Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत को मिलेग कितने मेडल, जानिए आज कौन से 5 खिलाड़ियों ने किस खेल में जीते पदक

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में अब तक यानी 24 सितंबर तक भारत के मेडल्स की संख्या 15 हो चुकी है. आज के दिन भारत को अब तक 4 मेडल मिल चुके हैं. आज किन एथलीट ने कौन से खेल में भारत को पदक दिलाया है और अब तक कितने एथलीटों को एशियन गेम्स में पदक मिल चुका है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

एशियन गेम्स 2026 में भारत को पदक दिलाने वाले खिलाड़ी

क्र. खिलाड़ी/टीम खेल इवेंट पदक
1 इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्सा विनोद निशानेबाजी महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ???? सिल्वर
2 इलावेनिल वलारिवन निशानेबाजी महिला 10 मीटर एयर राइफल ???? सिल्वर
3 रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ राकेश माने निशानेबाजी पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ???? सिल्वर
4 सुचिका तरियाल MMA महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा ???? ब्रॉन्ज
5 रुद्रांक्ष पाटिल निशानेबाजी पुरुष 10 मीटर एयर राइफल ???? ब्रॉन्ज
6 हिमांशु ढिल्लों निशानेबाजी पुरुष 10 मीटर एयर राइफल ???? सिल्वर
7 भारतीय महिला क्रिकेट टीम क्रिकेट महिला टी20 ???? गोल्ड
8 राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल निशानेबाजी महिला स्कीट टीम ???? ब्रॉन्ज
9 अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान, भवतेघ सिंह गिल निशानेबाजी पुरुष स्कीट टीम ???? ब्रॉन्ज
10 जय मीणा सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल ???? ब्रॉन्ज
11 मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग महिला 49 किग्रा ???? सिल्वर
12 भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम बैडमिंटन पुरुष टीम ???? ब्रॉन्ज
13 सतनाम सिंह, सलमान खान रोइंग पुरुष डबल स्कल्स ???? ब्रॉन्ज
14 रोशिबिना देवी नाओरेम वुशू महिला सांडा 60 किग्रा ???? सिल्वर
15

ये भी पढ़ें : हार के बावजूद इंडिया को मिला मेडल, एशियन गेम्स 2026 में भारत की बैडमिंटन टीम ने कांस्य पदक पर किया कब्जा

Continue reading on the app

अटल आयुष्मान योजना बनी उत्तराखंड का सहारा, 17 लाख से ज्यादा मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

Atal Ayushman Yojana Uttarakhand: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में गंभीर बीमारी का इलाज लंबे समय से परिवारों के लिए बड़ी चुनौती रहा है. खासकर दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने इलाज के खर्च के साथ बड़े शहरों तक पहुंचने की परेशानी भी रहती है. ऐसे में अटल आयुष्मान योजना ने हजारों परिवारों को इलाज के खर्च की चिंता से राहत देने में अहम भूमिका निभाई है. योजना के तहत अब तक 17 लाख से अधिक मरीजों को 3,400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैशलेस इलाज मिलने की जानकारी सामने आई है.

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इलाज के लिए मरीज को अस्पताल में तत्काल बड़ी रकम जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती. उत्तराखंड सरकार के मुताबिक, राज्य के सभी परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त और कैशलेस इलाज का प्रावधान किया गया है. सरकारी दस्तावेजों में इसे राज्य के सभी परिवारों तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचाने वाली योजना के तौर पर दर्ज किया गया है.

इलाज के खर्च की चिंता से राहत

गंभीर बीमारी के दौरान जांच, दवाइयों, ऑपरेशन और अस्पताल में भर्ती होने का खर्च किसी भी परिवार के बजट को प्रभावित कर सकता है. अटल आयुष्मान योजना का उद्देश्य ऐसे समय में परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है. योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलती है.

यह भी पढ़ें: बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे

 

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत भी प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर उपलब्ध है. इसमें सेकेंडरी और टर्शियरी अस्पताल में भर्ती से जुड़ी कई सेवाएं शामिल हैं. योजना में परिवार के आकार, उम्र या लिंग को लेकर कोई सीमा नहीं है और पहले से मौजूद बीमारियां भी कवर की जाती हैं.

पहाड़ से बड़े शहरों तक इलाज की पहुंच

उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति के कारण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच हमेशा आसान नहीं रही है. पहाड़ी इलाकों में रहने वाले मरीजों को कई बार बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय या मैदानी क्षेत्रों के अस्पतालों तक जाना पड़ता है. ऐसे में सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों का नेटवर्क बढ़ने से मरीजों को इलाज के ज्यादा विकल्प मिल रहे हैं. राज्य सरकार के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2025 तक 15 लाख से ज्यादा कार्डधारकों को सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिल चुका था और 59.74 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके थे. इससे योजना के दायरे और इसके इस्तेमाल का अंदाजा लगाया जा सकता है.

सरकारी और निजी अस्पतालों का नेटवर्क

योजना के तहत सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों को भी जोड़ा गया है. इसका फायदा उन मरीजों को मिलता है जिन्हें किसी खास बीमारी के लिए विशेषज्ञ उपचार की जरूरत होती है. राज्य के बजट दस्तावेज के मुताबिक, योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है और इलाज के लिए राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी उपलब्ध है. इसका मतलब है कि लाभार्थी केवल अपने आसपास के अस्पताल तक सीमित नहीं रहता, बल्कि योजना से जुड़े दूसरे अस्पतालों में भी उपचार का लाभ ले सकता है.

स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

अटल आयुष्मान योजना का असर केवल इलाज के खर्च तक सीमित नहीं है. उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को दूरदराज के इलाकों तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से टेलीमेडिसिन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और विशेषज्ञ सेवाओं जैसी व्यवस्थाओं पर भी काम किया गया है. सरकारी बजट दस्तावेज में दूरस्थ क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन और मोबाइल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का उल्लेख किया गया है. इससे स्वास्थ्य सेवाओं को केवल बड़े शहरों तक सीमित रखने के बजाय गांवों और पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंचाने की कोशिश को मजबूती मिली है.

यह भी पढ़ें: हरिद्वार की छात्रा लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब

 

Continue reading on the app

  Sports

धोनी के रिकॉर्ड पर हरमनप्रीत ने चलाया हथौड़ा, जापान में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनी दुनिया की सबसे सफल टी-20 कप्तान

harman beats dhoni record: जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और इसी के साथ हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, जो पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में अब तक किसी कप्तान के नाम नहीं था. हरमनप्रीत टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फाइनल जीतने वाली कप्तान बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. Thu, 24 Sep 2026 13:35:48 +0530

  Videos
See all

News18 DEFCON 2026 | The War Before the Weapon’ पर बड़ा मंथन |Dr. Amit Sharma, Tarun Wig EXCLUSIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:16:19+00:00

“From an Economic Perspective, We Are an Island” | DEFCON2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers