कृति खरबंदा के बॉलीवुड में 10 साल, इन 5 फिल्मों में दिखा उनकी एक्टिंग का अलग अंदाज
Kriti Kharbanda Bollywood 10 Years: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. इन सालों में एक्ट्रेस ने हॉरर, रोमांस और कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर में काम किया है. फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने ओटीटी पर भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया. अपने करियर में कृति ने कई तरह के किरदार निभाए और हर बार कुछ नया करने की कोशिश की. ऐसे में जानते हैं, उनकी 5 यादगार परफॉर्मेंस के बारे में-
1. ‘राज रीबूट’ से हुई बॉलीवुड में शुरुआत
कृति खरबंदा ने हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘राज रीबूट’ से कदम रखा था. साल 2016 में आई ये एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें एक्ट्रेस शाइना के किरदार में देखा गया था. फिल्म की कहानी में उनका किरदार काफी अहम था और इसी फिल्म के जरिए कृति ने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की. इस हॉरर जॉनर फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में आगे बढ़ने का मौका दिया.
2. ‘शादी में जरूर आना’ में दिखा अलग अंदाज
कृति की फिल्मों की बात हो और ‘शादी में जरूर आना’ का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता. 2017 में आई इस फिल्म में उन्होंने आरती शुक्ला का किरदार निभाया था. आरती एक ऐसी लड़की होती, जो अपने करियर, रिश्ते और परिवार के बीच कई फैसलों का सामना करती है.फिल्म की कहानी में कृति का किरदार इमोशनल रूप से कई उतार-चढ़ाव से गुजरता है. इस किरदार में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
3. ‘हाउसफुल 4’ में कॉमेडी का तड़का
कृति खरबंदा ने हॉरर और सीरियस रोल के बाद कॉमेडी में भी अपना हाथ आजमाया. ‘हाउसफुल 4’ में वो अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल और कृति सैनन जैसे कलाकारों के साथ नजर आईं थी. फिल्म में उन्होंने दो अलग-अलग समय की कहानी से जुड़े किरदार प्ले किए थे. एक रोल राजकुमारी मीना का था और दूसरा पूजा का रोल था. इन दोनों रोल्स में कृति ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया था. बड़े स्टार्स वाली इस फिल्म में भी उनकी स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिली थी.
4. ‘14 फेरे’ में प्यार और परिवार के बीच फंसी
साल 2021 में आई फिल्म ‘14 फेरे’ में कृति खरबंदा ने अदिति करवासरा का किरदार निभाया था. फिल्म में उनका रोल अपने प्यार और परिवार की उम्मीदों के बीच रास्ता निकालने की कोशिश करता है. कहानी में कॉमेडी के साथ इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिले थे. कृति ने दोनों तरह के सीन्स को अपने अंदाज में निभाया और इस फिल्म के जरिए एक बार फिर अलग तरह का रोल करके दर्शकों का दिल जीता था.
5. ‘राणा नायडू 2’ से ओटीटी पर शुरुआत
कृति खरबंदा ने फिल्मों के अलावा ओटीटी की दुनिया में भी कदम बढ़ाया है. वो ‘राणा नायडू सीजन 2’में नजर आई थी. इस सीरीज के जरिए उन्हें लंबे फॉर्मेट की कहानी में काम करने का मौका मिला. इस सीरीज में उनकी एक्टिंग को भी काफी सरहाना मिलवी थी. वहीं, ओटीटी पर काम करना उनके लिए फिल्मों से अलग एक्सपीरियंस रहा और इस प्रोजेक्ट ने उनके करियर में एक नया अध्याय जोड़ा.
10 साल में बदला कृति का अंदाज
बता दें, कृति खरबंदा के 10 साल के सफर को देखें तो उन्होंने एक ही तरह के किरदारों तक खुद को सीमित नहीं रखा है. कभी ‘राज रीबूट’ के हॉरर से लेकर ‘शादी में जरूर आना’ के इमोशनल रोल और ‘हाउसफुल 4’ की कॉमेडी तक उन्होंने अलग-अलग तरह का काम किया और फैंस को एंटरटेन किया है. उनका यही अंदाज लोगों को पसंद आता है और उनके करियर को इंडस्ट्री में खास बनाता है.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की जंग में कौन आगे, कौन पीछे? जानें सभी फिल्मों का ताजा रिपोर्ट कार्ड
PM Modi का कैसा है भारतीय क्रिकेटर्स के साथ रिश्ता, अहमदाबाद में जब फाइनल हारा इंडिया तो ऐसे बढ़ाया टीम का हौसला
PM Modi Relation with Indian cricketers : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2026 को अपना 76वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. पीएम मोदी गुरुवार को अपने जीवन के 75 साल पूरे कर लेंगे. वो भारत की बतौर प्रधानमंत्री सेवा लगातार तीसरी बार कर रहे हैं. उन्होंने गुजरात में लगभग 12 सालों तक मुख्यमंत्री का पद संभाला है. इसके साथ ही पीएम मोदी दो बार लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे हैं. उनके कार्यकाल में भारत ने काफी तरक्की की है.
पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने खेल के क्षेत्र में भी काफी तरक्की की है. साल 2014 में जब उन्होंने प्रधानमंत्री का पद संभाला तब से खेल जगत में देश ने काफी ज्यादा ऊंचाईयां छुई हैं. भारत ने रेसलिंग, शूटिंग, बॉक्सिंग, हॉकी और जैविलिन थ्रो जैसे खेलों में काफी तरक्की की है. क्रिकेट में भी भारत लगातार ऊंचाईयां छू रहा है.
क्रिकेट के मैदान पर भी भारतीय क्रिकेट टीम लगातार शानदार प्रदर्शन साल दर साल करती रही है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडियन क्रिकेटर्स के साथ भी अच्छा रिश्ता साफ तौर पर दिखाई देता है. वो भारतीय टीम और खिलाड़ियों को अक्सर उनकी खास उपलब्धियों और देश को गौरवानवित कराने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बधाई देते हैं.
An exceptional game and an exceptional result!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2025
Proud of our cricket team for bringing home the ICC Champions Trophy. They’ve played wonderfully through the tournament. Congratulations to our team for the splendid all round display.
कैसा भारतीय क्रिकेटर्स के साथ PM नरेंद्र मोदी का रिश्ता
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इंडियन क्रिकेटर्स का रिश्ता काफी अच्छा नजर आता है. पीएम मोदी अक्सर इंडियन क्रिकेटर्स से मिलते हैं. वो भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा से भी पर्सनली मिले हैं. विराट कोहली की शादी के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी पहुंचे थे.
Virat Kohli and Anushka Sharma met PM Modi this evening. Prime Minister congratulated them on their wedding: PMO pic.twitter.com/cuPoBGQTuJ
— ANI (@ANI) December 20, 2017
इसके अलावा वो भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से भी पर्सनली मिले हैं. जडेजा ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की हैं. जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) के साथ भी पीएम मोदी से मिल चुकी हैं. वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राजनेता हैं और गुजरात के जामनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व सरकार में मंत्री हैं.
An absolute privilege and honour to meet and interact with Hon’ble PM Shri Narendra Modi sir. His clarity of thought, enthusiasm and commitment to excellence are deeply inspiring. A privilege to learn from such leadership. ????@narendramodi #ParliamentHouse #Delhi pic.twitter.com/AaJ4OMMyVf
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) February 10, 2026
इसके अलावा जब-जब इंडियन क्रिकेट टीम भारत को किसी बड़े आईसीसी इवेंट में जीत दिलाती है. तब-तब प्रधानमंत्री मोदी टीम इंडिया से मिलते हैं. वो पूरी टीम को खिलाड़ियों समेत टीम स्टाफ के साथ अपने घर बुलाते हैं. पीएम मोदी सभी क्रिकेटर्स को मिलने के लिए दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर बुलाते हैं.
#WATCH | During his interaction with PM Modi, Virat Kohli said, "Thank you very much for calling us all here and this day will always remain in my mind because in this entire tournament, I was not able to make the contribution that I wanted to and at one time I also told Rahul… pic.twitter.com/g7kRWr3jBN
— ANI (@ANI) July 5, 2024
भारत की पुरुष क्रिकेट टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा की कप्तानी में जीतने के बाद पीएम मोदी से मिली थी. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2025 में ऐतिहासिक वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद पीएम मोदी से मिली थी. तब पीएम मोदी ने स्मृिति मंधाना और प्रतिका रावल समेत महिला खिलाड़ियों के लिए खुद खाने की चीजें लेकर दी.
Prime Minister Narendra Modi today hosted the champions of the Women’s World Cup at his residence at Lok Kalyan Marg.
— ANI (@ANI) November 5, 2025
PM congratulated the team for the victory and praised their remarkable comeback in the tournament after a string of three defeats and the trolling they had… pic.twitter.com/5TYxNMEafK
अहमदाबाद फाइनल में हारा के बाद कैसे बढ़ाया हौसला
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में आयोजित हुआ था. भारत ने इस वनडे वर्ल्ड कप में लगातार 9 मैच जीतकर अनबिटन रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. इस टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी.
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 240 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर 241 रन बनाकर 6 विकेट से वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया. इस मैच से पहले भारत को ट्रॉफी उठाने का प्रबल दावेदार मना जा रहा था. लेकिन वो हार गई, जिससे टीम इंडिया के खिलाड़ी मायूस और हताश नजर आए.
इस मुकाबले को देखने के लिए मैदान पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे. इस हार के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2027 की ट्रॉफी सौंपी और फिर उनके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में गए और इंडियन क्रिकेटर्स से बात कर उनका हौसला बढ़ाया. प्रधानमंत्री विराट और रोहित जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के चेहरे से मायूसी हटाने के बाद हंसते हुए उनके साथ बात की और टीम के अन्य खिलाड़ियों की भी हौसला बहुत गर्मजोशी ने बढ़ाया.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi met Team India in their dressing room after the ICC World Cup Finals at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Gujarat on 19th November.
— ANI (@ANI) November 21, 2023
The PM spoke to the players and encouraged them for their performance throughout the tournament.
(Video:… pic.twitter.com/ZqYIakoIIj
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों से जाकर हाथ मिलाया और उनके चेहर पर खुशी लाने की कोशिश की. इससे साबित होता है कि, प्रधानमंत्री इंडियन क्रिकेटर्स के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और मुश्किल वक्त में उनका हौसला भी बढ़ाते हैं.
ये भी पढ़ें : Asian Games 2026 : भारत को इन 5 खेलों में होगी सबसे ज्यादा मेडल मिलने की उम्मीद, जानें कौन से खिलाड़ी लगाएंगे पदकों की झड़ी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







