Responsive Scrollable Menu

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा 'Modi-ED-VD' गठजोड़, MV Govindan का आरोप

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केरलम इकाई के सचिव एम. वी. गोविंदन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘मोदी-ईडी-वीडी गठजोड़’’ उनकी पार्टी को निशाना बना रहा है। ‘मोदी-ईडी-वीडी’ से उनका आशय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन से है। गोविंदन से दावा किया कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

केरलम की कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले में विपक्ष के नेता विजयन, उनकी बेटी वीणा टी. और उनके दामाद पी. ए. मोहम्मद रियास के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली ईडी की रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को पुलिस जांच के आदेश दिए थे। माकपा का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी और सतीशन पार्टी के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ईडी के आरोप के संबंध में विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए गोविंदन ने कहा कि विजयन, उनकी बेटी वीणा और दामाद रियास को सीएमआरएल से धन मिलने के मामले में जांच आगे बढ़ाने के लिए कोई सबूत नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें आई हैं कि एसआईटी को प्रारंभिक जांच के बाद विजयन और उनके परिवार के खिलाफ जांच आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले। गोविंदन ने कहा, ‘‘कोई सबूत नहीं है। जिस मामले में रत्ती भर भी सबूत नहीं है, उसमें विजयन को निशाना बनाकर केरलम में पार्टी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले भी केरलम में माकपा के खिलाफ वैचारिक लड़ाई की योजना बनाई थी।

गोविंदन ने कहा, ‘‘त्रिपुरा चुनाव के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अगला निशाना केरलम की कम्युनिस्ट पार्टी है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा के खिलाफ ईडी को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। गोविंदन ने कहा, ‘‘ ‘मोदी, ईडी और वीडी’ का यह गठजोड़ माकपा पर हमला करने वाली मुख्य ताकत है। इसके खिलाफ केरलम में एक मजबूत जन आंदोलन खड़ा होगा।’’ गोविंदन ने केरलम की यूडीएफ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

गोविंदन ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्वशासन मंत्री के. एम. शाजी द्वारा अपने एक मित्र के निजी वाहन को आधिकारिक कार के रूप में इस्तेमाल करना, मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन का कथित रूप से प्रायोजित विशेष विमान में यात्रा करना और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ द्वारा उनका बचाव किया जाना भ्रष्टाचार के स्पष्ट संकेत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केरलम ऐसी तानाशाही व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, जहां मुख्यमंत्री का नाम लेना या आलोचना के लिए उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करना भी संभव नहीं है। गोविंदन ने कहा, ‘‘जिस तरह नरेन्द्र मोदी ने मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला किया है, उसी तरह केरलम में वी. डी. सतीशन भी वही कर रहे हैं।

Continue reading on the app

Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO

सिक्किम के रिम्बी गांव में भारी बारिश के कारण पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया, जिससे बड़ा भूस्खलन हुआ। इस घटना से भारी नुकसान हुआ है; बताया जा रहा है कि चट्टानें, मिट्टी और मलबा तेजी से गांव की ओर बहकर आने से कई घर नष्ट हो गए। यह भूस्खलन गुरुवार देर रात पश्चिम सिक्किम के युक्सोम-ताशीडिंग इलाके में रिम्बी गांव के कुछ हिस्सों में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Odisha में भारी बारिश का कहर: 8,000 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

वीडियो में मलबे का भारी बहाव कैद

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। फुटेज में भूस्खलन के बाद पहाड़ी से मिट्टी और मलबे का भारी सैलाब गांव की ओर बहता हुआ दिखाई दे रहा है। कीचड़, चट्टानें और अन्य मलबा तेजी से नीचे की ओर बढ़ते हुए देखे जा सकते हैं, जिससे इलाके में रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है। भूस्खलन में कई घर नष्ट हो गए, जबकि लगातार बारिश ने आसपास के घरों, संपत्ति और सड़क संपर्क के लिए खतरा बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने आसपास के इलाकों के लोगों से मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने का आग्रह किया है।

पहले भी प्रभावित हुआ था रिम्बी सड़क संपर्क

रिम्बी इलाके में भूस्खलन से जुड़ी यह पहली रुकावट नहीं है। इससे पहले, भूस्खलन के कारण रिम्बी को खेचियोपलरी से जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा बह गया था। सिक्किम सरकार के एक बयान के अनुसार, सोमवार को मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का राज्यव्यापी निरीक्षण शुरू किया गया। अधिकारियों को संपर्क बहाल करने के प्रयासों में तेजी लाने और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा जोखिमों का आकलन करने का निर्देश दिया गया। सड़क और पुल मंत्री एनबी दहाल ने युक्सोम-ताशीडिंग निर्वाचन क्षेत्र में रिम्बी और उसके आसपास की सड़कों सहित कई क्षतिग्रस्त हिस्सों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य नुकसान के स्तर का आकलन करना और संभावित सुरक्षा जोखिमों की पहचान करना था।

इसे भी पढ़ें: Odisha में भारी बारिश का कहर, नबरंगपुर में Red Alert और दो मंत्री ग्राउंड पर तैनात

सरकार ने अधिकारियों को मरम्मत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया

भूस्खलन के कारण रिम्बी को खेचियोपलरी से जोड़ने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया था। सरकारी बयान के अनुसार, मंत्री ने अधिकारियों को मंगलवार से रिम्बी में मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने नेशनल हाईवेज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के अधिकारियों और ठेकेदारों को बहाली के काम में तेजी लाने और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने का भी निर्देश दिया। इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए अधिकारियों ने कहा है कि वे संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में एक दिन में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, 96 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in a day in Test: टेस्ट क्रिकेट में एक दिन का खेल आमतौर पर धैर्य का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इतिहास में कई ऐसी ऐतिहासिक पारियां भी खेली गईं जिन्होंने पूरे मैच का पासा पलट दिया. सर डॉन ब्रैडमैन के बनाए गए 300 से ज्यादा रन से लेकर वैली हैमंड और वीरेंद्र सहवाग की तूफानी पारी और डेनिस कॉम्पटन के ताबड़तोड़ दोहरे शतक तक. इन पारियों ने साबित किया कि एक ही दिन का खेल क्रिकेट के बड़े रिकॉर्ड रचने के लिए काफी होता है.आइए जानते हैं टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज कौन कौन हैं. Sat, 26 Sep 2026 22:12:23 +0530

  Videos
See all

Cyclone Arnab Updates: तूफान 'अर्नब' का इन राज्यों पर इतना असर? | Heavy Rain | Weather Update | IMD #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T20:00:37+00:00

Election Commission Meeting: विवादों और आरोपों के बीच एक फ्रेम में दिखे तीनों चुनाव आयुक्त | ECI Row #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T20:07:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers