मंच पर अपनी टोपी, जैकेट और टी-शर्ट उतारकर अपने एब्स दिखाए थे। हालांकि, सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इस टिप्पणी को प्रेग्नेंसी के बाद कटरीना कैफ की सोशल मीडिया पर बॉडी-शेमिंग से जोड़कर देखा गया। पूरी खबर यहां पढ़ें… ऋचा चड्ढा ने सलमान के बयान की तारीफ की थी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सलमान खान के इस रुख की तारीफ की थी। न्यूज18 से बातचीत में ऋचा ने कहा कि उन्हें पहले सलमान के बयान के बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन इसके बारे में जानकर उन्हें अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि ऐसी बात कहना एक बड़ी और उदार सोच को दिखाता है और लोगों को ट्रोलिंग पर ध्यान नहीं देना चाहिए। ऋचा ने उन पुरुषों पर भी सवाल उठाया जो महिलाओं के शरीर और उनके लुक्स को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने कहा कि पुरुष महिलाओं के बिना अस्तित्व में नहीं आ सकते, क्योंकि हर व्यक्ति मां की कोख से जन्म लेता है। उनके मुताबिक, अगर कोई मांओं का मजाक उड़ाता है, तो उसका असर उल्टा पड़ सकता है। ऋचा ने यह भी कहा था कि जो लोग महिलाओं के शरीर पर टिप्पणी करते हैं, वे अक्सर खुद अपने शरीर को लेकर असंतुष्ट होते हैं। उन्होंने महिलाओं पर समाज और इंडस्ट्री की ओर से बनाए जाने वाले बॉडी इमेज के दबाव पर भी बात की है। ऋचा खुद भी पोस्टपार्टम बॉडी-शेमिंग का सामना कर चुकी हैं। वह 2024 में मां बनी थीं और इससे पहले शरीर को लेकर सामाजिक दबाव के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के पोस्टपार्टम वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग पर भी सवाल उठाया था। …………… यह खबर भी पढ़ें... सलमान खान ने पैपराजी-ट्रोलर्स को फटकारा:वरुण धवन, नेहा धूपिया ने किया सपोर्ट, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात बोलीं- सलमान पाखंडी हैं, मेरा मजाक उड़ाया सलमान खान के पैपराजी और ट्रोलिंग के खिलाफ बयान के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने उनका समर्थन किया। नेहा धूपिया ने सलमान के बयान पर ‘टाइगर जिंदा है’ लिखकर प्रतिक्रिया दी। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सलमान को सपोर्ट किया। डायरेक्टर कुणाल कोहली ने भी सलमान की तारीफ की और सोशल मीडिया ट्रोलिंग व पैपराजी के व्यवहार पर उनकी बात को जरूरी बताया। हालांकि, सोफिया हयात ने सलमान के बयान की आलोचना की। उन्होंने सलमान को पाखंडी बताया और अपने पुराने अनुभव का जिक्र किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027 Auction से पहले RCB ने Grace Harris को टीम से किया रिलीज

महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए टीमों ने खिलाड़ियों को बनाए रखने और रिलीज करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऑस्ट्रेलिया की विस्फोटक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस को टीम से बाहर कर दिया है। हैरिस ने 2026 के खिताबी अभियान में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ 2 अर्धशतक लगाए थे, लेकिन इसके बावजूद वह उन 4 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें आरसीबी ने अगले सीजन से पहले रिलीज किया है।

ग्रेस हैरिस के अलावा लिंसी स्मिथ, डी. हेमलता और गौतमी नायक को भी आरसीबी ने रिलीज किया है। वहीं टीम ने 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। इनमें भारतीय खिलाड़ियों में अरुंधति रेड्डी, प्रत्युषा कुमार, ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, प्रेमा रावत, सयाली सतघरे, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में लॉरेन बेल, एलिस पेरी, नादिन डी क्लर्क और जॉर्जिया वोल को टीम ने अपने साथ रखा है।

दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी के अगले सीजन में खेलने की उम्मीद है। वह निजी कारणों से 2026 का सीजन नहीं खेल पाई थीं, हालांकि आरसीबी ने उन्हें टीम में बरकरार रखा था। 2 बार की चैंपियन आरसीबी के पास नीलामी के लिए 1.15 करोड़ रुपये का पर्स बचा है और उसे 5 खिलाड़ियों की जगह भरनी है। इनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है।

वहीं गुजरात जायंट्स ने सभी टीमों के मुकाबले सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। टीम ने केवल 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें इस साल महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली डैनी वायट-हॉज भी शामिल हैं। उनके अलावा आयुषी सोनी, तितास साधु और शिवानी सिंह को रिलीज किया गया है। गुजरात के पास 1.25 करोड़ रुपये का पर्स है और टीम को 3 खिलाड़ियों की जगह भरनी है। इनमें 1 विदेशी खिलाड़ी के लिए स्थान है।

मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और 6 को रिलीज किया है। टीम ने हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, रहिला फिरदौस, एस. सजना, संस्कृत‍ि गुप्ता और वैष्णवी शर्मा जैसे भारतीय खिलाड़ियों को बनाए रखा है। विदेशी खिलाड़ियों में हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नेटली स्किवर-ब्रंट, निकोला कैरी और शबनिम इस्माइल टीम में हैं। कमालिनी जी, क्रांति रेड्डी, मिली इलिंगवर्थ, पूनम खेमनार, साइका इशाक और त्रिवेणी वशिष्ठ को रिलीज किया गया है।

कमालिनी को रिलीज किए जाने के पीछे अगले साल महिला प्रीमियर लीग और महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के कार्यक्रम में संभावित टकराव को वजह माना जा रहा है। कमालिनी को अंडर-19 विश्व कप के लिए चुने जाने की संभावना है। मुंबई के पास 1 करोड़ रुपये का पर्स है और उसे 7 खिलाड़ियों की जगह भरनी है। इनमें केवल 1 विदेशी खिलाड़ी की जगह उपलब्ध है।

4 बार फाइनल में पहुंच चुकी दिल्ली कैपिटल्स ने 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। टीम में जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीया यादव, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, एन. श्री चरणी, ममता मडिवाला और नंदनी शर्मा जैसे भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में लॉरा वोल्वार्ड्ट, एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, लूसी हैमिल्टन और मैरिजान कैप को बरकरार रखा गया है।

दिल्ली ने लिजेल ली, तानिया भाटिया, अलाना किंग, प्रगति सिंह, ई. सृजना और स्नेह राणा को रिलीज किया है। खास बात यह है कि एनाबेल सदरलैंड ने 2026 में दिल्ली की टीम से हटने का फैसला किया था, लेकिन इस बार उन्हें फिर बरकरार रखा गया है। उनकी जगह शामिल हुईं अलाना किंग अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। दिल्ली के पास 1.10 करोड़ रुपये का पर्स और 5 खाली स्थान हैं।

यूपी वॉरियर्ज ने सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। टीम ने दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, हरलीन देओल, शिप्रा गिरी, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल और सिमरन शेख को भारतीय खिलाड़ियों के तौर पर बरकरार रखा है। विदेशी खिलाड़ियों में मेग लैनिंग, सोफी एक्लेस्टोन, फोएबे लिचफील्ड और तारा नॉरिस शामिल हैं।

यूपी वॉरियर्ज से आशा शोभना, डीएंड्रा डॉटिन, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, एमी जोन्स, क्लो ट्रायॉन, चार्ली नॉट, गोंगाडी त्रिशा और सुमन मीणा अलग हुई हैं। श्वेता सहरावत पिछले साल बड़ी नीलामी से पहले टीम की एकमात्र बरकरार खिलाड़ी थीं। अब वह भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। यूपी वॉरियर्ज के पास 3.65 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पर्स है और उसे अधिकतम 7 खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की जगह उपलब्ध है। इनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्थान है।

बता दें कि महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी। नीलामी में टीमों के पास बचे हुए पर्स और खाली स्थान के आधार पर नए खिलाड़ियों को चुनने का मौका होगा। महिला प्रीमियर लीग का 2027 सीजन 14 जनवरी से शुरू होकर 7 फरवरी तक खेला जाएगा। नीलामी के बाद सभी 5 टीमों की अंतिम तस्वीर साफ होगी और खिलाड़ियों के नए संयोजन के साथ अगले सीजन  की तैयारी शुरू होगी।

Mon, 28 Sep 2026 21:11:00 +0530

  Videos
See all

UP Politics: Gorakhpur में Akhilesh फेल? CM Yogi को लेकर मुस्लिम शख्स का हैरान करने वाला बयान! |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T15:46:57+00:00

Ujjain Shahi Masjid Row: उज्जैन में बवाल, यूपी तक सियासी उबाल! | Shahi Masjid | Akhilesh | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T15:45:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers