Responsive Scrollable Menu

PM Modi का कैसा है भारतीय क्रिकेटर्स के साथ रिश्ता, अहमदाबाद में जब फाइनल हारा इंडिया तो ऐसे बढ़ाया टीम का हौसला

PM Modi Relation with Indian cricketers : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2026 को अपना 76वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. पीएम मोदी गुरुवार को अपने जीवन के 75 साल पूरे कर लेंगे. वो भारत की बतौर प्रधानमंत्री सेवा लगातार तीसरी बार कर रहे हैं. उन्होंने गुजरात में लगभग 12 सालों तक मुख्यमंत्री का पद संभाला है. इसके साथ ही पीएम मोदी दो बार लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे हैं. उनके कार्यकाल में भारत ने काफी तरक्की की है.

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने खेल के क्षेत्र में भी काफी तरक्की की है. साल 2014 में जब उन्होंने प्रधानमंत्री का पद संभाला तब से खेल जगत में देश ने काफी ज्यादा ऊंचाईयां छुई हैं. भारत ने रेसलिंग, शूटिंग, बॉक्सिंग, हॉकी और जैविलिन थ्रो जैसे खेलों में काफी तरक्की की है. क्रिकेट में भी भारत लगातार ऊंचाईयां छू रहा है.

क्रिकेट के मैदान पर भी भारतीय क्रिकेट टीम लगातार शानदार प्रदर्शन साल दर साल करती रही है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडियन क्रिकेटर्स के साथ भी अच्छा रिश्ता साफ तौर पर दिखाई देता है. वो भारतीय टीम और खिलाड़ियों को अक्सर उनकी खास उपलब्धियों और देश को गौरवानवित कराने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बधाई देते हैं. 

कैसा भारतीय क्रिकेटर्स के साथ PM नरेंद्र मोदी का रिश्ता

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इंडियन क्रिकेटर्स का रिश्ता काफी अच्छा नजर आता है. पीएम मोदी अक्सर इंडियन क्रिकेटर्स से मिलते हैं. वो भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा से भी पर्सनली मिले हैं. विराट कोहली की शादी के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी पहुंचे थे. 

इसके अलावा वो भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से भी पर्सनली मिले हैं. जडेजा ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की हैं. जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) के साथ भी पीएम मोदी से मिल चुकी हैं. वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राजनेता हैं और गुजरात के जामनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व सरकार में मंत्री हैं.

इसके अलावा जब-जब इंडियन क्रिकेट टीम भारत को किसी बड़े आईसीसी इवेंट में जीत दिलाती है. तब-तब प्रधानमंत्री मोदी टीम इंडिया से मिलते हैं. वो पूरी टीम को खिलाड़ियों समेत टीम स्टाफ के साथ अपने घर बुलाते हैं. पीएम मोदी सभी क्रिकेटर्स को मिलने के लिए दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर बुलाते हैं.

भारत की पुरुष क्रिकेट टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा की कप्तानी में जीतने के बाद पीएम मोदी से मिली थी. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2025 में ऐतिहासिक वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद पीएम मोदी से मिली थी. तब पीएम मोदी ने स्मृिति मंधाना और प्रतिका रावल समेत महिला खिलाड़ियों के लिए खुद खाने की चीजें लेकर दी. 

अहमदाबाद फाइनल में हारा के बाद कैसे बढ़ाया हौसला

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में आयोजित हुआ था. भारत ने इस वनडे वर्ल्ड कप में लगातार 9 मैच जीतकर अनबिटन रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. इस टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. 

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 240 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर 241 रन बनाकर 6 विकेट से वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया. इस मैच से पहले भारत को ट्रॉफी उठाने का प्रबल दावेदार मना जा रहा था. लेकिन वो हार गई, जिससे टीम इंडिया के खिलाड़ी मायूस और हताश नजर आए. 

इस मुकाबले को देखने के लिए मैदान पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे. इस हार के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2027 की ट्रॉफी सौंपी और फिर उनके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में गए और इंडियन क्रिकेटर्स से बात कर उनका हौसला बढ़ाया. प्रधानमंत्री विराट और रोहित जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के चेहरे से मायूसी हटाने के बाद हंसते हुए उनके साथ बात की और टीम के अन्य खिलाड़ियों की भी हौसला बहुत गर्मजोशी ने बढ़ाया. 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों से जाकर हाथ मिलाया और उनके चेहर पर खुशी लाने की कोशिश की. इससे साबित होता है कि, प्रधानमंत्री इंडियन क्रिकेटर्स के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और मुश्किल वक्त में उनका हौसला भी बढ़ाते हैं.

ये भी पढ़ें : Asian Games 2026 : भारत को इन 5 खेलों में होगी सबसे ज्यादा मेडल मिलने की उम्मीद, जानें कौन से खिलाड़ी लगाएंगे पदकों की झड़ी

 

Continue reading on the app

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पेट्रोल-डीजल से सरकार ने घटाया ये टैक्स, क्या आम जनता को मिलेगी इससे राहत?

Petrol Diesel Price: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है, इस अवसर पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी राहत दी है. दरअसल, केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाले स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) यानी विंडफॉल टैक्स में भारी कटौती की है. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के बाद ईंधन का निर्यात करने वाली कंपनियों का जबरदस्त फायदा होगा. इससे आम जनता को कोई फायदा होगा या नहीं चलिए समझते हैं.

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF की जारी की नई दरें

बता दें कि केंद्र सरकार ने 16 सितंबर 2026 की देर रात आदेश जारी किया. उसके बाद नई दरों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया. इसके साथ ही सरकार ने पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी को 1.50 रुपये प्रति लीटर घटाकर 0.50 प्रति लीटर कर दिया है. यानी पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स में सरकार ने एक रुपये की कटौती की है.

डीजल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों को मिली बड़ी राहत

इसके साथ ही सरकार ने डीजल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों को सबसे बड़ी राहत दी है. दरअसल, केंद्र सरकार ने डीजल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को 25 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 20 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यानी डीजल पर लगने वाले टैक्स में सरकार ने 5 रुपये की कटौती की है. बता दें कि इससे पहले 25 के टैक्स में SAED और 1 रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस शामिल था. नए टैक्स में सरकार ने आरआईसी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. एटीएफ यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स को घटाकर 15 रुपये प्रति लीटर कर करने का फैसला लिया गया है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

Abhishek Sharma: टी20 में शतक के साथ-साथ बना डाले ये खास रिकॉर्ड, जानिए किस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की

Abhishek Sharma: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी 108 रन की पारी खेली. 30 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा और विराट कोहली की बराबरी की. जानिए इस शानदार प्रदर्शन के 10 नए रिकॉर्ड्स.

The post Abhishek Sharma: टी20 में शतक के साथ-साथ बना डाले ये खास रिकॉर्ड, जानिए किस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की appeared first on Prabhat Khabar.

Fri, 18 Sep 2026 00:00:00

  Videos
See all

Bike एजेंसी में आधी रात चोरी, CCTV में कैद हुए 3 चोर! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T00:10:12+00:00

Raebareli में थाने के अंदर गरमाया माहौल, जमकर हुई बहस | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T00:00:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers