Responsive Scrollable Menu

AIIMS जोधपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्रशासन के समक्ष रखी चार सूत्रीय मांगें

AIIMS जोधपुर में 22 सितंबर को एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में ड्यूटी के दौरान जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रैनरेश यादव के असामयिक निधन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों और विद्यार्थियों में गहरा रोष एवं शोक है. इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने संस्थान प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है.

RDA एवं छात्र संघ को आधिकारिक मान्यता देने की मांग 

रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रशासन से घटना पर सार्वजनिक बयान एवं माफी, दिवंगत डॉक्टर के परिवार को 5 करोड़ रुपये का मुआवजा तथा सभी लागू लाभ दिलाने की मांग की है. इसके अलावा घटना की जवाबदेही तय करने और कार्यकारी निदेशक के इस्तीफे की मांग भी रखी गई है. वहीं रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) एवं छात्र संघ को आधिकारिक मान्यता देने की मांग की गई है.

ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी

रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि मांगों का उद्देश्य संस्थान में डॉक्टरों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करना है. उन्होंने मांगों पर तत्काल एवं समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है. हड़ताल के दौरान नियमित ओपीडी और वैकल्पिक ऑपरेशन सेवाएं बंद रहेंगी, जबकि इमरजेंसी ओपीडी और आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर चालू रखने की बात कही गई है.

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में पांचवें दिन भारत ने जीते 5 पदक, कुल पदकों की संख्या पहुंची 12, देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड

एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत ने पांच पदक जीते। कुल पदकों की संख्या 12 हो गई। मीराबाई चानू ने देश को रजत पदक दिलाया। चार कांस्य पदक आए। गोल्ड मेडल एक भी नहीं मिला। देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड। Wed, 23 Sep 2026 22:22:30 +0530

  Videos
See all

Warnings from women over cheap 'bleph' eyelid surgery | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T21:30:07+00:00

Iran President Masoud Pezeshkian ने अमेरिका-इज़राइल को बताया 'आतंकवाद का असली चेहरा' | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T21:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers