Responsive Scrollable Menu

‘UP में शूट करते तो सर्टिफिकेट दे देते’, फिल्म ‘सहिया’ पर मचे विवाद के बीच संजय शर्मा का बड़ा दावा, कोर्ट जाने की तैयारी

मुंबई। फिल्म ‘सहिया’ के सर्टिफिकेशन को लेकर निर्माता-निर्देशक संजय शर्मा और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। संजय शर्मा का कहना है कि उनकी फिल्म नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाली नहीं, बल्कि नक्सलियों और पुलिस के संघर्ष के बीच फंसे आदिवासी दंपती की प्रेम कहानी है। इसके बावजूद फिल्म के कंटेंट को नक्सलवाद से जोड़कर देखे जाने और सर्टिफिकेट नहीं मिलने पर उन्होंने CBFC की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

इस पूरे विवाद के बीच संजय शर्मा ने एक और बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक, सेंसर बोर्ड से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने उनसे कहा था कि अगर फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में हुई होती तो उसे सर्टिफिकेट दे दिया जाता। शर्मा ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहानी और फिल्म वही रहने पर सिर्फ शूटिंग की जगह बदलने से उसका मतलब कैसे बदल सकता है।

जंगल और आदिवासी इलाका दिखाने पर नक्सलवाद कैसे?

संजय शर्मा का कहना है कि उन्होंने फिल्म को वास्तविक रूप देने के लिए जंगल और आदिवासी इलाकों में शूटिंग की। उनका तर्क है कि कहानी में जंगल, नदियां, झरने और आदिवासी जीवन दिखाना था, इसलिए वास्तविक लोकेशन पर शूटिंग की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि केवल जंगल और आदिवासी इलाके की पृष्ठभूमि होने से किसी फिल्म को नक्सलवाद से कैसे जोड़ा जा सकता है।

निर्माता का कहना है कि ‘सहिया’ में नक्सलवाद या हिंसा का समर्थन नहीं किया गया है। उनके मुताबिक फिल्म का केंद्रीय विचार प्रेम और इंसानी रिश्ते हैं और इसमें हिंसा को समस्या का समाधान बताने के बजाय उसके खिलाफ बात की गई है।

सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में देरी पर भी सवाल

संजय शर्मा ने CBFC की प्रक्रिया को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है। उनका आरोप है कि priority category में आवेदन करने के बावजूद फिल्म की स्क्रीनिंग तय समय में नहीं हुई। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि फिल्म के आखिर किस सीन या डायलॉग को नक्सलवाद से प्रेरित माना गया, इसकी स्पष्ट जानकारी उन्हें क्यों नहीं दी गई। ‘सहिया’ की शूटिंग झारखंड के नेतरहाट क्षेत्र में भी हुई है। फिल्म में रिंकू राजगुरु, शांतनु माहेश्वरी और नीरज काबी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

सर्टिफिकेट नहीं मिला तो हाई कोर्ट जाने की तैयारी

संजय शर्मा ने साफ किया है कि अगर सर्टिफिकेशन को लेकर उनके पक्ष में फैसला नहीं आता है तो वह कानूनी रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने हाई कोर्ट जाकर पूरे मामले की जांच की मांग करने की बात कही है। फिलहाल उनकी नजर CBFC की प्रक्रिया और अगले फैसले पर है।

Continue reading on the app

Bigg Boss 20 में नजर आ सकते हैं ये सितारे, सामने आई कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसके आने वाले हर सीजन में सितारों की महफिल सजती है और फैंस को अपने चहेते सितारों को पास से जानने का मौका मिलता है। अब सीजन 20 को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता नजर आ रही है।

सलमान खान अपने इस शो के 20वें सीजन के साथ वापस लौट रहे हैं। अभी तक इस सीजन के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने नहीं आई थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर संभावित पार्टिसिपेंट्स की लिस्ट जारी की गई है। चलिए जान लेते हैं कि इस बार कौन से सितारे शो में शामिल हो सकते हैं।

Bigg Boss 20 में नजर आएंगे ये सितारे

BBTak ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है, उसके मुताबिक शो में टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही विज नजर आने वाली हैं। खेल जगत का जाना पहचाना नाम मैरी कॉम भी शो का हिस्सा बनेंगी। इन दोनों के अलावा अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, ईशा रिखी, फैजल खान,काजी तौकीर, अरिश्फा खान, कुशल तंवर, रोहेद खान, कनिका मान, खुशी दुबे सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।

 

कब और कहां देख सकते हैं शो

बिग बॉस 20 का आगाज हो गया है और शो के होस्ट सलमान खान इसकी शूटिंग शुरू कर चुके हैं। अगर आप भी इस रियलिटी शो को देखने के शौकीन हैं तो 6 सितंबर से इसे कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। अगर आप टेलीविजन पर इसे देखना चाहते हैं तो इसका समय रात 10:30 रखा गया है।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में बने 726 रन... इंडिया ए टीम ने 50 ओवर के मैच में रिकॉर्ड लक्ष्य किया चेज, ऑस्ट्रेलिया ए से छीनी सीरीज

India A women 363 chase to seal series 2-1: मोहाली में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में इंडिया ए महिला टीम ने इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया ए के 362 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारत ए ने 119 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद अनुष्का शर्मा (58) और निकी प्रसाद (76) की जुझारू पारियों ने टीम को उबारा. अंत में कप्तान मिन्नू मणी की 56 गेंदों में नाबाद 88 रनों की तूफानी आतिशी पारी के दम पर भारत ने 48.2 ओवर में 4 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. Fri, 25 Sep 2026 23:18:34 +0530

  Videos
See all

Congress Protest LIVE Updates: CEC Gyanesh Kumar पर रण , कांग्रेस का प्रदर्शन | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T18:35:14+00:00

27 सितंबर को बैंक खुले या बंद? 28 सितंबर से हड़ताल, जानें क्या है मामला#atm #bankstrike #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T18:32:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers