मुश्ताक खान का जुमे की नमाज के बाद होगा अंतिम संस्कार, 75 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग
Mushtaq khan Funeral: बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) का गुरुवार को शाम सात बजे निधन हो गया था. उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर के निधन की जानकारी सबसे पहले कॉमेडियन सुनील पाल ने दी थी. उनके मुताबिक, मुश्ताक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उन्होंने 24 सितंबर को मुंबई के नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली. वहीं, आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा. उन्हें यारी रोड कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा.
फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे मुश्ताक
वेलकम, आशिकी और गदर जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर मुश्ताक खान लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे. मुश्ताक खान पर सनी देओल, अनुपम खेर और रजत बेदी समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने दिग्गजों ने दुख जताया. वहीं, राजपाल यादव ने बताया कि वे निधन से करीब 2 घंटे पहले ही उनसे मिले थे.
ये खबर अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








