Responsive Scrollable Menu

भारतीय पुरुष टीम एशियाई खेलों में पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक से चूकी

भारतीय पुरुष टीम एशियाई खेलों में पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक से चूकी

Continue reading on the app

YouTube Music में जुड़ेंगे 2 नए AI फीचर्स: गाने और पॉडकास्ट खोजना होगा आसान, जानें क्या होगा खास

YouTube Music New AI Features: YouTube ने अपने Made On YouTube 2026 इवेंट में Music सर्विस के लिए दो नए AI फीचर्स Ask Music और Your Podcast Lineup का ऐलान किया है। इन फीचर्स की मदद से यूजर्स गाने, आर्टिस्ट और पॉडकास्ट को पहले से ज्यादा आसानी से एक्सप्लोर कर सकेंगे।

YouTube के मुताबिक, जुलाई 2026 में Music यूजर्स ने नए कलाकारों को 45 करोड़ से ज्यादा बार खोजा। कंपनी अब AI की मदद से म्यूजिक और पॉडकास्ट डिस्कवरी को और ज्यादा व्यक्तिगत और इंटरैक्टिव बनाने की तैयारी कर रही है।

Ask Music क्या है?
Ask Music YouTube Music में एक कन्वर्सेशनल AI फीचर होगा। इसके जरिए यूजर्स सामान्य बातचीत की तरह अपनी पसंद के गाने या म्यूजिक के बारे में लिखकर सर्च कर सकेंगे। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से रिक्वेस्ट टाइप कर सकेंगे और AI उन्हें संबंधित म्यूजिक कंटेंट खोजने में मदद करेगा। यह फीचर 30 करोड़ से ज्यादा गानों के कैटलॉग के साथ काम करेगा, जिसमें रीमिक्स, लाइव परफॉर्मेंस, स्टूडियो रिकॉर्डिंग, DJ सेट और कवर म्यूजिक भी शामिल हैं।

इसके अलावा, यूजर्स AI की मदद से अपनी म्यूजिक क्यू को कस्टमाइज कर सकेंगे और किसी कलाकार के बारे में गहराई से जानकारी भी तलाश सकेंगे।

य़े भी पढ़े-ः Amazfit T-Rex Dual Solar लॉन्च: मिलेगी डुअल-साइडेड सोलर चार्जिंग और 25 दिन की बैटरी लाइफ

Your Podcast Lineup क्या है?
YouTube ने पॉडकास्ट के लिए Your Podcast Lineup नाम का AI फीचर भी पेश किया है। यह फीचर YouTube Premium और Music सब्सक्राइबर्स के लिए एक तरह के पर्सनलाइज्ड AI ऑडियो गाइड की तरह काम करेगा। यह हर सप्ताह यूजर को उसके लिए सुझाए गए पॉडकास्ट का वर्बल प्रीव्यू दे सकेगा। इतना ही नहीं, AI यह भी बताएगा कि किसी खास शो या एपिसोड में यूजर की दिलचस्पी क्यों हो सकती है।

कब उपलब्ध होंगे ये फीचर्स?
YouTube के अनुसार Ask Music और Your Podcast Lineup दोनों फीचर्स फिलहाल “Coming Soon” हैं। यानी इन्हें YouTube Music और Premium यूजर्स के लिए आने वाले समय में उपलब्ध कराया जाएगा।

YouTube Premium के प्लान और फायदे
भारत में YouTube Premium का Individual प्लान ₹149 प्रति माह से शुरू होता है। Family प्लान ₹299 प्रति माह, दो लोगों वाला प्लान ₹219 प्रति माह और Student प्लान ₹89 प्रति माह से शुरू होता है। Premium सब्सक्रिप्शन में विज्ञापन-मुक्त वीडियो, ऑफलाइन डाउनलोड और बैकग्राउंड प्लेबैक जैसे फायदे मिलते हैं। इसके अलावा Picture-in-Picture, Jump Ahead, Continue Watching, Enhanced 1080p Bitrate, 256kbps ऑडियो, Smart Downloads जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

YouTube ने Made On YouTube 2026 इवेंट में इन AI फीचर्स के अलावा क्रिएटर्स से जुड़े कई अन्य नए फीचर्स और अपडेट्स का भी ऐलान किया है।

Continue reading on the app

  Sports

गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में 10000 मीटर का रजत पदक जीता, भारत को मिला 9वां सिल्वर

भारत के गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में 28:29.38 के समय के साथ रजत पदक जीता। वह बहरीन के बिरहानु बालेव और अल्बर्ट किप्टू के बीच रहे। Fri, 25 Sep 2026 18:47:00 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: Gyanesh Kumar के खिलाफ GEN Z को खड़ा करेंगे Rahul Gandhi? | EC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T13:11:00+00:00

यूपी के लोग सौभाग्यशाली हैं,PM Modi और CM Yogi जैसे नेतृत्वकर्ता मिले-Sanjay Nishad #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T13:13:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers