Responsive Scrollable Menu

परिवार के सामने कैसे करें रोने का नाटक? Siya Goyal ने ChatGPT पर सर्च था किया, चार्जशीट में खुलासा

महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले की खाई में धक्का देकर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की जान लेने की आरोपी सिया गोयल को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की चार्जशीट में बताया गया है कि वारदात के बाद परिवार के सामने दुखी दिखने और रोने-धोने का नाटक सीखने के लिए सिया ने चैटजीपीटी और इंटरनेट की मदद ली थी।

परिवार को हुआ शक तो इंटरनेट पर करने लगी सर्च

यह घटना 18 जून 2026 की है, जब केतन को लोहागढ़ किले से नीचे गिरा दिया गया था। खबर के अनुसार, घटना के तुरंत बाद जब केतन के घरवाले मौके पर पहुंचे, तो उन्हें लगा कि सिया के चेहरे पर जरा भी दुख नहीं दिख रहा है। परिवार का यह शक देखकर सिया घबरा गई। घर लौटने के बाद उसने तुरंत इंटरनेट पर सर्च किया कि दुखी कैसे दिखें और आंसुओं का दिखावा कैसे करें। पुलिस को मोबाइल और कंप्यूटर की जांच में यह भी मिला कि सिया ने यह भी सर्च किया था कि अगर पुलिस पकड़ ले तो क्या बोलना है और पूछताछ में घबराहट से कैसे बचना है।

इसे भी पढ़ें: 'मेरी पूरी दुनिया उजड़ गई': Pune के Ketan Agrawal की मां ने PM Modi को लिखा भावुक पत्र, मांगा न्याय

पुराने कत्ल के मामलों से ली तरकीब

चार्जशीट के मुताबिक, सिया ने इस पूरी वारदात को अंजाम देने से पहले पुराने मर्डर केस पढ़े थे। उसने मई 2025 में हुए मेघालय के राजा रघुवंशी केस के बारे में बारीकी से पढ़ा कि पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा था। इसके अलावा उसने लोनावला और लोहागढ़ के टाइगर पॉइंट जैसे इलाकों में खाई से गिरकर हुई पुरानी मौतों के बारे में भी जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि यह सारी जानकारी सिया और उसके दोनों साथियों, चेतन चौधरी और रितेश हांगे के बीच सोशल मीडिया और चैट के जरिए भेजी जा रही थी।

मार्च से चल रही थी साजिश, मई में तय हुआ पूरा प्लान

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में 5,053 पन्नों की भारी-भरकम चार्जशीट अदालत में दाखिल की है। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया, "आरोपियों ने मार्च 2026 में ही योजना बनाना शुरू कर दिया था और मई में इसे पूरी तरह तय किया।" पहले वे किसी बाहरी आदमी से केतन को गंभीर चोट पहुंचाना चाहते थे, लेकिन बाद में डर की वजह से उन्होंने यह इरादा छोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने क्राइम से जुड़ी फिल्में और पॉडकास्ट देखकर पुलिस से बचने के तरीके सीखे।

बाली जाने से रोकने के लिए फाड़ा पासपोर्ट

पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन ने पहले लोनावला जाकर देखा कि किन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। उन्होंने लोहागढ़ किले को चुना ताकि इस घटना को सेल्फी लेते वक्त हुआ एक हादसा दिखाया जा सके। शादी से पहले दोनों को फोटो खिंचवाने के लिए बाली जाना था। लेकिन वहां जाने से बचने के लिए सिया ने 6 जून को खालापुर के एक कैफे के बाथरूम में केतन का पासपोर्ट फाड़कर फेंक दिया। इसके बाद 14 जून को भी उसने केतन को धक्का देने की कोशिश की थी, लेकिन वह नाकाम रही और सांप निकलने का झूठा शोर मचा दिया।

इसे भी पढ़ें: Ketan Agarwal Murder: शादी के लिए आधार कार्ड क्यों मांग रही थी Siya Goyal? Chat ने खोले कई राज़

नकली आईडी बनाकर सरप्राइज के बहाने बुलाया

आखिरकार 18 जून को आरोपियों ने 'माही' नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और केतन को मैसेज भेजा। मैसेज में कहा गया कि वह सिया की दोस्त है और सिया के जन्मदिन का सरप्राइज देने के लिए उसे लोहागढ़ लेकर आए। किले पर चेतन पहले से छिपकर इंतजार कर रहा था। जैसे ही सिया ने इशारा किया, दोनों ने मिलकर केतन पर हमला कर दिया। सिया ने कंधे से धक्का दिया और चेतन ने लात मारकर उसे गहरी खाई में गिरा दिया, जिससे मौके पर ही केतन की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 5 गवाहों के बयान, वॉट्सऐप चैट और फॉरेंसिक सबूत अदालत को सौंपे हैं। अदालत अब इन सभी सबूतों की जांच के बाद आगे का फैसला लेगी।

Continue reading on the app

MakeMyTrip की बड़ी लापरवाही: कश्मीर की ठंड में परिवार के साथ सड़क पर बिताई रात!

ऑनलाइन होटल बुकिंग के बाद अगर पहुंचने पर कमरा ही उपलब्ध न हो, तो कस्टमर के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। पंजाब उपभोक्ता आयोग ने ऐसे ही एक मामले में MakeMyTrip को जिम्मेदार माना और कस्टमर को 48,775 रुपये लौटाने के साथ मुआवजा देने का आदेश दिया।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में बसकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूले विराट कोहली, झुककर लगवाया टीका फिर हाथ जोड़कर नमस्कार

Virat Kohli अब सिर्फ क्रिकेट खेलने ही भारत आते हैं. वह अपना अधिकतकर वक्त परिवार के साथ लंदन में ही गुजारते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं होती तो शायद उनका स्वदेश लौटने का प्रोग्राम भी नहीं बनता. 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वह सोमवार को तिरुवनंतपुरम पहुंचे. Thu, 24 Sep 2026 10:47:23 +0530

  Videos
See all

Delhi: 18 महीने के बच्चे पर कुत्ते का हमला #Delhi #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:05:10+00:00

Yamuna Expressway Bus Fire: ड्राइवर केबिन के पास से लगी थी आग? FIR में यात्रियों ने लगाए आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:07:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers