"पर्चा बनाना सिर्फ फ्रॉड और मैजिक ट्रिक": पंडोखर सरकार का धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा जुबानी वार
मध्य प्रदेश में धार्मिक गुरुओं और पीठाधीश्वरों के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है. दतिया स्थित पंडोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण शर्मा (पंडोखर सरकार) ने पर्चा बनाकर भविष्य बताने का दावा करने वाले संतों को खुली चुनौती दी है. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह जुबानी हमला बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर माना जा रहा है. पंडोखर सरकार ने पंडोखर धाम महोत्सव के दौरान 1 करोड़ 41 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है. उन्होंने ललकारते हुए कहा कि पर्चा बनाने का दावा करने वाले संत उनके सामने आएं. यदि कोई भी व्यक्ति उनके द्वारा पूछे गए 5 सवालों में से 4 के सटीक और हूबहू जवाब दे देता है, तो उसे 1.41 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी. इसके अलावा, उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए यह चुनौती भी दी कि कोई यह बताए कि उनके भाई जेल से किस तारीख और किस समय बाहर आएंगे. एक विशेष बातचीत में पंडोखर सरकार ने स्पष्ट किया कि वह सनातन धर्म और संतों के सामाजिक कार्यों का सम्मान करते हैं, लेकिन पर्चे पर भविष्य लिखने की प्रक्रिया पूरी तरह से 'ट्रिक, मैजिक और धोखाधड़ी' है. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में लोगों को चमत्कार और पर्चियों के नाम पर गुमराह नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने श्रद्धालुओं और भक्तों से अपील की कि वे मंदिरों में श्रद्धा और आस्था के साथ जाएं, लेकिन अंधविश्वास और पर्चों के चक्कर में पड़कर अपना नुकसान न कराएं.
जल्दबाजी न दिखाई जाए; 3 भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट की CBSE को नसीहत, कक्षा 6 के बच्चों के लिए गुड न्यूज
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई से कक्षा 6 में तीन भाषा नीति को 2027 से लागू करने पर विचार करने को कहा है। साथ ही बच्चों को राहत देने का सुझाव दिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan







